Tuesday, June 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

गुरुग्राम के अस्पताल में वहशियत….वेंटिलेटर सपोर्ट पर थी एयर होस्टेस…अस्पतालकर्मी ने किया यौन शोषण ..एयर होस्टेस ने पुलिस को सुनाई ये दास्तां

DigitalDesk by DigitalDesk
April 16, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Case of sexual abuse of an air hostess in a reputed hospital of Gurugram
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गुरुग्राम के नामी अस्पताल में एक एयर होस्टेस के यौन शोषण का मामला सामने आया है। यहां वेंटिलेटर सपोर्ट के दौरान ये सब हुआ है। एयर होस्टेस से अस्पताल में छेड़छाड़ मामले पर अब गुरुग्राम पुलिस का कहना है पीड़िता का बयान अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कर लिये गये हैं। पुलिस की टीम अब अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान भी कर ली जाएगी।

अस्पताल में इलाज के दौरान लुट गई अस्मत
वेंटिलेटर पर थी एयर होस्टेस
एयर होस्टेस को बनाया हवस का शिकार

गुरुग्राम के गैर सरकार अस्पताल में इलाज के दौरान एयर होस्टेस के साथ यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। एयर होस्टेस ने आरोप लगाया है कि अस्पताल के एक कर्मचारी पर कथित तौर पर उस समय उसका यौन उत्पीड़न किया, जब वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर थी। गुरुग्राम के सदर थाने में 46 साल की पीड़ित एयर ​होस्टेस की इस शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पूरा मामला 6 अप्रैल का बताया जा रहा है। एयर होस्टेस का ​कहना है तबीयत खराब होने के चलते उसके पति ने उसे गुरुग्राम के नामी निजी अस्पताल में एडमिट करवाया था। जहां पर इलाज के लिए उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। वेंटिलेटर पर रखे होने के दौरान उसे यह आभास हुआ की उसके साथ अश्लील हरकत की जा रही है।

Related posts

Gold Silver Price Today: लगातार तीसरे दिन टूटा सोना-चांदी, खरीदारी करने वालों के लिए बना सुनहरा मौका

Gold Silver Price Today: लगातार तीसरे दिन टूटा सोना-चांदी, खरीदारी करने वालों के लिए बना सुनहरा मौका

June 9, 2026
Stock Market Updates: शेयर बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला, निवेशकों ने ली राहत की सांस

Stock Market Updates: शेयर बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला, निवेशकों ने ली राहत की सांस

June 9, 2026

वेंटिलेटर पर एयर होस्टेस से अश्वील हरकत

वेंटिलेटर पर होने और बेहोशी की हालत में होने के चलते एयर होस्टेस न तो इसका विरोध कर पा रही थी और न ही मदद के लिए शोर मचा पा रही थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसकी स्थिति में सुधार आया तो 13 अप्रैल को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद जब एयर होस्टेस अपने घर पहुंची तो उसने इसकी शिकायत 112 नंबर पर की। इसके साथ ही अपने लीगल एडवाइजर के साथ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई।

होटल में स्वीमिंग के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
पुलिस को दी अपनीे शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि वह एक एयरलाइंस कंपनी में बतौर एयर होस्टेस है। कंपनी की ओर से गुरुग्राम में वह ट्रेनिंग के लिए आई थी। इस दौरान वह एक होटल में रुकी। जहां होटल में स्विमिंग पुल में स्विमिंग के दौरान पानी में डूबने से उसकी तबीयत खराब हो गई थी। ऐसे में इलाज के लिए वह गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुई थी। इसके बाद हालत में सुधार न होने पर उसके पति ने 6 अप्रैल को उसे इलाज के लिए गुरुग्राम के ही एक दूसरे नामी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। जहां से 13 अप्रैल को अस्पताल ने उसे डिस्चार्ज किया है।

पीड़ित एयर होस्टेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि 6 अप्रैल को इलाज के दौरान वह वेंटिलेटर पर थी। उसी समय अस्पताल के किसी स्टॉफ ने उसका यौन उत्पीड़न किया है। वेंटिलेटर पर होने के चलते वह कुछ बोल नहीं पाई हालांकि बहुत डर गई थी। इस घटना के समय वह बेहोशी की अवस्था में थी। जब अस्पताल से डिस्चार्ज हुई तो घर आने के बाद उसने पति को अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

CCTV फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश

पीड़ित एयर होस्टेस की शिकायत के बाद गुरुग्राम पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीम अस्पताल स्टाफ से पूछताछ तो कर ही रही है इसके साथ ही अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में लेकर गंभीरता से जांच कर रही है।

Post Views: 328
Tags: #Air hostess sexual abuse#Air hostess sexual abuse in hospital#Gurugram hospital
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version