Sunday, July 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री डॉ.यादव आज छोड़ेंगे गांधी सागर अभयारण्य में दो चीते…जानें क्या है गांधी सागर सेंचुरी की खासियत?

DigitalDesk by DigitalDesk
April 20, 2025
in मुख्य समाचार
0
Chief Minister Yadav will release two leopards in Gandhi Sagar Sanctuary today What is the specialty of Gandhi Sagar Sanctuary
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मुख्यमंत्री डॉ.यादव आज छोड़ेंगे गांधी सागर अभयारण्य में दो चीते…जानें क्या है गांधी सागर सेंचुरी की खासियत?

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार 20 अप्रैल को मंदसौर जिले के गाँधी सागर अभयारण्य में दो चीतों को छोड़ने वाले हैं। “चीता प्रोजेक्ट” मध्यप्रदेश का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। जिसका उद्देश्य भारत में चीतों को फिर से बसाकर उनकी संख्या बढ़ाना है और चीतों की प्रजाति को बचाना है। इस प्रोजेक्ट के तहत मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के साथ अब मंदसौर के गाँधी सागर अभयारण्य में भी चीतों का आशियाना बनाया जा रहा है।

Related posts

Telegram पर सरकार सख्त, पाइरेटेड फिल्में और OTT कंटेंट रोकने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम; नहीं मानी बात तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Telegram पर सरकार सख्त, पाइरेटेड फिल्में और OTT कंटेंट रोकने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम; नहीं मानी बात तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें

July 4, 2026
EPFO Stops UAN Activation On Member Portal: PF सब्सक्राइबर्स को अब क्या करना चाहिए?

EPFO Stops UAN Activation On Member Portal: PF सब्सक्राइबर्स को अब क्या करना चाहिए?

July 4, 2026
  • देश में पहली बार चीतों की शिफ्टिंग
  • आज कूनो छोड़ गांधी सागर आएंगे चीते
  • पावक,प्रभाष को सीएम यादव करेंगे रिलीज
  • वन्य जीव संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण पहल
  • गांधी सागर प्रदेश का बनेगा दूसरा स्थान
  • जहां होगी चीतों की बसाहट

गाँधी सागर अभयारण्य मध्यप्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान है जहां अब चीतों को बसाया जा रहा है। यह वन्य-जीव संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम सिद्ध होगा। साथ ही वन्य-जीव संरक्षण प्रेमियों और देशी-विदेशी सैलानियों के लिये भी यह उत्साह का अवसर होगा। मण्यप्रदेश में इस प्रोजेक्ट के तहत चीतों की संख्या बढ़ाने के लक्ष्य के तहत दक्षिण अफ्रीका ही नहीं केन्या और बोत्सवाना से भी चीतों को यहां लाकर मध्यप्रदेश के जंगलों में बसाया जा रहा है। फिलहाल श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में 26 चीते हैं। जबकि बोत्सवाना से अभी 8 चीते लाने की योजना है। जिन्हें मई-2025 तक पहले चरण में 4 चीते लाये जायेंगे। इसके बाद अगले चरण में 4 चीते और लाये जायेंगे।

क्या है गांधी सागर सेंचुरी की खासियत?

एमपी की गांधी सागर सेंचुरी को 1984 में केन्द्र सरकार की ओर से अधिसूचित किया गया था। यह चंबल नदी के किनारे पर स्थित है। इसका एक बड़ा भू—भाग विश्व प्रसिद्ध गांधी सागर डेल के आसपास फैला है। इस पूरे इलाके में घने जंगल हो हैं ही साथ घाटियां और पहाड़ भी हैं। यह किसी भी प्रकृति प्रेमी को अपनी ओर खींचने के लिए पर्याप्त हैं। इस सेंचुरी में चीतल के साथ चिंकारा, नीलगाय, सांभर ही नहीं तेंदुआ और सियार जैसे शिकारी जानवर भी देखने को मिल जाते हैं। इस तिरिक्त यहां पर बोटिंग के साथ मछली पकड़ना और पिकनिक का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।

जानें आखिर क्या है चीता प्रोजेक्ट?

एमपी में 17 सितंबर 2022 को चीता प्रोजेक्ट का आगाज किया गया। इस दौरान नामीबिया से यहां एमपी में 8 चीते लाए गए थे। जिनमें पांच मादा थीं और तीन नर थे। जिन्हें पीएम नरेन्द्र मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। इसके बाद एक बार फिर से साउथ अफ्रीका से करीब 13 चीते फरवरी 2023 में एमपी लाए गए थे। इसके बाद अब एमपी के दूसरे हिस्से गांधी सागर में प्रोजेक्ट चीता को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए ही और दूसरे अफ्रिकी देशों से चीते भारत आने थे, लेकिन इस काम में देरी होने के चलते कूनो से दो चीतों को गांधी सागर सेंचुरी में लाया गया है।

Post Views: 330
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश
TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version