Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

इंदौर के राजवाड़ा से निकली ऐतिहासिक रंगारंग गेर…होलकर राजवंश की परंपरा का किया पालन…

DigitalDesk by DigitalDesk
March 19, 2025
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
इंदौर के राजवाड़ा से निकली ऐतिहासिक रंगारंग गेर…होलकर राजवंश की परंपरा का किया पालन…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इंदौर के राजवाड़ा से निकली ऐतिहासिक रंगारंग गेर…होलकर राजवंश की परंपरा का किया पालन…

इंदौर में गेर की धूम मच गई। गेर में देशभक्ति, राधा कृष्ण की रासलीला के साथ और भी कई रंग सजे हुए नजर आए। गेर में लठ्ठमार होली और श्री कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र बन रही।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

लाखों की भीड़..सब थे रंग में रंगे
कई रंगों से सजी इंदौर की गेर
कृष्ण की झांकी बनी आकर्षण का केन्द्र

इंदौर में पिछले 75 साल से यह आयोजन चल रहा है। इस पारंपरिक आयोजन में फाग यात्रा में झांकियां भी शामिल की गईं। ब्रज की लठ्ठमार होली के साथ रासरंग, श्रीकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं।

बता दें इंदौर की गेर धूमधाम से मनाई गई। गेर में लाखों लोग मौजूद रहे। इससे कुछ लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई। अधिक भीड़ के कारण गेर में शामिल तीन लोग बेहोश होकर सड़क पर गिर गए थे। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। बता दें मध्य प्रदेश में रंग पंचमी पर अलग ही उल्लाह और उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन इंदौर में विश्व प्रसिद्ध गेर और चल समारोह निकाला जाता है। वहीं मध्यप्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हुलियारों की रंगत देखने को मिलती है। चारों ओर रंग-गुलाल का माहौल रहता है। कहीं फाग महोत्सव होता है तो कहीं नगर निगम के फायर फाइटर वाहन रंग की बौछार करते हैं। विचित्र वेशभूषा में लोग रंगपंचमी मानने निकलते हैं।

गेर देखने के लिए बुक की 370 छतें!
होली के पांचवें दिन रंग पंचमी मनाई गई। दौरान इंदौर में गेर का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया। हर साल की तरह इस बार भी विश्व प्रसिद्ध गैर निकाली। जिसका रूट तीन किलोमीटर लंबा रहा। गेर में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इंदौर कलेक्टर ने बताया इस बार तीन गेर और एक फाग यात्रा निकाली। जिसमें 370 लोगों ने अपने अपने घरों की छत की बुकिंग कराई थी। इस साल की गेर में बुक माई शो पर प्रति व्यक्ति 100 रुपये का चार्ज किया गया था। राजवाड़ा क्षेत्र स्थित टोरी कॉर्नर से सुबह साढ़े 10 बजे गेर निकलने का सिलसिला शुरू हुआ। गेर को देखने के लिए शहर भर से लाखों हुरियारों की टोलियां राजवाड़ा पहुंची।

इंदौर की गेर परंपरा होलकर राजवंश के समय से ही चली आ रही है। इस दिन होलकर राजवंश परिवार के सदस्य आमजन के साथ होली खेलने के लिए निकला करते थे। जिसकी शुरुआत में वे बैलगाड़ियों में फूल और रंग लेकर शहर की सड़कों पर निकलते थे। वहीं होलकरों की ओर से समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर इस त्योहार को मनाने के उद्देश्य से यह परंपरा शुरू की थी।

प्रकाश कुमार पांडेय

 

 

Post Views: 524
Tags: #MP Indore
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version