Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल हुए केन्द्रीय गृहमंत्री शाह…नक्सलवाद को लेकर कही ये बड़ी बात….!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 5, 2025
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल हुए केन्द्रीय गृहमंत्री शाह…नक्सलवाद को लेकर कही ये बड़ी बात….!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल हुए केन्द्रीय गृहमंत्री शाह…नक्सलवाद को लेकर कही ये बड़ी बात….!

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए डेड लाइन दे दी है। इस अभियान की प्रोग्रेस रिपोर्ट को जानने के लिए ही गृहमंत्री शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं.. शुक्रवार की रात अमित शाह राजधानी रायपुर पहुंचे…यहां उन्होंने अधिकारियों से मीटिंग की और नक्सल विरोधी अभियान का जायजा लिया। इसके साथ ही बस्तर में जारी नक्सल विरोधी भियान को रिव्यू किया। इसके दूसरे दिन शाह मां दंतेश्वरी के दरबार में पहुंचे और माता के दर्शन किये।

Related posts

IPS officer father allegedly duped of ₹2.27 crore

एमपी के IPS अधिकारी के पिता से यूपी में 2.27 करोड़ की कथित ठगी! जमीन सौदे से दुबई निवेश तक, बाराबंकी में हाई-प्रोफाइल मामला

June 14, 2026
Bahujan Samaj Party Uttar Pradesh

2027 की जंग के लिए बसपा की नई बिसात, सोशल इंजीनियरिंग के सहारे सत्ता में वापसी की तैयारी

June 14, 2026

मां दंतेश्वरी के दर पर अमित शाह
दो दिनी छत्तीसगढ़ दौरे पर शाह
स्थानीय जनप्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात
बस्तर पंडुम महोत्सव
पंडुम महोत्सव में शामिल हुए अमित शाह
बस्तर विकास के रास्ते पर चल चुका है
अगले साल तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद
माला और गौर मुकुट से शाह का स्वागत
बस्तर का पारंपरिक ड्रिंक्स का चखा स्वाद

दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिनी दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। यहां सुरक्षाबलों की हौसला अफजाई करने के साथ ही उन्होंने मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद भी लिया। इसके साथ ही नक्सल विरोधी अभियान का जायजा लेने के साथ अधिकारियों की बैठक कर रहे हैं।

शाह ने लिया मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद
दंतेवाड़ा पहुंचकर शाह ने सबसे पहले मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। इस दौरान वे धोती-कुर्ता पहने नजर आए। मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेने के बाद केन्द्रीय मंत्री शाह बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे। यहां माला और गौर मुकुट पहनाकर शाह का स्वागत किया गया। यहां पर अमित शाह ने बस्तर के पारंपरिक ड्रिंक्स और फूड्स का स्वाद भी चखा।

मां दंतेश्वरी खत्म करेंगी नक्सलवाद
केंद्रीय शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय के साथ की और कहा आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी है। वे अभी मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर यहां आये हैं। अगली चैत्र नवरात्रि 2026 में यहां से पूरी तरह से लाल आतंक खत्म हो जाए और हमारा बस्तर फिर से खुशहाल होगा। मां दंतेश्वरी की जय और छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारे के साथ केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा अष्टमी और रामनवमी दोनों ही तिथि आज है। वे रामलला के ननिहाल छत्तीसगढ़ आए हैं। ऐसे में वे पूरे देश को यहां से रामनवमी की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हें।

इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय ने कहा छत्तीसगढ़ सहित देश को नक्सलमुक्त करने का संकल्प इस साल पूरा होगा। सीएम साय ने कहा हमारे सुरक्षाबल के सभी जवान बहुत ही मजबूती के साथ नक्सल के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। नक्सल के खिलाफ मोर्चे पर लगातार सफलता मिल रही है। ऐसे में पूरा भरोसा है की मां दंतेश्वरी की कृपा से केंद्रीय गृहमंत्री का अगले साल मार्च 2026 से पहले छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को नक्सलमुक्त करने का संकल्प पूरा होगा। बस्तर इलाका पर्यटन स्थल है, जो स्वर्ग का आभास कराता है। यहां फिर से पुराना समय आएगा। देश-दुनिया के लोग पर्यटक के रुप में आएंगे।

Post Views: 374
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version