Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: वक्फ संशोधन बिल आज सदन में होगा पेश,कांग्रेस ने जारी किया ह्विप,FIR के बाद अब CBI करेगी भूपेश बघेल से पूछताछ

DigitalDesk by DigitalDesk
April 2, 2025
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

वक्फ संशोधन बिल आज सदन में होगा पेश

वक्फ संशोधन बिल को लेकर अब तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है। यह संशोधन बिल आज दो अप्रैल बुधवार को दोपहर 12 बजे लोकसभा में आएगा। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई है। सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की अगुवाई कर रही बीजेपी की ओर से अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है है, जिसमें सदन में मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए कहा है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि आठ घंटे चर्चा का समय इसे लेकर तय किया है। इस समय को बढ़ाया जा सकता है। रिजिजू ने कहा अब अगर कोई वॉकआउट कर बहाना करना चाहता है। सदन में चर्चा से भागना चाहता है तो उसे हम रोक नहीं सकते। उन्होंने कहा चर्चा तो करें। हर दल को अपना अपना पक्ष रखना चाहिए।

कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए जारी किया ह्विप

कांग्रेस ने लोकसभा में आज बुधवार 2 अप्रैल को पेश होने वाले वक्फ़ संशोधन विधेयक के मद्देनजर अपने लोकसभा सांसदों के लिए ह्विप जारी किया है। लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक के सुरेश की ओर से जारी लेटर में कहा गया है कि सदन में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होनी है। इसलिए इस विषय को लेकर कांग्रेस के रुख का समर्थन करने के लिए पार्टी के सभी लोकसभा सदस्यों का बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से सदन में मौजूद रहना जरुरी है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सोमालिया की सेना ने आईएस के आतंकवादियों को किया ढेर

सोमालिया में सेना ने देश के पूर्वी भाग में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट आईएस जो रूस में प्रतिबंधित के कई ठिकानों पर हवाई हमले किये। इस हमले में कई आतंकवादियों को मार गिराया है। गारोवे समाचार पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पंटलैंड के कैल मिस्काट पहाड़ों में आईएस के ठिकानों पर हवाई हमले किए गए हैं। सेना का यह ऑपरेशन कथित तौर पर अमेरिकी सेना की सहायता से किया गया था।

अमेरिका आज करेगा टिकटॉक प्रस्ताव पर विचार

अमेरिका आज बुधवार दो अप्रैल को संभावित टिकटॉक सौदे के अंतिम प्रस्ताव पर विचार कर सकता है। सीबीएस न्यूज ब्रॉडकास्टर ने मंगलवार को सूत्रों का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट दी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प , उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड सहित प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ओवल ऑफिस में मुलाकात करेंगे।

FIR के बाद अब CBI करेगी भूपेश बघेल से पूछताछ

महादेव सट्टा एप मामला,पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर एफआईआर

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर केन्द्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने महादेव सट्टा एप मामले में एफआईआर दर्ज की है। जिसमें सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के साथ ही रवि उप्पल समेत 21 आरोपियों के नाम शामिल हैं। भूपेश बघेल को आरोपी बनाया गया है। वे छह नंबर के आरोपी बनाए गए हैं। एफआईआर के बाद सीबीआई इस मामले में पूर्व सीएम से पूछताछ कर सकती है। बता दें सीबीआई ने पिछले दिनों देशभर में भूपेश बघेल समेत तमाम आरोपियों के 60 स्थानों पर छापेमारी की थी। जिसमें कई राजनेता और नौकरशाह के साथ पुलिस अधिकारियों के यहां छापेमारी की गई थी।

शाह फिर आएंगे छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर जल्द ही छत्तीसगढ़ के बस्तर के दौरे पर आने वाले हैं। बताया जाता है कि यााह चार अप्रैल की शाम या रात तक राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। रात को रायपुर में ही रहेंगे। इसके बाद वे 5 अप्रैल को बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा जाएंगे। जहां से केन्द्रीय मंत्री शाह सरकार की मजबूत नीति और बस्तर की समृद्ध संस्कृति को एक साथ आगे बढ़ाने का संदेश देंगे।

Post Views: 346
Tags: #Wakf Amendment Bill #presented in the House today Wakf Amendment BillNational Democratic AllianceNDAruling BJP
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version