Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

सीएम डॉ.मोहन यादव का बड़ा फैसला… तीन साल में बसाहट से जोड़ी जाएंगी प्रदेश की ये सड़कें…! एमपी में यहां बनी है देश की पहली जनमन योजना की सड़क

DigitalDesk by DigitalDesk
April 3, 2025
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav held a meeting with state level officials
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर एमपी में रोड कनेक्टिविटी को लेकर कई बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के सुगम आवागमन के साथ बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्रदेश की शत-प्रतिशत बसाहटों को सड़कों से जोड़ने के लिए समय सीमा निर्धारित कर आगे की कार्रवाई करें।

  • सीएम डॉ.मोहन यादव ने दिए निर्देश
  • अगले तीन साल में सभी सड़कों बसाहट से जोड़ने के निर्देश
  • सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक में दिए अहम निर्देश

सीएम ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में सड़कों की आवश्यकता का वैज्ञानिक आधार पर सर्वे सुनिश्चित कर कार्य-योजना तैयार की जाए। इसके साथ ही सड़कों की आवश्यकता के संबंध में स्थानीय विधायकों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों से भी चर्चा की जाए। उनके सुझाव लिये जाए। क्योंकि प्रदेश सरकार आने वाले तीन साल में सभी बसाहटों को सड़कों से जोड़ने के लिए कटिबद्ध है।

Related posts

Chhattisgarh government

धमतरी मखाना हब : छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से किसानों और महिलाओं की बदल रही तकदीर…

March 8, 2026
ICC T20 World Cup 2026 world champion

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: खिलाड़ियों पर आज बरसेगी करोड़ों की इनामी राशि…चैंपियन से लेकर सेमीफाइनलिस्ट तक मिलेगा इतना इनाम

March 8, 2026

सीएम ने दिए सड़कों की मरम्मत के निर्देश

सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा है कि अतिवृष्टि, बाढ़ और दूसरे कारणों से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत और उनके उन्नयन की आवश्यकता के प्रति सतर्क रहते हुए पूरी तत्परता से कार्यवाही की जाए। सड़कों के रख-रखाव के साथ ही उनके नियमित निरीक्षण में मोबाइल एप, जियो टैगिंग और एआई टेक्नॉलोजी का उपयोग किया जाए। इसे अधिक प्रभावी बनाया जाए। सड़कों पर मौजूदा स्थिति में यातायात का सर्वे कर उन्नयन और लेन विस्तारीकरण के काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। इस अहम बैठक में अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पाण्डाटोला से बीजाटोला तक देश की पहली सड़क का निर्माण बालाघाट जिले में स्थित परसवाड़ा क्षेत्र में किया गया है।

केन्द्र से राशि हासिल करने में एमपी अव्वल

बता दें सड़कों के रखरखाव और उनके उन्नयन के लिए केन्द्र सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने में मध्यप्रदेश, देश भर में पहले स्थान पर रहा है। मध्य प्रदेश की सड़कों के संधारण के लिए साल 2015-16 से ई-मार्ग पोर्टल लागू किया गया था, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई। इसके साथ ही केन्द्र सरकार की ओर से इसे सम्पूर्ण देश में नेशनल ई-मार्ग के रूप में लागू किया गया है।

सड़कें बदलेंगी मध्य प्रदेश की तस्वीर

मध्य प्रदेश की करीब 89 हजार बसाहटों में से 50 हजार 658 बसाहटों तक सड़क कनेक्टिविटी को सुनिश्चित कर लिया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चार के तहत बनने वाली 11 हजार 544 बसाहटों के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। बाकी बची 26 हजार 798 बसाहटों की कनेक्टिविटी के लिए राज्य सरकार की ओर से पहल की जा रही है। अधिकारियों के साथ हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया है कि सामान्य संधारण कार्यों का प्राक्कलन तैयार करने के साथ ही तकनीकी प्रशासकीय स्वीकृति आदि की ऑनलाइन व्यवस्था सम्वेग पोर्टल के जरिए सुनिश्चित की जा रही है।…प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 413
Tags: #CM meeting state officials#MP CM Mohan Yadav
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version