Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश आगरा

CM योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर कसा तंज…बताया ‘नमूना’! कहा…राहुल जैसे नमूने बीजेपी के लिए फायदेमंद

DigitalDesk by DigitalDesk
March 26, 2025
in आगरा, उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
CM योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर कसा तंज…बताया ‘नमूना’! कहा…राहुल जैसे नमूने बीजेपी के लिए फायदेमंद
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

CM योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर कसा तंज…बताया ‘नमूना’! कहा…राहुल जैसे नमूने बीजेपी के लिए फायदेमंद

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर करारा तंस कसा है। सीएम योगी ने कहा उत्तर प्रदेश में सभी धर्मों के लोग सुरक्षित हैं। अगर हिंदू सुरक्षित हैं, तो समझ लिजिए मुसलमान भी सुरक्षित हैं। एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा वे एक “योगी” हैं। सभी के लिए खुशी की कामना करते हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

योगी ने इसलिए बताया राहुल को नमूना
फायरब्रांड बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ ने कहा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जैसे “नमूने” बीजेपी को फायदा पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस नेता का देशव्यापी मार्च और भारत जोड़ो अभियान वास्तव में भारत तोड़ो अभियान ही था। वे भारत के बाहर भारत की आलोचना करते हैं, लेकिन अब देश उनकी प्रकृति इरादों को समझ चुका है। सीएम योगी ने कहा बीजेपी के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि राहुल (गांधी) जैसे कुछ लोग पार्टी में बने रहें, जिससे रास्ता हमेशा साफ रहे।

यूपी के सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस चाहती थी कि अयोध्या मुद्दा विवाद बना रहे। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कांग्रेस ने तीन तलाक को खत्म क्यों नहीं किया। कांग्रेस ने अभी भी प्रयागराज कुंभ को इतने गौरव और दिव्यता के साथ क्यों नहीं प्रचारित किया। कांग्रेस दरअसल देश में विश्वस्तरीय इंफ्रस्ट्रक्चर को उपलब्ध कराने में पूरी तरह से क्यों फेल रही।

हिंदुओं की धार्मिक सहिष्णुता पर जोर देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा 100 हिंदू परिवारों में एक मुस्लिम परिवार सबसे सुरक्षित है। उन्हें सभी धार्मिक रीति और रिवाजों का पालन करने की स्वतंत्रता होगी। हालांकि उन्होंने एक सवाल यह भी उठाया कि क्या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच 50 हिंदू सुरक्षित रह सकते हैं? नहीं। बांग्लादेश इसका जीता जागता उदाहरण है। इससे पहले पाकिस्तान भी इसका उदाहरण था। सीएम ने कहा अफगानिस्तान में क्या हुआ? अगर वहां धुआं है या किसी को भी मारा जा रहा है तो हमें इससे बहुत पहले ही सावधान हो जाने की जरुरत है। इसी बात का ध्यान भी रखना चाहिए।

2017 के बाद यूपी में नहीं हुए सांप्रदायिक दंगे
उत्तर प्रदेश को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा साल 2017 में BJP की सत्ता आने के बाद से यूपी में कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ है। सीएम योगी ने कहा मुसलमान सबसे अधिक सुरक्षित उत्तर प्रदेश में हैं। अगर हिंदू सुरक्षित हैं, तो ये भी मान लें कि मुस्लिम भी सुरक्षित हैं। 2017 से पहले यूपी में सांप्रदायिक दंगों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा उस समय दंगे हुए, लेकिन अगर हिंदुओं की दुकानें जल रहीं थींं, तो मुसलमानों की दुकानें भी जल रहीं थीं। हिंदुओं के घर अगर जल रहे थे तो क्या मुसलमानों के घर भी जल रहे थे। साल 2017 के बाद यूपी में दंगे बंद हो गए हैं।

हिंदू शासकों ने दूसरों पर प्रभुत्व स्थापित नहीं किया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा वे एक आम नागरिक हैं। उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं। वे एक योगी हैं जो सभी की खुशी के लिए कामना करता है। वे सभी के साथ और सभी के विकास में विश्वास करते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि विश्व इतिहास में हिंदू शासकों की ओर से दूसरों पर अपना प्रभुत्व स्थापित करने का कोई उदाहरण नहीं है। सीएम ने कहा सनातन धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म और संस्कृति है। इसके नाम से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं। सनातन धर्म के अनुयायियों ने कभी दूसरों को अपने धर्म में परिवर्तित नहीं किया है। लेकिन इसके उन्हें बदले में क्या मिला है? दुनिया में अब तक कहीं भी ऐसा कोई उदाहरण सामने नहीं आया है जहां हिंदू शासकों की ओर से अपनी ताकत का उपयोग कर दूसरों पर प्रभुत्व स्थापित किया हो।

 

Post Views: 901
Tags: #Uttar Pradesh Assembly
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version