हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना शुरू होगी हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी का ऐलान
हरियाणा में महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना शुरू होगी। बजट अभिभाषण में लाडो लक्ष्मी योजना” का प्रावधान किया गया। सीएम सैनी ने कहा कि हमने महिलाओं को प्रति माह ₹2100/- की आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया था।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के इतिहास में पहली बार 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया है। पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1.89 लाख करोड रुपए का बजट पश किया था। इस बार बजट में 13.7% यानी करीब 16 हजार करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई है। इस दौरान CM सैनी ने युवाओं को नशे से बचाने को लेकर मैथिलीशरण गुप्त की कविता ‘हम क्या थे क्या हो गए, हम क्या थे क्या हो गए और क्या होंगे अभी, आओ विचारो मिलकर ये समस्याएं सभी। भी पढ़ी। नायब सैनी ने कहा कि राज्य में लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी। महिलाओं को हर महीने ₹2100 रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए बजट में 5 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। महिलाओं को एक लाख तक ब्याज मुक्त लोन देने का प्रावधान किया गया है। खिलाड़ियों का बीमा होगा और लिंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बिजनेस के लिए 10 लाख रुपए देंगे। युवाओं को 50 लाख नौकरियां देंगे।
शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस
नायब सिंह सैनी सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के बनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए खजान खोलने जा रहे हैं। किसानों के लिए कई घोषणाओं का ऐलान होगा। हरियाणा में उद्योगों के विस्तार के लिए भी कई योनजाओं पर मुहर लग सकती है।विभिन् हितधारकों के साथ बजट पूर्व परामर्श के दौरान मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि बजट हरियाणा की प्रगति की नींव रखेगा उन्होंने कहा कि यह बजट 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप होगा बता दें कि हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा रविवार को करनाल पहुंचे थे जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान सोमवार को पेश होने वाले हरियाणा बजट 2025 को लेकर अहम बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राज्य के वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किया जाने वाला बजट किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा।
प्रकाश कुमार पांडेय