Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

ट्रंप की टैरिफ धमकी शेयर बाजार में रही बेअसर….हिरण की तरह कुलांचे भरते नजर आया शेयर बाजार….बाजार खुलते ही Sensex ने लगाई छलांग

DigitalDesk by DigitalDesk
March 5, 2025
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
US President Donald Trump Tariff War and Indian Stock Market
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से जो टैरिफ वॉर छेड़ा है उसका रास्ता बदलकर अब ट्रेड वॉर हो गया है। चीन आर कनाडा की ओर से अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाया गया है। वहीं भारत का दो बार नाम लेते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि भारत अमेरिका पर 100 फीसदी टैरिफ लगाता है। ये ठीक नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप की इस धमकी का असर भारतीय शेयर बाजार पर नहीं दिखाई दिया है। आज बुधवार 5 मार्च को सेंसेक्स-निफ्टी दोनों तेजी के साथ ओपन हुए। बता दें एक ओर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से छेड़े गए ग्लोबल टैरिफ वॉर से दुनिया के कई देशों में शेयर बाजार सहमे हुए नजर आ रहे हैं।

  • यूएस Markets से लेकर एशियाई बाजारों में सुस्ती
  • ट्रेड वॉर में बदल रहा ट्रैरिफ वॉर
  • भारत को इसमें भी नजर आ रहा फायदा
  • बढ़ सकता है भारतीय निर्यात
  • भारत के शेयर बाजार में देखी गई उछाल

यूएस Markets से लेकर एशियाई बाजारों तक में इन दिनों सुस्ती नजर आ रही है। लेकिन अमेरिकी संसद में अपने संबोधन में ट्रंप ने भारत पर टैरिफ को लेकर दिए गए बयान का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर देखने को नहीं मिला, बल्कि इससे उलट कई दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगता हुआ नजर आया। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स ग्रीन जोन में ओपन होने के बाद कुछ ही मिनट में 500 अंकों से अधिक उछल गया, तो हीं निफ्टी ने भी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए दो बार भारत का नाम लिया गया। आशंकाओं के अनुरुप ही ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका पर 100 फीसदी टैरिफ लगाता है। यह एकदम ठीक नहीं कहा जा सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा 2 अप्रैल 2025 से अब जो भी देश अमेरिकी आयात पर टैरिफ लगाएगा, अमेरिका की ओर से भी उस पर उतना ही टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि दूसरे देशों ने कई दशकों से अमेरिका के खिलाफ टैरिफ का उपयोग किया है। लेकिन अब अमेरिका की हमारी बारी है। अमेरिका इसी टैरिफ का उन देशों के खिलाफ इस्तेमाल करे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगर आप ट्रंप प्रशासन के तहत अमेरिका में अपना सामान नहीं बनाते हैं, तो आपको टैरिफ देना ही होगा। इतना ही नहीं कुछ मामलों में तो आपको तगड़ी टैरिफ देनी पड़ेगी।

ट्रंप ने गिनाये देशों के नाम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन देशों के नाम गिनाए जो अमेरिका पर टैरिफ लगाते हैं साथ ही कहा “औसतन, यूरोपीय संघ, भारत, चीन, ब्राजील, मैक्सिको और कनाडा ही अमेरिका पर टैरिफ लगाते हैं। ट्रंप ने कहा क्या आपने इन देशों के बारे में सुना है? और अनगिनत दूसरे ऐसे देश हैं जो हमसे बहुत ज़्यादा टैरिफ़ वसूलते हैं। जितना हम उनसे वसूलते हैं। यह बहुत अनुचित माना जाएगा है।

Post Views: 613
Tags: #Tariff War and Indian Stock Market#US President Donald Trump
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version