Friday, March 13, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पहलगाम आतंकी हमला: NIA की टीम ने मोर्चा संभाला, पीएम मोदी ने साउदी अरब से लौटते ही की बड़ी बैठक..सुरक्षा एजेंसियों को दिए से निर्देश

DigitalDesk by DigitalDesk
April 23, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
PM Modi held a big meeting as soon as he returned from Saudi Arabia and gave instructions to security agencies
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुई आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई जबकि 13 घायल हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी अपनी सऊदी अरब की यात्रा को बीच में ही छोड़कर वापस दिल्ली लौट आए हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस बर्बर आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में ही समाप्त कर भारत लौट आएं हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि इस हमले के पीछे जो भी है। उसे छोड़ेंगे नहीं। भारत लौटने के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में आतंकियों के सफाए को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की गई। इस अहम बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार NSA अजीत डोभाल के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री की सउदी अरब की यात्रा से वापसी के तत्काल बाद इस उच्च स्तरीय बैठक में पुलवामा हमले की गंभीरता के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया और सुरक्षा रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Related posts

New Delhi:मासिक धर्म अवकाश कानून बना तो महिलाएं नौकरी से वंचित हो सकती हैं’, सुप्रीम कोर्ट में बोले CJI सूर्यकांत

New Delhi:मासिक धर्म अवकाश कानून बना तो महिलाएं नौकरी से वंचित हो सकती हैं’, सुप्रीम कोर्ट में बोले CJI सूर्यकांत

March 13, 2026
बेटी की शादी, लेकिन घर में गैस नहीं: सिलेंडर के लिए दिनभर लाइन में लगा रहा पिता, आखिर लकड़ी के चूल्हे पर बने पकवान

बेटी की शादी, लेकिन घर में गैस नहीं: सिलेंडर के लिए दिनभर लाइन में लगा रहा पिता, आखिर लकड़ी के चूल्हे पर बने पकवान

March 13, 2026
  • पीएम मोदी ने की आतंकी हमले पर बैठक
  • विदेश दौरे से लौटते ही पीएम मोदी ने ली बैठक
  • बैठक में विदेश मंत्री,एनएसए अन्य अधिकारी शामिल
  • पहलगाम आतंकी हमले पर की पीए ने चर्चा

इस बीच हमलावरों की तलाश भी तेज कर दी गई है। भारतीय आर्मी के साथ दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के जवान आतंकियों की तलाश में सर्च आपरेशन शुरु कर दिया है। इस हमले की ज़िम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन TRF ने ली है।

सेना का सर्च आपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद वहां पर भारतीय सेना के जवान आतंकियों की तलाश में जुट गए हैं। सेना के साथ ही सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम भी सर्च ऑपरेशन में साथ है। आर्मी की विक्टर फोर्स के साथ ही स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों को भी हमलावर आतंकियों की तलाश में लगाया गया है। इधर एनआईए की टीम पहलगाम पहुंच चुकी है। तो वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।…

हमले से पहले आतंकियों ने की थी रैकी!

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई जबकि 13 घायल हुए हैं। इस हमले में आमजन के साथ ही सेना और आईबी के अफसर भी ​मारे गए हैं। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी अपनी सऊदी अरब की यात्रा को बीच में ही छोड़कर वापस भारत लौट आए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि इस हमले के पीछे जो भी है। उसे छोड़ेंगे नहीं। भारत लौटने के साथ ही पीएम मोदी की अध्यक्षता में आतंकियों के सफाए को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की गई। इस अहम बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार NSA अजीत डोभाल के साथ विदेश मंत्री एस.जयशंकर और विदेश सचिव भी मौजूद रहे। इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें आतंकी सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। हमले में 6 से 7 आतंकी शामिल थे, उनके पास आधुनिक हथियार थे। हमले में स्थानीय लोगों के भी शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है। सूत्र बताते हैं पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने हाल ही में जम्मू कश्मीर में कुछ पर्यटन स्थलों, खासकर कुछ होटल्स की रैकी की थी। जिसमें पहलगाम की होटल भी शामिल थीं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ हो सकता है। उनका मकसद गैर कश्मीरियों को निशाना बनाना था। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 302
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version