Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

क्या है ट्रंप की हमास को लास्ट वार्निंग!…हमास ने कितने इजरायलियों को बनाया है बंधक… 5 अमेरिकी भी हैं बंधक

DigitalDesk by DigitalDesk
March 6, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
US President Donald Trump
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इजरायली बंधकों की रिहाई को लेकर ट्रंप ने दी हमास को आखिरी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराजली बंधकों की रिहाई को लेकर आज गुरुवार 6 मार्च को हमास को ‘आखिरी चेतावनी’ दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल प्लेटफॉर्म पर इस संबंध मे एक पोस्ट में लिखा है कि वे इजराजल को वह सब कुछ भेज रहे हैं जो उसे काम पूरा करने के लिए चाहिए। लेकिन अगर उनकी बात नहीं मानेंगे तो हमास का एक भी सदस्य इसके बाद सुरक्षित नहीं रहेगा।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

ट्रंप की अंतिम चेतावनी, बंधकों को अभी छोड़ो

  • नहीं तो तय है तुम्हारी मौत
  • बरपा देंगे जहन्नुम का कहर
  • 59 इजरायली अब भी हैं हमास के बंधक
  • 59 इजरायली में 37 की मौत,22 अब भी हैं जिंदा
  • ट्रंप प्रशासन कर रहा है हमास से सीधी बातचीत
  • न्यू जर्सी के एडन अलेक्जेंडर सहित 5 अमेरिकी भी हैं बंधक

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हमास के आतंककियो को चेतावनी दी है कि वे बंधकों को तत्काल वापस करें, अन्यथा तुम्हारी मौत तय है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी एक मैसेज में हमास से अपील भी की है कि आप एक स्मार्ट फैसला लें। बंधकों को तत्काल अभी के अभी छोड़ें नहीं तो आप पर जहन्नुम का कहर बरपा दिया जाएगा।

नमस्ते और अलविदा में एक को चुने हमास

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा है कि शालोम हमास का इसका अर्थ है नमस्ते और अलविदा। आप इन दोनों में से किसी एक को चुन सकते हैं। तत्काल सभी इजरायली बंधकों को रिहा किया जाए, बाद में नहीं। जिन लोगों की आपने हत्या की है उनके शवों को भी तत्काल लौटा दें। अन्यथा आपके लिए इसके बाद सब खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने कहा केवल बीमार और विकृत मानसिकता के लोग ही अपने पास शवों को रखते हैं। आप ऐसा ही कर रहे हैं।

अमेरिकी प्रशासन कर रहा हमास से बातचीत

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से गाजा पर नियंत्रण रखने वाले फिलिस्तीनी गुट हमास के साथ सीधी बातचीत भी जारी है। गाजा में बंधक अमेरिकी नागरिकों की रिहाई के लिए ये वार्ता हो रही है। वाइट हाउस की ओर से इस बात की पुष्टि की है कि अमेरिका की ओर से हमास के साथ सीधे संवाद से बचने की लंबे समय से चली आ रही अपनी नीति में परिवर्तन किया है। हमास को वह आतंकी संगठन मानता है।

केवल 22 बंधक ही जीवित

बता दें साल 2006 से गाजा पर हमास का शासन है। हमास ने अब भी 59 लोगों को बंधक बरा रखा है। इनमें से 37 की मौत हो चुकी, जिनके शव भी हमास नहीं लौटा रहा है। अब हमास के बंधन में केवल 22 बंधक ही जीवित बताए जा रहे हैं। इनमें न्यू जर्सी के 21 साल के एडन अलेक्जेंडर सहित पांच अमेरिकी भी हैं। अमेरिका की ओर से अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी की कोशिशें की जा रही हैं। वहीं हमास की ओर से भी कहा है उसकी अमेरिकी अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है। हमास की ओर से एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है कि उनकी हाल ही के दिनों में दोहा में अमेरिका के अधिकारियों के साथ दो बार मुलाकात हुई है।

Post Views: 391
Tags: #Israeli hostages#Trump Warning to Hamas#US administration#US President Donald Trump
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version