राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल के लिस्बन पहुंचीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल की राजकीय यात्रा पर लिस्बन पहुंच गईं हैं। वे पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति मुर्मु के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके नई दिल्ली से रवाना होने पर कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मु पुर्तगाल और स्लोवाक गणराज्य की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर रवाना हुईं। बता दें करीब 25 से अधिक साल में भारत के किसी राष्ट्रपति की पुर्तबाल की यह पहली राजकीय यात्रा है। यात्रा के दौरान यूरोपीय संघ के दो महत्वपूर्ण भागीदारों के साथ भारत के बहुआयामी जुड़ाव को और अधिक विस्तार मिलेगा।
वर्ल्ड हेल्थ डे,PM ने की एक स्वस्थ विश्व के निर्माण की अपील
दुनियाभर में आज 7 अप्रैल को ‘वर्ल्ड हेल्थ डे’ यानी विश्व स्वास्थ्य दिवस मना जा रहा है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से एक स्वस्थ विश्व के निर्माण के लिए अपील की है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसी पोस्ट के साथ लिखा है कि “विश्व स्वास्थ्य दिवस पर, आइए हम एक स्वस्थ विश्व के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करें उसकी पुष्टि करें। पीएम ने लिखा हमारी सरकार स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान केंद्रित करती रहेगी। सरकार लोगों की भलाई के विभिन्न पहलुओं में निवेश करती रहेगी। पीएम मोदी ने कहा अच्छा स्वास्थ्य हर समृद्ध समाज की नींव है।
एशिया के शेयर बाजारों में गिरावट, भारत भी अछूता नहीं
एशिया के शेयर बाजारों में आज सोमवार 7 अप्रैल को सप्ताह के पहले दिन तगड़ी गिरावट Asia’s Market Crash का असर का दिखाई दिया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार Stock Market पर भी इसका असर दिखा। बाजार खुलने के साथ ही दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह से बिखर गए। प्री-ओपन मार्केट में ही दोनों करीब पांच प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। इसके बाद जब मार्केट खुला तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स Sensex 3 हजार अंक से अधिक की गिरावट के साथ ओपन हुआ। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी Nifty में भी 1000 अंक से अधिक फिसलकर कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स से लेकर मझगांव डॉक तक के शेयर में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
राहुल गांधी आज करेंगे बिहार के बेगूसराय में पदयात्रा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सोमवार 7 अप्रैल को बिहार में रहेंगे। वे बेगूसराय में पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होने वाले है। यह यात्रा कांग्रेस के युवा नेता और जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की ओर से शुरू की गई है। कन्हैया कुमार बेगूसराय के ही रहने वाले हैं। राहुल गांधी ने यात्रा में शामिल होने से पहले सभी पदयात्रियों से आग्रह किया है कि वे सफेद टी-शर्ट पहनकर इसमें शामिल हों। बेगूसराय के बाद राहुल गांधी पटना में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे।