Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

Airtel के बाद Jio ने मिलाया Alon Musk की स्पेसएक्स से हाथ, भारत में लाएगा स्टारलिंक का हाई-स्पीड इंटरनेट

DigitalDesk by DigitalDesk
March 12, 2025
in बिजनेस, मनोरंजन, मुख्य समाचार
0
Airtel के बाद Jio ने मिलाया Alon Musk की स्पेसएक्स से हाथ, भारत में लाएगा स्टारलिंक का हाई-स्पीड इंटरनेट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

एयरटेल के बाद जियो ने मिलाया एलन मस्क की स्पेसएक्स से हाथ, भारत में लाएगा स्टारलिंक का हाई-स्पीड इंटरनेट

जियो-स्पेसएक्स डील की खासियत
इस समझौते के अनुसार जियो अपने रिटेल आउटलेट्स और ऑनलाइन स्टोरफ्रंट के जरिए स्टारलिंक के उपकरण उपलब्ध कराएगा. साथ ही, ग्राहक सेवा, इंस्टॉलेशन और एक्टिवेशन के लिए भी एक सपोर्ट सिस्टम विकसित किया जाएगा. यह सेवा तभी शुरू की जा सकेगी जब भारतीय प्राधिकरण से स्पेसएक्स को मंजूरी मिल जाएगी.

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

एयरटेल के बाद जियो-स्पेसएक्स में समझौता
एयरटेल के बाद अब रिलायंस जियो ने भी एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के साथ साझेदारी कर ली है। एयरटेल जो की पहले से ही ब्रॉडबैंड के साथ अपने वन वेब प्रोजेक्ट के माध्यम से भारत में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट कनेक्टिविटी में काम कर रहा था उसने कल ही घोषणा कर दी थी कि वह स्पेस एक्स के स्टारलिंक के साथ काम करना चाहते हैं और इस संबंध में आधिकारिक समझौता भी पूरा कर लिया गया है। अब एयरटेल के इस कदम के बाद जियो ने स्पेस एक्स से प्रतियोगिता रखने के बजाए समझौता करके अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह भी संभव है कि फिलहाल जियो अभी कुछ समय के लिए स्पेस एक्स का पार्टनर बना रहे और बाद में सीखने के साथ अपना अलग सैटेलाइट प्लेटफॉर्म विकसित करे।

भारत में लाएगा स्टारलिंक का हाई-स्पीड इंटरनेट
एलन मस्क का कहना है कि बाक़ी दुनिया भर के देशों में सरकार जिस प्रकार से बैंड अलॉट करती है वैसे ही उन्हें भी दिया जाए लेकिन भारत में बैंड बोली लगाकर प्राप्त की जाती है। अमेरिका का यह मानना है कि यह एक प्रकार से वैश्विक नियमों की अवहेलना है। स्पेस एक्स के पास लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट हैं जो सीधे इंटरनेट की बीम को धरती पर पहुँचा देते हैं जिस कारण इसकी गति भी तेज है और बिना तार के यह पहाड़, पठार और रेगिस्तान जैसे दुर्गम क्षेत्रों में आकाश से इंटरनेट की सप्लाई कर सकते हैं। अभी तक हिमालय और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में इंटरनेट को लेकर तमाम तरह ही समस्याएं हैं। इसी तरह जो द्वीप हैं और मुख्यधारा से अलग थलग गांव और कस्बे हैं वहाँ इंटरनेट पहुंचाना प्रॉफिटेबल नहीं है लेकिन यदि आकाश से डायरेक्ट बीमिंग तकनीक से इन्हें इंटरनेट दिया जाएगा तो हार्डवेयर का खर्च बच जाएगा। इन सब सुविधाओं के बावजूद स्टारलिंक के हार्डवेयर की क़ीमत लगभग 30,000 रुपए और मासिक खर्च 6000 रुपए आयेगा जो कि वर्तमान में ब्रॉडबैंड की कीमत से बहुत ज़्यादा महंगा है। वर्तमान में यह खर्च महज 1000 रुपए है। प्रोफेशनल कंपनियों के अतिरिक्त आम लोगों में यह अपनाया जा सके, इसकी संभावना कम से कम इस क़ीमत पर कम ही दिखाई दे रही है।

स्टारलिंक एक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा है
स्टारलिंक एक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा है जो सैटेलाइट कवरेज के अंदर कहीं भी इंटरनेट की सुविधा प्रदान कर सकती है. इस ख़ासियत की वजह से दूरदराज या ग्रामीण इलाक़ों में इंटरनेट पहुंच के लिए ये एक बेहतर विकल्प है, जहां पारंपरिक तौर पर इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं हो पाती है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ जियो प्लेटफ़ॉर्म्स लिमिटेड ने एक प्रेस रिलीज़ के ज़रिए बताया है कि जियो और स्टारलिंक पूरे भारत को हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ने के लिए एक साथ मिलकर विस्तार कर रहा है और यह समझौता भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी के विकास के लिहाज से मील का पत्थर है. जेपीएल ने कहा है, “जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने भारतीय उपभोक्ताओं को स्टारलिंक ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने के लिए स्पेसएक्स के साथ क़रार किया है. जियो अपने रिटेल आउटलेट और ऑनलाइन के ज़रिए स्टारलिंक की सेवा उपलब्ध कराएगा.

प्रकाश कुमार पांडे

Post Views: 479
Tags: #Jio Airtel
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version