Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

यूपी की सियासत: जानें मायावती के निशाने पर क्यों रहती हैं समाजवादी पार्टी…इस बार मायावती ने लगाया अखिलेश की पार्टी पर ये बड़ा आरोप

DigitalDesk by DigitalDesk
April 20, 2025
in मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
Why Samajwadi Party remains on Mayawati's target? This time Mayawati made this big allegations on Akhilesh party
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा के चुनाव होना हैं। इससे पहले राज्य की राजनीति में इस समय बहुजन समाज पार्टी की रणनीति चर्चा का केन्द्र बनी है। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती का प्रयास उत्तरप्रदेश की राजनीति में अपनी पार्टी को एक बार फिर उसकी खोई प्रतिष्ठा वापस दिलाना है। इसे लेकर वे लगातार बदली राजनीति और रणनीति पर काम करती दिखाई दे रहीं हैं। हालांकि, पिछले दिनों उनके निशाने पर लगातार समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस के आने पर सवाल अब उठाए जा रहे हैं। केंद्र और उत्तरप्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा के खिलाफ मायावती के स्वर उस स्तर पर मुखर नहीं दिखते, जितने तल्ख तेवर वे सपा और कांग्रेस के खिलाफ दिखाती रहीं हैं।

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर किया पोस्ट
  • पोस्ट के जरिए सपा पर साधा निशाना
  • कांग्रेस-BJP की तरह सपा भी दलितों के हितैषी नहीं
  • सपा की दलितों के प्रति सहानुभूति नहीं
  • सपा पर मायावती ने लगाया विश्वासघात का आरोप

2027 से पहले विपक्षी दलों को ही निशाने पर लिए जाने पर यूपी में हलचल तेज है। इसके पीछे की रणनीति को लेकर अब सवाल भी उठने लगा है। दरअसल सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर विपक्ष दल कांग्रेस और सपा के साथ BSP प्रमुख मायावती की बात क्यों नहीं बन रही है? इसकी वजह दलित वोट बैंक बताया जा रहा है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

UP की दलित सियासत में हो रहा जबरदस्त बदलाव

यूपी की दलित सियासत में पिछले कई दिनों से जबरदस्त बदलाव होता दिखाई दे रहा है। पहले भाजपा की ओर से बसपा के दलित वोट बैंक पर निशाना साधा गया। अब सपा और कांग्रेस दलित वोट बैंक को अपने पाले में लाने की कोशिश करती दिख रहीं हैं। सपा अध्यक्ष यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यूपी के विधानसभा चुनाव 2022 के बाद से ही लगातार पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए पॉलिटिक्स पर जोर देते रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव 2024 में भी उन्होंने दलित और पिछड़ों को चुनावी मैदान में उतारने में तवज्जो देकर अच्छा माहौल बना लिया था। चुनाव के मैदान में इसका सपा को बड़ा फायदा मिलता दिखा। सपा ने यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 37 सीट जीत लीं थी।

BSP के वोटर्स पर सपा की नजर

बसपा की दलित राजनीति को अपने पक्ष में करने की कोशिश लगातार अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी की ओर से की जाती रही है। दलित राजनीति को अपने पाले में लाने में यह दोनों पार्टियां काफी हद तक सफल भी रहीं। हालांकि, दलित पॉलिटिक्स को साधने की कोशिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी की थी लेकिन बसपा को अखिलेश और राहुल की जोड़ी बड़ा खतरा बनते दिख रही है। दरअसल बसपा संस्थापक कांशीराम ने उत्तरप्रदेश की दलित पॉलिटिक्स को एक अलग मुकाम दिया था।
जिसे मायावती ने आगे बढ़ाया और 20 से 25 फीसदी वोट बैंक की राजनीति भी की हालांकि यूपी के 2022 में हुए चुनाव के बाद से बसपा का चुनाव में प्रदर्शन लगातार कमजोर होता रहा है। इसे देखते हुए मायावती अब स्थिति को अपने पाले में लाने के प्रयास करतीं दिख रहीं हैं।

ऐसे में बसपा प्रमुख मायावती अब दोनों पार्टियां सपाऔर कांग्रेस को अपनेनिशाने पर लेती दिख रही हैं। कांग्रेस और सपा के कार्यकाल में यूपी में हुए दलित और पिछड़ों पर हुए अत्याचार के मसलों को अब मायावती उठा रहीं हैं। मायावती की पूरी कोशिश इन दोनों दलों की दलित पॉलिटिक्स को काटने की है। इस राह में उन्हें बीजेपी बड़ी चुनौती देती नहीं दिख रही है। यही कारण है कि 1995 में तत्कालीन मुलायम सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए गेस्ट हाउस कांड का जिक्र भी वे करने लगी हैंं। बता दें मायावती के खिलाफ उस समय सपा नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया था। तब मीराबाई मार्ग वाले गेस्ट हाउस में पर सपा ने हमला बोला था।..प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 298
Tags: #Akhilesh party#Mayawati made this big allegations#Mayawati target samajwadi party#Why Samajwadi Party
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version