Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

मुस्लिमों को मिल सकती है संघ की शाखा में एंट्री…मोहन भागवत ने रखी ये शर्त…?

DigitalDesk by DigitalDesk
April 7, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
Rashtriya Swayamsevak Sangh Mohan Bhagwat India Muslim Society
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत के मुस्लिम भी RSS की शाखा में शामिल हो सकते हैं। संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत ने उनके सामने एक शर्त रखी है। आरएसएस सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत ने बनारस में दिए अपने एक बयान में कहा है कि देश के मुसलमान RSS की शाखाओं में शामिल हो सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें भारत माता की जय बोलना होगा और भगवा ध्वज का सम्मान करना होगा। संघ प्रमुख ने कहा कि संघ में सभी धर्म, जातियों और समुदायों के लोगों का स्वागत हैं। सिवाय उन लोगों को छोड़कर जो स्वयं को औरंगजेब का वंशज मानते हैं।
भारत के मुस्लिम को संघ की शाखा में शामिल की तीन शर्त

  • बोलना होगा भारत माता की जय
  • भगवा ध्वज का करना होगा सम्मान
  • संघ में सभी धर्म, जातियों और समुदाय का स्वागत
  • जो स्वयं को औरंगजेब का वंशज मानते हैं, उनसे संघ की दूरी

बनारस के चार दिनी दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत ने इस दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पिछले दिनों वे लाजपत नगर पहुंचे थे। जहां उनकी ओर से दिया गया एक बयान अब चर्चा का विषय बन गया है। संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत ने यहां कहा था कि मुसलमान RSS तभी ज्वाइन कर सकते हैं जब वे भारत माता की जय बोले,नारे लगाए और भगवा ध्वज की इज्जत करें।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

संघ प्रमुख ने कहा कि आरएसएस की विचारधारा में पूजा पद्धति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा भारत के सभी समुदायों, संप्रदायों और जातियों के लोगों का आरएसएस की शाखाओं में स्वागत है। सिवाय ऐसे लोगों के जो स्वयु को औरंगजेब के वंशज मानते हैं। मोहन भागवत ने कहा जाति,पंथ और संप्रदाय संप्रदाय, जाति, संप्रदाय की पूजा पद्धतियां अलग-अलग हैं, लेकिन सभी की संस्कृति एक है।

सभी का संघ की शाखा में स्वागत

एक स्वयंसेवक ने जब सत्र के दौरान संघ प्रमुख से यह पूछा कि क्या वे अपने पड़ोसियों, जो मुस्लिम समुदाय से हैं। उनको शाखा में आमंत्रित कर सकते हैं और ला सकता हैं। स्वयंसेवक के इस सवाल और जिज्ञासा को लेकर संघ प्रमुख ने अपने जवाब कहा कि भारत माता की जय बोलने वाले। भगवा ध्वज का सम्मान करने वाले सभी लोग शाखा में आ सकते हैं सभी के लिए संघ के दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कहा कि संघ की विचारधारा में पूजा पद्धति के आधार पर किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं माना जाता है। उन्होंने कहा कि स्वयं को औरंगजेब का वंशज मानने वाले लोगों को छोड़कर संघ की शाखाओं में सभी भारतीयों का स्वागत है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के सभी समुदाय, पंथ और जातियों के लोगों का संघ की शाखाओं में स्वागत है।

यह अखंड भारत जरूरी है

संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उसकी मौजूदा स्थिति पर भी बात की और कहा जो लोग अखंड भारत को अव्यवहारिक मानते हैं। ऐसे लोगों को सिंध प्रांत की दुर्दशा देखनी चाहिए। भारत से जो हिस्से कट गये हैं उन हिस्सों को आज दुर्दशा का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आज अखंड भारत व्यावहारिक है।

Post Views: 424
Tags: #Muslim Society#RSS branchmohan bhagwatRashtriya Swayamsevak Sangh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version