Tuesday, October 13, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

आखिर क्यों मुखर हुए देशभर के अधिवक्ता…जानें क्यों हो रहा है अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक का विरोध

DigitalDesk by DigitalDesk
March 3, 2025
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Opposition to Central Government Advocates Amendment Bill
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केन्द्र सरकार के अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन किये के प्रस्ताव का पूरजोर विरोध किया जा रहा है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने विधि मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2025 पर कड़ी आपत्ति जताई है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया यानि बीसीआई का मानना है कि यह विधेयक कानूनी पेशे की स्वायत्तता को कमजोर कर सकता है। प्रस्तावित संशोधन विधेयक से केंद्र सरकार को बीसीआई को बाध्यकारी निर्देश जारी करने का अधिकार मिल जाएगा। जिससे इस पेशे की स्वतंत्रता प्रभावित होगी। इस मुद्दे पर विभिन्न स्टेट बार काउंसिल और स्थानीय बार संगठनों ने भी प्रदर्शन और ज्ञापन के जरिए विरोध जताया है।

  • अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ हड़ताल
  • जगह जगह सड़क पर क्यों उतर रहे अधिवक्ता
  • अधिवक्ता संशोधन बिल का हो रहा देश भर में विरोध
  • न्यायालय परिसर में बार काउंसिल ने किया प्रदर्शन

दिल्ली बार एसोसिएशन ने इस विधेयक के खिलाफ हड़ताल की घोषणा की, जबकि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने प्रदेशव्यापी भरना और प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड में भी चैम्बर बंद करके वकीलों ने जमकर प्रदर्शन किया। विरोध का मुख्य कारण अधिवक्ताओं के अधिकारों और स्वायत्तता को सीमित करना है। प्रस्तावित विधेयक में न्यायिक कार्य बहिष्कार पर प्रतिबंध, विदेशी कानूनी फर्मों के भारत में प्रवेश की अनुमति वकीलों की पेशेवर जवाबदेही बढ़ाने और बार काउंसिल की स्वायत्तता को सीमित करने जैसे प्रावधान शामिल हैं।

Related posts

शी चिनफिंग ने स्वस्थ चीन के निर्माण में तेजी लाने पर ज़ोर दिया

शी चिनफिंग ने स्वस्थ चीन के निर्माण में तेजी लाने पर ज़ोर दिया

October 13, 2026
MP High Court Recruitment 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के 418 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

MP High Court Recruitment 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के 418 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

October 13, 2026

बीसीआई और विभिन्न राज्य बार काउंसिल्स ने केंद्र सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि यह विधेयक अभिवताओं की स्वतंत्र सुरक्षा और कानूनी पेशे की निष्पक्षता को प्रभावित करेगा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अधिवक्ता अधिनियम, 1961 में प्रस्तावित संशोधनों पर चिंता व्यक्त की है। जिसमें केंद्र सरकार को बार काउंसिल ऑफ इठिया को बाध्यकारी निर्देश जारी करने का अधिकार देने का प्रावधान शामिल है। दिल्ली बार एसोसिएशन ने उन कठोर प्रावधानों के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाया है, जो अनुचित और वर्तमान न्यायिक अभ्यास के प्रभावी कार्यान्वयन के नाम पर वकीलों की प्रैक्टिस के लिए खतरा हैं।

इसी प्रकार उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने भी प्रस्तावित संशोधन का विरोध जताया है और प्रदेश की सभी बार एत्तोसिएशन से आह्वान किया है कि 21 फरवरी और 25 फरवरी को प्रदेश व्यापी भरना, प्रदर्शन, और न्यायिक कार्यों से विरक्त रहना है। अधिवक्ताओं की मांग है कि अधिवक्ता व उनके परिवार के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किया जाय।…प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: #Advocate Amendment Bill 2025#Opposition to Advocate Amendment Bill
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version