Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

अपनी ही पार्टी को ​जीत दिलाने में आखिर नाकाम क्यों रहा पीके का चुनावी मैनेजमेंट..?जानें वोट कटवा साबित क्यों हो रही जनसुराज पार्टी…?

DigitalDesk by DigitalDesk
April 5, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अपनी ही पार्टी को ​जीत दिलाने में आखिर नाकाम क्यों रहा पीके का चुनावी मैनेजमेंट..जानें वोट कटवा साबित क्यों हो रही पीके की जनसुराज पार्टी…

चुनावी मैनेजमेंट में माहिर माने जाने वाले प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का पिछले कुछ चुनावों में प्रदर्शन वैसा नहीं रहा जैसी उम्मीद की जा रही थी। उसके उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है। पिछले तीन चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी का जो हाल हुआ है। उससे उसकी छवि अब महज वोटकटवा पार्टी की बन कर रह गई है।
दरअसल बिहार में पांच महीने पहले चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इस उपचुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी का हाल शुरू से ही खराब था। उपचुनाव में जन सुराज को कुल चार में से अपने दो प्रत्याशी बदलने पड़े थे। इसके बाद भी उसे करीब 10 प्रतिशत मत ही मिले थे।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
  • अपनी ही पार्टी को ​जीत दिलाने में आखिर नाकाम क्यों रहा पीके का चुनावी मैनेजमेंट
  • क्या मास्टर स्ट्रैटेजिस्ट पीके अब सिर्फ ‘वोटकटवा साबित होंगे ?
  • क्या शुरु होने के साथ ही खत्म हो रहा पीके का राजनीतिक करियर?

जनसुराज पार्टी ने बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम प्रत्याशी खड़ा किया था। लेकिन मुस्लिमों ने जनसुराज को वोट नहीं दिया। केवल इमामगंज ही एक ऐसा क्षेत्र था, जहां पीके की पार्टी जनसुराज ने एनडीए के वोट में सेंधमारी की थी। जिसके चलते वहां से हम पार्टी के उम्मीदवार की जीत का अंतर कम रहा था। इस तरह उपचुनावों में जनसुराज पार्टी महज वोट काटने वाली पार्टी साबित हुई है।

छात्रों के बीच भी नहीं बना सके घुसपैठ पीके

इसके बाद जब बिहार में पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव हुए तो उसमें भी जनसुराज पार्टी की ओर से पूरी ताकत झोंकी थी, लेकिन सभी प्रमुख पदों पर उसे हार का सामना करना पड़ा। अध्यक्ष के पद पर एबीवीपी जीती, जबकि उपाध्यक्ष और महासचिव का चुनाव निर्दलीय ने जीता। कांग्रेस को संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद मिले। बावजूद इसके प्रशांत किशोर की पार्टी बेअसर रही।

वैसे तो प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति में काफी पहले से सक्रिय थे। ऐसे दो अक्टूबर 2024 से उनकी जन सुराज पार्टी भी अस्तित्व में आ गई। राजनीतिक पार्टी के अस्तित्व में आने से पहले प्रशांत किशोर का आंदोलन पदयात्रा और संवाद तक सीमित था, फिर भी उसका राजनीतिक रंग उभर ही आता था लेकिन जन सुराज पार्टी के साथ उनकी चुनावी यात्रा की शुरुआत कांटों भरी ही रही। अब इसी साल 2025 के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होना हैं। जिसके लिए उपचुनाव में हार के बाद भी हौसला बनाए रखने की चुनौती के साथ पीके आगे बढ़ रहे हैं।…प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 477
Tags: #Jan Suraj Party #Prashant Kishor Jan Suraj Party#Prashant Kishor
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version