Saturday, September 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कौन होगा अगला CM…NDA और महागठबंधन में चले जा रहे सियासी दांवपेंच…क्या बीजेपी लाएगी बिहार में महाराष्ट्र मॉडल?

DigitalDesk by DigitalDesk
April 16, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Bihar Assembly Elections 2025 Who will be the next CM Political maneuvering between NDA and Grand Alliance
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार में साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होना है। इससे पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर महागठबंधन ही नहीं एनडीए में भी राजनीतिक उठापटक तेज है। महागठबंधन में सीएम पद को लेकर मतभेद की खबरें अब तेज हो गई हैं। आरजेडी नेता लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को सीएम फेस बनाना चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस इस पर सहमत नहीं दिख रही। उधर एनडीए में बीजेपी के भीतर से भी अलग-अलग सुर उठ रहे है। ‘महाराष्ट्र मॉडल’ की चर्चा भी हो रही है। जिसने नीतीश कुमार के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीजेपी की ओर से मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम आगे आने और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की संभावित एंट्री ने स्थिति को और भी जटिल बना दिया है।

  • बिहार में साल के अंत में होंगे विधानसभा चुनाव
  • इससे पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान
  • महागठबंधन और एनडीए में भी राजनीतिक उठापटक तेज
  • महागठबंधन में सीएम पद को लेकर मतभेद की खबरें
  • आरजेडी नेता लालू यादव की चाहते तेजस्वी यादव बने सीएम फेस
  • लालू के लाल के नाम पर कांग्रेस सहमत नहीं
  • एनडीए में भी बीजेपी के भीतर से उठे अलग-अलग सुर
  • बिहार बीजेपी में ‘महाराष्ट्र मॉडल’ की चर्चा
  • डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम आगे आया

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम पद को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों में कई तरह की आवाजें उठ रही हैं। एनडीए में महाराष्ट्र मॉडल की चर्चा है। निशांत कुमार की चुनाव में संभावित एंट्री ने भी हलचल तेज कर दी है। ऐसे में अब सवाल यह है नीतीश कुमार का भविष्य क्या होगा। चुनाव के बाद विधानसभा की सीटों का आंकड़ा तय करेगा बिहार का अगला सीएम या बिहार में महाराष्ट्र मॉडल चलेगा। चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है। राज्य की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल बढ़ती जा रही है।

Related posts

तिंग श्वेश्यांग ने 23वें चीन-आसियान एक्सपो के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

तिंग श्वेश्यांग ने 23वें चीन-आसियान एक्सपो के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

September 19, 2026
Money Saving: ₹15 हजार की सैलरी में भी हर महीने बचा सकते हैं ₹3,000, बस अपनाएं 50:30:20 का आसान नियम

Money Saving: ₹15 हजार की सैलरी में भी हर महीने बचा सकते हैं ₹3,000, बस अपनाएं 50:30:20 का आसान नियम

September 19, 2026

पिछले दिनों हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त चेहरा बताते हुए बड़ा सियासी संकेत दे दिया। हालांकि नायब के बयान के बाद बीजेपी नेतृत्व की ओर से तुरंत सफाई दी गई कि नीतीश कुमार ही 2025 में एनडीए के सीएम उम्मीदवार हैं। लेकिन सीएम पद को लेकर बयानबाजी का सिलसिला यहीं नहीं रुका। बीजेपी में एक ऐसा धड़ा सक्रिय है जो ‘डैमेज कंट्रोल’ में जुटा है।

बीजेपी की रणनीति पर खड़े हो रहे सवाल

जिन नेताओं का बिहार से सीधा संबंध नहीं है ऐसे नेता अलग-अलग लाइन पर बयान दे रहे हैं। जिससे बीजेपी की रणनीति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालाकि बीजेपी पूरी तरह डैमेज कंट्रोल में लगी है। मौजूदा सियासी हालात की तुलना अब 2022 के महाराष्ट्र में हुए घटनाक्रम से की जाने लगी है। महाराष्ट्र में बीजेपी ने एकनाथ शिंदे को सीएम और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाकर सबको चौंकाया था। बिहार में भी सम्राट चौधरी जैसे नेताओं का नाम आगे लाकर क्या पार्टी महाराष्ट्र की दिशा में बढ़ रही है। पार्टी सूत्र बताते हैं बीजेपी का एक वर्ग जेडीयू पर निर्भरता कम करने की रणनीति पर लगातार काम कर रहा है। इसके लिए महाराष्ट्र मॉडल को सबसे उचित माना जा रहा है।

वहीं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की चुनावी राजनीति में संभावित एंट्री ने एक नया मोड़ जोड़ दिया है। हाल ही में निशांत ने संकेत दिए थे कि वे जनता की सेवा के लिए राजनीति में आ सकते हैं। उनकी इच्छा अपने पिता के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की है।

संभवत: निशांत कुमार भी राजनीतिक हकीकत जानते हैं। इसलिए वे अधिक सक्रिय हो गए हैं। अपनी पार्टी जेडीयू के लिए अधिक सीट की मांग कर रहे हैं। राजनीतिक जानकारों की माने तो जेडीयू अपने भविष्य की रणनीति में अब परिवार कार्ड खेलने की तैयारी में है। विधानसभा चुनाव के बाद अगर हालात जेडीयू के पक्ष में बने तो निशांत कुमार के लिए रास्ता खोला जा सकता है। एनडीए के छोटे सहयोगी तो अभी से निशांत का स्वागत कर रहे हैं।

क्या बीजेपी स्वयं को केंद्र में रखकर नेतृत्व तय करने का प्रयास करेगी?

इस सबके बीच बीजेपी की ओर से दी सफाई के साथ जेडीयू के मौजूदा रुख के बाद भी सियासी पारा अभी थमा नहीं है। क्या विधानसभा के चुनाव बाद राज्य के सियासी समीकरण बदलेंगे? सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि क्या बीजेपी स्वयं को केंद्र में रखकर नेतृत्व तय करने का प्रयास करेगी? दरअसल बीजेपी और नीतीश कुमार के रिश्तों में पिछले वर्षों के दौरान हुई उठा-पटक को देखते हुए यह कहना कठिन नहीं है कि सब कुछ पहले से तय नहीं है। ऐसे हालात में सम्राट चौधरी की भूमिका के साथ बिहार में महाराष्ट्र मॉडल की गूंज और सीएम के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में संभावित एंट्री मिलकर चुनावी माहौल को और अधिक पेचीदा बना रहे हैं।प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: #Bihar Assembly Elections 2025#NDA and Grand Alliance#Political maneuvering#Who next CM
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version