Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : रामलला की स्थापना के बाद सीता माता के मंदिर की बारी! जानें चुनाव से पहले BJP का क्या प्लान

DigitalDesk by DigitalDesk
April 10, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Bihar assembly election BJP manifesto for Mata Sita temple in Sitamarhi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : रामलला की स्थापना के बाद सीता माता के मंदिर की बारी! जानें चुनाव से पहले BJP का क्या प्लान

बिहार में इसी साल अक्टूबर और नवंबर 2025 में राज्य विधानसभा के चुनाव होना हैं। इससे पहले ही सत्तारूढ़ गठबंधन खासतौर पर भाजपा ने चुनाव की जोरदार तैयारी शुरू कर दी। एक समय था जब कई साल तक बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्रों में अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनाना शामिल था। केन्द्र की सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने अपने इस संकल्प को पूरा भी किया है। अब इसी साल बिहार में चुनाव होना है। ऐसे में बीजेपी बिहार के सीतामढ़ी में स्थित माता सीता के मंदिर को भव्य रुप में निर्माण करने के एजेंडे को बिहार के चुनावी संकल्प पत्र में शामिल करने जा रही है। बीजेपी अब मिथिला क्षेत्र के सीतामढ़ी में सीता माता के मंदिर का जीर्णोद्धार को चुनाव के अपने प्रमुख मुद्दों में से एक बनाना चाहती है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • अक्टूबर-नवंबर 2025 में होंगे बिहार विधानसभा चुनाव
  • चुनाव से पहले चर्चा में सीतामढ़ी में मां जानकी का मंदिर
  • उत्तर बिहार के लोगों को साधने की तैयारी में बीजेपी
  • मिथिलांचल में एनडीए का ज्यादातर सीटों पर कब्जा
  • इस सीटों पर विधानसभा चुनाव में भी सत्ता कायम रखने की कवायद
  • बीजेपी बना सकती है मिथिला क्षेत्र के सीता मंदिर के जीर्णोद्धार को मुद्दा
  • पुनौरा धाम मंदिर जीर्णोद्धार और पुनरुद्धार परियोजना

बिहार चुनाव से पहले सीता माता मंदिर के निर्माण को लेकर सियासी ताना बाना भी बुना जाने लगा है। हालांकि, भाजपा की इस कोशिश को लेकर बिहार के दूसरे राजनीतिक दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई है। मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल राजद का कहना है कहा कि भाजपा को सीता मंदिर के जीर्णोद्धार का श्रेय नहीं लेना चाहिए। वहीं उसकी प्रमुख सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार से और अधिक धनराशि प्रदान करने की मांग की है।

वैसे बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में माता सीता के मंदिर के निर्माण के मुद्दे को शामिल करने की तैयारी कर ली है। बीजेपी बिहार के सीतामढ़ी में सीता माता का भव्य मंदिर बनवाना चाहती है। ऐसे में बीजेपी बिहार विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में वायदा करेगी। दरअसल बीजेपी साल 2029 में होने वाले के लोकसभा चुनाव से पहले सीतामढ़ी में माता सीता के मंदिर का निर्माण करवाने का वायदा कर सकती है।

पुनौरा धाम में है मां सीता की जन्मस्थली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसे लेकर पहले भी कह चुके हैं कि बीजेपी सीता माता मंदिर बनवाएगी। बता दें बिहार के सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम में माता सीता की जन्मस्थली है। यह स्थान पिछले लंबे समय तक उपेक्षित ही रहा। लेकिन अब जानकी माता की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने की तैयारी हो रही है। रामनगरी अयोध्या में 500 साल बाद प्रमुख श्री राम का भव्य मंदिर बना है। उसी तर्ज पर माता सीता के भी मंदिर के निर्माण की तैयारी हो रही है।

मिथिलांचल की 40 सीटों पर नजर

बता दें बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सीतामढ़ी में माता सीता के मंदिर को लेकर बिहार के मिथिलांचल के लोगों को साधने की तैयारी है। दरअसल बिहार स्थित मिथिलांचल के चार प्रमुख जिले मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और सीतामढ़ी में विधानसभा की 40 सीटें हैं। जिसमें से तीस सीट एनडीए के कब्जे में है। लोकसभा चुनाव में भी मिथिलांचल की सभी सीटों पर एनडीए की ही जीत हुई थी।

Post Views: 482
Tags: #Bihar Assembly Election 2025#Mata Sita temple in SitamarhiBJP manifesto
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version