Saturday, September 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

संकल्प की भूमि बना उत्तरप्रदेश: PM मोदी का 50वां वाराणसी दौरा…काशी को दी करोड़ों की विकास परियोजनाओं की ये सौगात

DigitalDesk by DigitalDesk
April 11, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
PM gave the gift of development projects worth crores to Varanasi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वाराणसी के सैकड़ों खिलाड़ी स्टेडियम में ट्रेनिंग ले रहे हैं। भारत आज विकास का और विरासत दोनों एक साथ लेकर चल रहा है। इसका सबसे बढ़िया मॉडल हमारा काशी बन रहा है। काशी में गंगा जी का प्रवाह है और भारत की चेतना का भी प्रवाह है। भारत की आत्मा उसकी विविधता में बसती है और काशी उसकी सबसे सुंदर तस्वीर है। काशी के हर मोहल्ले में एक अलग संस्कृति हर गली में भारत का एक अलग रंग नजर दिखाई देता है।

  • पीएम मोदी का 50वां काशी दौरा
  • पूर्वाचल के लिए पीएम ने किया बड़ा एलान
  • 3 हजार 884 करोड़ की दी सौगात
  • 44 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
  • ₹1600 करोड़ की 19 परियोजना का किया उद्घाटन
  • 130 पेयजल योजनाओं की दी पीएम ने सौगात

यूपी ने अपना आर्थिक नक्शा भी बदला है

पीएम मोदी ने कहा कि काशी संगम आयोजन से संबंध मजबूत हो रहे हैं। काशी में एकता मॉल बनने जा रहा है। इस माल में भारत के विविधता के दर्शन होंगे। भारत के अलग-अलग जिलों के उत्पाद यहां मॉल में एक ही छत के नीचे मिलेंगे। साथियों बीते वर्षों में यूपी में अपना आर्थिक नक्शा बदला है नजरिया भी बदला है। यूपी अब सिर्फ संभावनाओं की धरती नहीं रहा है, यह समर्थ और सीद्धियों की संकल्प भूमि बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे आजकल मेड इन इंडिया की धूम हर तरफ है। भारत में बनी चीजे अब ग्लोबल ब्रांड बना रही हैं। आज यहां कई उत्पादों को जीआई टैग दिया गया है। जीआई टैग यह सिर्फ टैग नहीं है यह किसी जमीन की पहचान का प्रमाण पत्र है। यह बताता है की चीज इसी मिट्टी की पैदाइश है। जहां जी टैग पहुंचता है वहां से बाजारों में बुलंदियों का रास्ता खुलता है।

Related posts

Central Government Employees News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव, CGHS के नियमों में सरकार ने हटाई यह बड़ी पाबंदी

Central Government Employees News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव, CGHS के नियमों में सरकार ने हटाई यह बड़ी पाबंदी

September 19, 2026
Gold Price Silver: 19 सितंबर को सोने-चांदी में फिर तेजी, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.54 लाख के पार; चांदी भी ₹2.50 लाख के करीब

Gold Price Silver: 19 सितंबर को सोने-चांदी में फिर तेजी, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.54 लाख के पार; चांदी भी ₹2.50 लाख के करीब

September 19, 2026

जीआई टैगिंग में यूपी नंबर वन

पीएम मोदी ने कहा आज यूपी पूरे देश में जी टैगिंग में नंबर वन पर है। यानी हमारी चीज हमारे हुनर की अब तेजी से अंतरराष्ट्रीय पहचान बन रही हैं। अब तक वाराणसी और उसके आसपास के जिलों में 30 से ज्यादा उत्पादन को जीआई टैग मिला है। वाराणसी का तबला शहनाई, दीवार पर बनने वाली पेंटिंग, ठंडाई, लाल पेड़े, मिर्च लाल पेड़ा, तिरंगा बर्फी, हर चीज को मिला है जीआई टैग मिला है।

पीएम का योगी सरकार के 8 साल पूरे होने के बाद पहला दौरा

वैसे तो वाराणसी में पीएम मोदी का हर दौरा यादगार रहा है, लेकिन इस बार खास बात यह है कि यूपी सरकार के 8 साल पूरे होने के बाद पीएम मोदी का यह पहला काशी दौरा है। योगी सरकार के 8 साल पूरे होने के बाद पीएम पहली बार काशी पहुंचे हैं। इस मौके पर वाराणसी से पीएम मोदी ने करीब 3884 करोड़ रुपए की 44 बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात पूर्वांचल को दी है। 1629 करोड़ रुपए की लागत से बनी 19 परियोजनाओं का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया। इनमें जल जीवन मिशन के तहत 130 पेयजल योजनाएं शामिल हैं। करीब 100 आंगनबाड़ी केंद्र, पुलिस पीएसी, पर्यटन स्थल विकास, पावर ग्रिड से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने इसके अलावा यूपी की 2255 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी काशी से किया। पीएम ने एयरपोर्ट के पास टनल, रिंग रोड पर फ्लाईओवर, बिजली संयंत्र का आधुनिकीकरण, यूनिटी मॉल का शिलान्यास किया। स्मार्ट क्लास, मिनी स्टेडियम, हॉकी टर्फ, मैदान, थाने और सामुदायिक भवन का निर्माण जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। पीएम ने करीब 3 घंटे वाराणसी में बताएं और एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर बीजेपी खासा उत्साहित नजर आई। जनसभा में करीब 50000 से अधिक लोग जुटाए गए थे।

Tags: #development projects to Varanasi#PM gave gift Varanasi#PM Modi 50th visit to Varanasi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version