यहां है मुगलों का खजाना! बुरहानपुर के असीरगढ़ किले में सिक्के मिलने का दावा!
बुरहानपुर में सोने-चांदी के सिक्के मिलने की उम्मीद में खुदाई करते लोग बुरहानपुर: बुरहानपुर के असीरगढ गांव के एक खेत में एक बार फिर जमीन से मुगलकालीन सोने-चांदी के सिक्के निकलने की अफवाह फैल गई। अफवाह के चलते रात के समय आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग इस खेत में खुदाई के लिए कैंप कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का दावा है कि लोगों को सिक्के मिल रहे हैं और प्रशासन इसमें लापरवाही बरत रहा है। इतिहास के जानकारों के मुताबिक बुरहानपुर इलाके में सिक्के निकलना कोई नई बात नहीं है।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के ग्राम असीरगढ़ में मुगलकालीन सोने के सिक्के मिलने की अफवाह फैलने से लोग रात में खेतों में सिक्के ढूंढने लगे हैं। पहले भी यहां मुगलकालीन सिक्के मिलने की घटनाएं हुई थीं। महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे रात में आधुनिक उपकरणों की मदद से सिक्के ढूंढते देखे जा रहे हैं
बुरहानपुर। ऐतिहासिक आसीरगढ़ किले के पास इन दिनों खजाने की तलाश में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है। मुगलकालीन सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही हजारों लोग रात के अंधेरे में खेतों की खुदाई करने पहुँच रहे हैं। इस अंधाधुंध खोजबीन के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
असीरगढ़ गांव में रातों में लोगों का हुजूम
बुरहानपुर के असीरगढ़ गांव में रातों में लोगों का हुजूम सोना ढूंढने आ रहा है. दरअसल असीरगढ़ में इन दिनों हाईवे निर्माण का काम चल रहा है. कुछ दिनों पहले यहां पर खेत में काम कर रहे कुछ मजदूरों से दावा किया था कि उनको मिट्टी में सोने के सिक्के मिले थे. इसके बाद अफवाह फैल गई कि यहां सोने के सिक्के दबे हुए हैं. फिर क्या था 6 से ज्यादा गांवों के लोगों ने खेत में धावा बोल दिया. अब रात होते ही हर दिन यहां लोगों का हुजूम सोना ढूंढने पहुंच जाता है. इतना ही नहीं ये लोग अपने साथ मेटल डिटेक्टर भी लेकर आते हैं.
रात के अंधेरे में जारी खुदाई
सिक्के मिलने की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते हजारों लोग खेतों में खुदाई करने पहुँच गए। कुछ लोग मेटल डिटेक्टर लेकर भी सिक्के तलाश रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक कई लोगों को ये ऐतिहासिक सिक्के मिल चुके हैं। हालाँकि, खेत मालिक मोहम्मद हारून ने अब तक इस मामले की जानकारी प्रशासन को नहीं दी है, जिससे संदेह और बढ़ गया है।
ऐतिहासिक है असीरगढ़ का किला
असीरगढ़ गांव अपने ऐतिहासिक किले के लिए प्रसिद्ध है। यह बुरहानपुर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। चार महीने पहले भी इसी इलाके में सोने के सिक्के मिलने की अफवाह फैली थी। उस समय भी लोगों ने खेतों में जमकर खुदाई की थी। अब एक बार फिर वायरल वीडियो ने इस अफवाह को हवा दे दी है। लोग अंधेरे में खेतों की खुदाई करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। दावा किया जा रहा है
सवालों के घेरे में हाईवे निर्माण
अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि ये सिक्के सच में मुगलकालीन हैं, तो क्या हाईवे निर्माण के दौरान कोई और ऐतिहासिक धरोहर भी नष्ट हुई होगी? प्रशासन को इस मामले की गहन जाँच करनी होगी, ताकि सच सामने आ सके।
क्या यह कोई नया खजाना है?
आसीरगढ़ का किला पहले भी अपने गुप्त खजानों को लेकर चर्चा में रहा है। इतिहासकारों के अनुसार, यह किला कभी मुगलों और फारसी शासकों के नियंत्रण में था। यह संभव है कि यहाँ किसी समय बड़ा खजाना गड़ा हो।
अब आगे क्या?
सोने के सिक्कों की बरामदगी को लेकर अब प्रशासन को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी होगी। यदि सही तरीके से जाँच की जाए, तो यह देश की ऐतिहासिक धरोहरों के लिए एक महत्वपूर्ण खोज साबित हो सकती है।





