Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडटे: नहीं रहे भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार,वक्फ संशोधन विधेयक पर लगी संसद ने लगाई मुहर

DigitalDesk by DigitalDesk
April 4, 2025
in मुख्य समाचार
0
accused Tahawwur
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नहीं रहे भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार

भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। वे देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों के लिए मशहूर थे। मनोज कुमार को भारत कुमार की उपाधि दी गई थी। हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें मनोज कुमार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इसकी पुष्टि करते हुए फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा यह फिल्म जगत के लिए बहुत दुखद दिन है। भारतीय फिल्म उद्योग के एक दिग्गज को आज हमने खो दिया। आज सुबह करीब 3:30 बजे उनका निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे।

वक्फ संशोधन विधेयक पर लगी संसद ने लगाई मुहर

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी वक्फ संशोधन बिल को मंजूरी मिल गई है। वक्फ बोर्डों की जवाबदेही , पारदर्शिता और दक्षता बढाने के लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक 2025 लाया गया था। जिसे विपक्षी सदस्यों के सभी संशोधनों को खारिज करते हुए शुक्रवार 4 अप्रैल को तड़के मतविभाजन के जरिये 93 के मुकाबले 128 मतों से पारित कर दिया गया है। इस तरह से इस बिल पर संसद ने अपनी मुहर लगा दी है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

मणिपुर में जल्द होगी दोनों समुदायों के बीच अंतिम चरण की वार्ता

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शुक्रवार तड़के राज्यसभा में बताया कि मणिपुर में पिछले 13 नवंबर से लेकर अब तक एक भी हिंसा नहीं हुई है। अब दोनों ही समुदायों के बीच वार्ता चल रही। जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अंतिम बैठक होगी। इसके साथ ही राज्यसभा ने सदन में लाए गए मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने से जुड़े सांवधिक संकल्प को ध्वनिमत से पारित कर दिया। बता दें इस संकल्प को लोकसभा पहले ही इसे मंजूर कर चुकी है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस संकल्प पर हुई चर्चा का शुक्रवार तड़के करीब साढे तीन बजे जबाव दिया और कहा इस पर चर्चा में 10 सदस्यों ने हिस्सा लिया है। शाह ने कहा कि एक गलत निर्णय के बाद मणिपुर में यह हिंसा भड़की थी।

पीएम मोदी ने की म्यांमार सैन्य सरकार के प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने शुक्रवार 4 अप्रैल को भूकंप राहत प्रयासों और क्षेत्रीय संपर्क पर चर्चा करने के लिए बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने आज शुक्रवार 4 अप्रैल को म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। बता दें म्यांमार पिछले सप्ताह आए भीषण भूकंप के बाद की स्थिति से जूझ रहा है। जिसमें हजारों लोग मारे गए थे। पीएम मोदी ने बहु-क्षेत्रीय और तकनीकी सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल बिम्सटेक समूह के नेताओं की शिखर बैठक के मौके पर म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख वरिष्ठ जनरल मिन से मुलाकात की है।

टैरिफ वॉर: यूएस के बाद भारतीय शेयर बाजार में गिरावट

टैरिफ वॉर के बीच US स्‍टॉक मार्केट में इस समय हाहाकार मचा हुआ है। गुरुवार रात अमेरिका के शेयर बाजार में नैस्डैक करीब 6 प्रतिशत टूट गया। वहीं Dow Jones इंडेक्स में भी 1600 अंक या करीब 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं S&P 500 में भी करीब 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। जिसका असर आज दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भी दिखाई दिया। भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट धीरे-धीरे हावी होती नजर आ रही है।
Sensex में करीब 660 अंक से भी ज्‍यादा टूटन दर्ज की गई। जबकि Nifty में भी 250 अंक से अधिक की गिरावट देखी गई है। निफ्टी अब करीब 23000 लेवल के नीचे कारोबार करता नजा आ रहा है। जबकि Sensex 75700 पर कारोबार कर रहा है।

Post Views: 473
Tags: #Indian cinema#Indian stock market falls#Manoj Kumar passes away#Tariff war#Veteran actor
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version