Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

G20 summit 2022 मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात,गर्मजोशी से मिलाया जिनपिंग ने हाथ

DigitalDesk by DigitalDesk
November 16, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार
1
G20 summit 2022 मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात,गर्मजोशी से मिलाया जिनपिंग ने हाथ

Narendra modi and china president meeting

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इंडोनेशिया के बाली में मंगलवार से प्रारंभ हुई G20 समिट के फर्स्ट सेशन में फूड एंड एनर्जी सिक्योरिटी पर चर्चा हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन रुस जंग रोकने पर जोर दिया। तो वहीं शाम को इंडोनेशिया के प्रेसिडेंड जोको विडोडो ने समिट में आए सभी लीडर्स के लिए डिनर होस्ट किया। इस दौरान मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक दूसरे से गर्मजोशी से मुलाकात की। दोनों ने हाथ मिलाए और कुछ देर तक दोनों के बीच बातचीत भी हुई।

गलवान विवाद के बाद पहली बार मिलाया हाथ

पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दोनों नेताओं के बीच जून 2020 में हुए गलवान संघर्ष के बाद ये पहली बार हुआ कि दोनों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया हो। इस लिहाज से एक संक्षिप्त मीटिंग का काफी कूटनीतिक मतलब निकाला जा रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बता दें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने वेलकम डिनर दिया था। जिसका लाइव फीड मीडिया के लिए जारी किया जा रहा था। इस फीड में पीएम मोदी बाटिक शर्ट और भूरे रंग के पैंट पहने दिखाई दे रहे रहे हैं। लाइव फीड में मोदी जिनपिंग के संवाद करते दिख रहे हैं। हालांकि कुछ देर बाद कैमरे का फोकस दूसरी जगह पर शिफ्ट हो गया।

समरकंद में नहीं हो सकी थी बात

इससे पहले सितंबर में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी लद्दाख में गतिरोध के शुरुआत के बाद पहली बार समरकंद के उज़्बेक शहर में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के वार्षिक शिखर सम्मेलन में आमने सामने आए थे। लेकिन तब भी दोनों के बीच मुलाकात नहीं हुई थी।

गलवान झड़प में शहीद हुए थे 20 भारतीय जवान

जून 2020 में गलवान में चीनी सेना के विश्वासघात के बाद भारत और चीन की सेनाओं के बीच खूनी झड़प हुई थी। जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। लड़ाई में चीन के कई जवान मारे गए लेकिन चीन ने अपने जवानों की मौत के समाचार बाहर नहीं आने दिए ओर न ही अपने जवानों की मौत को स्वीकारा।

दोनों के बीच नहीं हुई औपचारिक मुलाकात

गलवान संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच अबतक औपचारिक मुलाकात नहीं हो सकी है। हालांकि लद्दाख में तनाव कर करने के लिए दोनों देश के सैन्य कमांडर अब तक करीब 11 बार मिल चुके हैं। इसके बाद चीन लद्दाख में कई स्थानों पर अपनी सेना को विवाद से पूर्व वाली जगह पर ले जाने को राजी हुआ है। इस भेंट के बाद अब इस बात की चर्चा हो रही है कि क्या भारत और चीन बातचीत के सिलसिले को आगे बढ़ाएंगे।

Post Views: 378
Tags: BaliG20 summitgalwan brawlIndonesiaPrime Minister Narendra ModiXi Jinping
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version