Saturday, July 25, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ दिल्ली में हुई FIR…जानें पत्नी ने क्यों की पुलिस से शिकायत…क्या है पूरा मामला

DigitalDesk by DigitalDesk
March 9, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Dispute between Uttar Pradesh leader Raghuraj Pratap Singh Raja Bhaiya and his wife Bhanvi Singh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पत्नी की शिकायत पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस के अधिकारी पूरे मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।

  • राजा भैया पर पत्नी की शिकायत पर हुई FIR
  • दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने FIR दर्ज
  • यूपी के बाहुबली नेता हैं रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया
  • क्या है राजा भैया और भानवी सिंह के बीच विवाद की वजह ?

दिल्ली पुलिस का कहना है कि सफदरजंग एन्क्लेव थाने में यूपी के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। ये पूरा मामला पहले से ही क्राइम अगेंस्ट वूमेन सेल caw cell में चल रहा था। इस मामले को मीडिएशन सेंटर भी भेजा गया था। लेकिन कोई हल नहीं निकलने बाद मामला जब थाने आया तो केस दर्ज किया गया है। बता दें कि राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच तलाक का केस अब भी कोर्ट में चल रहा है। पिछले दिनों भानवी सिंह ने तलाक मामले में दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर पति राजा भैया पर शारीरिक और मानसिक शोषण करने के साथ ही एक महिला पत्रकार से अफेयर का भी आरोप उन पर लगाया था।

Related posts

चीन और आसियान देशों के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त वक्तव्य जारी किया

फिलीपींस ने चीन के ह्वांगयेन द्वीप के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में घुसपैठ करने केलिए कई जहाजों को भेजा

July 24, 2026
चीन और आसियान देशों के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त वक्तव्य जारी किया

चीन और आसियान देशों के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त वक्तव्य जारी किया

July 24, 2026

भानवी सिंह ने किया तलाक लेने से इनकार!

मीडिया से चर्चा के दौरान राजाभैया की पत्नी भानवी सिंह ने कहा कि उनके पति ने एक महिला पत्रकार से अफेयर क चलते उन्हें घर से निकाल दिया है।. इतना ही नहीं उन्हें वापस ससुराल भी नहीं लौटने दिया गया। हालांकि, बाद में भानवी सिह ने यह भी कहा राजा भैया उनके पति हैं और बच्चों के पिता हैं। वे तलाक नहीं देना चाहती हैं। वे कभी भी उन्हें तलाक नहीं देंगी। अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए वे हर संभव प्रयास कर रही हैं। भानवी सिंह का कहना है उन्होंने (राजा भैया) तलाक का मामला दायर किया है। वे अपना घर क्यों छोड़ूें। उनके घर में कोई और आकर रहने लगे, इसलिए वे तलाक क्यों दें। वे तलाक नहीं दूेंगी।

1995 में हुई भानवी सिंह की राजा भैया से शादी

भानवी सिंह का ताल्लुक बस्ती राजघराने से है। उनकी शादी राजा भैया से साल 1995 में हुई थी। राजा भैया से शादी के बाद भानवी सिंह ने दो बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया। यूपी में साल 2022 के विधानसभा चुनाव के समय राजा भैया ने जो हलफनामा दाखिल किया था, उसके मुताबिक उन्होंने अपनी कुल संपत्ति करीब 23.24 करोड़ रुपये से अधिक की बताई थी। चुनावी हलफनामे के अनुसार राजाभैया के पास 13.64 करोड़ और पत्नी भानवी सिंह के पास करीब 6.08 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। शेष संपत्ति उनके चारों बच्चों नाम पर दर्ज है।  प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 560
Tags: #Bhanvi Singh#Raghuraj Pratap Singh Raja Bhaiya
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version