Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

शरीर के इस अंग पर भगवान जगन्नाथ का टैटू बनवाना पड़ा विदेशी महिला को भारी, हुई FIR

DigitalDesk by DigitalDesk
March 4, 2025
in दिल्ली, धर्म, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Foreign woman had to get tattoo of Lord Jagannath expensive
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ओडिशा के भुवनेश्वर में भगवान जगन्नाथ के भक्तों की धार्मिक भावनाओं को एक विदेशी महिला ने टेंस पहुंचाई है। लोगों की भावनाएं तब आहत हुईं जब इस विदेशी महिला ने भगवान जगन्नाथ का टैटू जांघ पर बनवाया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बवाल हो गया।

  • ओडिशा के लोग हुई नाराज
  • भक्तों ने दर्ज कराई थाने में FIR
  • जांघ पर बनवाया भगवान जगन्नाथ का टैटू

विदेशी महिला की इस तस्वीर को देखने के बाद भुवनेश्वर में स्थानीय लोगों में नाराजगी जताई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर विदेशी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग ने जोर पकड़ लिया और देखते ही देखते सड़कों पर भगवान जगन्नाथ के भक्त उतर आए।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

विदेशी महिला की शिकायत और FIR दर्ज

पूरा मामला 2 मार्च का है। जिसे लेकर भुवनेश्वर स्थित साहिद नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता सुब्रत मोहानी है। जिनका कहना है कि विदेशी महिला ने भगवान जगन्नाथ का टैटू अनुचित स्थान पर बनवाया है, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके आधार पर धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसमें जानबूझकर किसी धर्म या धार्मिक विश्वास का अपमान करने के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है।

टैटू बनवाने वाली महिला की सफाई

जब विवाद बढ़ा तो महिला और टैटू आर्टिस्ट दोनों ने ही एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने लोगों से माफी मांगी है। महिला का कहना है उसका उद्देश्य भगवान जगन्नाथ का अपमान करना कतई नहीं था। वह तो भगवान जगन्नाथ की सच्ची भक्त है। हर दिन मंदिर जाती है। उसने यह टैटू सिर्फ अपनी श्रद्धा को व्यक्त करने के रूप में बनवाया था। लेकिन बाद में उसे यह एहसास हुआ कि इससे भगवान जगन्नाथ के भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके लिए गहरी क्षमा प्रकट करती हैं। जैसे ही यह घाव ठीक होगा, वे इस टैटू को हटा देंगी।

टैटू दुकान संचालक भी मांगी माफी

इधर टैटू शॉप का मालिक भी माफी मांगते नजर आए। उनका कहना था कि महिला जब उनकी शॉप पर आई, तो उसने जांघ पर भगवान जगन्नाथ का टैटू पर बनवाने की इच्छा जताई थी। उनके स्टाफ के कर्मचारियों ने उसे ऐसा न करने की सलाह भी दी थी और टैटू किसी अन्य जगह बनवाने का सुझाव भी दिया था, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। उन्होंने यह भी बताया कि जब यह टैटू बनाया गया था उस समय वे शॉप पर मौजूद नहीं थे। अब जबकि इसे लेकर विवाद बढ़ रहा है, तो वे पूरी जिम्मेदारी लेते हुए उस महिला को टैटू हटाने में पूरी मदद करेंगे।

टैटू हटाने में लगेंगे 20 से 25 दिन

महिला की ओर से बाद में आश्वासन दिया गया है कि 20 से 25 दिन के अंदर के वह टैटू को या तो कवर करेगी या फिर पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। हालांकि तुरंत हटाने पर इस स्थान पर इन्फेक्शन होने का खतरा हो सकता है।

Post Views: 620
Tags: #Foreign woman tattoo Lord Jagannath#Lord Jagannath#Odisha Bhubaneswar#tattoo of lord jagannath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version