Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

17वां सिविल सेवा दिवस आज…प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे राष्ट्र के सिविल सेवकों को संबोधित…लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए देंगे पुरस्कार

DigitalDesk by DigitalDesk
April 21, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
17th Civil Services Day today Prime Minister Narendra Modi will address the civil servants of the nation
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सोमवार 21 अप्रैल 2025 को 17वें सिविल सेवा दिवस पर देश के सिविल सेवकों को संबोधित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मौके पर चिन्हित प्राथमिकता कार्यक्रमों और नवाचारों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जिलों और केन्द्र के साथ राज्य सरकारों को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान भी करेंगे।

  • राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस आज
  • PM देश भर के लोक सेवकों को करेंगे संबोधित
  • PM सातवीं बार करेंगे लोक सेवकों को संबोधित
  • समग्र विकास,नवाचारों पर जारी करेंगे ई-पुस्तकें
  • पुरस्कार विजेता पहल पर आधारित फिल्म दिखाएंगे
  • पीएम मोदी उत्कृष्टता पुरूस्कार से करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी देश में पूर्व से तय प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों और नवाचारों के कार्यान्वयन की सफलता की कहानियों से युक्त समग्र विकास और नवाचारों पर आधारित ई-पुस्तकें भी जारी करेंगे। पुरस्कार वितरण से पहले पुरस्कार विजेताओं को एक फिल्म भी दिखाई जाएगी। यह 7वां मौका होगा जब पीएम मोदी राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस समारोह को संबोधित करने वाले हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बता दें सिविल सेवा दिवस देश भर के सिविल सेवकों के लिए नागरिकों के हित के लिए खुद को फिर से समर्पित करने और अपने काम में सार्वजनिक सेवा के साथ उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक तरह से रिचार्ज यानी नवीनीकृत करने का अवसर है।
यह तिथि उस दिन के स्मरण के लिए चुनी गई थी जब सरदार वल्लभभाई पटेल ने साल 1947 में दिल्ली स्थित मेटकाफ हाउस प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के परिवीक्षार्थियों को संबोधित किया था। सिविल सेवा दिवस को मनाने के लिए केन्द्र सरकार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक दिवसीय सिविल सेवा दिवस सम्मेलन का आयोजन कर रही है।

आमजन के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के जिलों और संगठनों की ओर से किए गए असाधारण और अभिनव कार्यों को मान्यता देने के लिए ही लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार की योजना प्रारंभ की गई है। प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना के 2024 में चयनित विजेताओं को आज सोमवार को सिविल सेवा दिवस 2025 के मौके पर पुरस्कार प्रदान किए जायंगे। प्राथमिकता कार्यक्रम के अनुसार ए श्रेणी में जिलों का समग्र विकास, बी श्रेणी में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम सी श्रेणी में नवाचार से जुड़े पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।। करीब 1588 नामांकनों में से 14 पुरस्कार विजेताओं के नाम शॉर्टलिस्ट किये गये हैं। प्रधान मंत्री पुरस्कार में ट्रॉफी, स्क्रॉल और सम्मानित जिले,संगठन को 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि , जिसका उपयोग परियोजना और कार्यक्रम के कार्यान्वयन के अलावा लोक कल्याण के किसी भी क्षेत्र में संसाधन अंतराल को दूर करने के लिए किया जाएगा।..प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 489
Tags: #17th Civil Services Day#civil servantsPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version