Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

महाकुम्भ में स्वच्छताकर्मियों को सीएम योगी ने दी ये बड़ी सौगात…अतिरिक्त बोनस और वेतन वृद्धि की सौगात से खिले स्वच्छताकर्मियों के चेहरे

DigitalDesk by DigitalDesk
February 28, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
UP CM Yogi Adityanath Prayagraj Mahakumbh gift to sanitation workers and health workers
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज महाकुम्भ में कार्यरत रहे स्वच्छता कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों को उपहार के साथ ही स्वच्छ कुम्भ कोष से बीमा प्रमाण पत्र प्रदान किया और साथ ही मंच से ऐलान किया कि जो भी स्वच्छता कर्मी और स्वास्थ्य कर्मी महाकुम्भ के महाआयोजन में सहभागी बने, उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त बोनस के रूप में 10 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।

  • महाकुंभ में दी सीएम योगी ने सौगात
  • महाकुम्भ में लगे स्वच्छता कर्मियों
  • स्वास्थ्यकर्मियों को 10 हजार रुपए अतिरिक्त बोनस
  • स्वच्छता कर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को मिला उपहार
  • महाकुंभ के समापन पर दिया बड़ा गिफ्ट
  • स्वच्छता कर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और मिनिमम वेज नहीं पाने वाले सभी कर्मियों को योगी सरकार देगी 16 हजार रुपए निश्चित मानदेय
  • स्वच्छता कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी को आयुष्मान योजना का लाभ
  • मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा
  • मुख्यमंत्री के हाथों सौगात पाकर खुश हुए स्वच्छता कर्मी स्वास्थ्यकर्मी
  • आप सबने साबित कर दिया
  • अगर थोड़ी भी इच्छा शक्ति हो
  • सही सपोर्ट मिले तो परिणाम कुछ भी लाया जा सकता है
  • दुनिया में कहीं नहीं हुआ आस्था का इतना विशाल समागम
  • जिसे समागम अच्छा नहीं लगा,उसने किया दुष्प्रचार
  • विरोधियों ने काहिरा और काठमांडू के दृश्य महाकुंभ के बताए
  • सनातन आस्था को बदनाम करने की साजिश रची

महाकुंभ का समापन…फिर भी जनसैलाब

  • प्रयागराज सीएम योगी ने पहले अरैल घाट पर लगाई झाड़ू
  • गंगा नदी से कचरा निकाला
  • महाकुंभ समापन पर बोले सीएम योगी
  • सपा पर किया कड़ा प्रहार
  • ‘दूरबीन लेकर खामियां खोज रहे थे’
  • ‘फिर फर्जी वीडियो से भ्रम फैलाया’
  • ‘विपक्ष ने महाकुंभ को बदनाम किया’

यही नहीं, सीएम योगी ने यह भी ऐलान किया कि अप्रैल से प्रदेश सरकार एक कॉर्पोरेशन का गठन करने जा रही है, जिसके माध्यम से हर स्वच्छता कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी और उन सभी कर्मियों को जिन्हें मिनिमम वेज नहीं मिल पाता था, उन्हें सरकार 16 हजार रुपए प्रतिमाह प्रदान करेगी। यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि हर स्वच्छता कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी को आयुष्मान भारत या मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा से भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री के इस घोषणा का स्वच्छता कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

Related posts

Mayawati expels Vikram Singh

बसपा में बड़ा एक्शन: मायावती ने विक्रम सिंह को पार्टी से निकाला, अपराधियों को सदस्यता दिलाने का आरोप

March 10, 2026
Nitish Samruddhi Yatra

बिहार की राजनीति में हलचल: ‘मेहमान मुख्यमंत्री’ की चर्चा के बीच नीतीश की समृद्धि यात्रा पर सवाल

March 10, 2026

महाकुंभ पर रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु

  • 13 जनवरी (पौष पूर्णिमा)- एक दिन में 1.70 करोड़
  • 14 जनवरी (मकर संक्रांति)- एक दिन में 3.50 करोड़
  • 29 जनवरी (मौनी अमावस्या)- एक दिन में 7.64 करोड़
  • 03 फरवरी (बसंत पंचमी)- एक दिन में 2.57 करोड़
  • 12 फरवरी (माघ पूर्णिमा)- एक दिन में 2 करोड़
  • 26 फरवरी (महाशिवरात्रि)- 1.53 करोड़ ( रात 8 बजे तक)

महाकुंभ में बने ये 8 महारिकॉर्ड

महारिकॉर्ड – 66 करोड़ श्रद्धालु
खास क्या है?
अमेरिका की आबादी से दोगुने 66 करोड़ लोग महाकुंभ पहुंचे।
इन्फ्रास्ट्रक्चर
4 हजार हेक्टेयर का महाकुंभ क्षेत्र दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम मोटेरा से 166 गुना बड़ा
कुंभ सिटी
4 लाख से ज्यादा तंबू और 1.5 लाख टॉयलेट बने
ट्रांसपोर्टेशन
13,830 ट्रेनों से 30.2 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। 2,800 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रयागराज पहुंचीं, जिसमें 4.5 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा की
सिक्योरिटी
50 हजार सुरक्षाकर्मी और 2700 कैमरों से महाकुंभ की सुरक्षा
हेल्थ
मेला क्षेत्र में 43 हॉस्पिटल बने, 6 लाख लोगों का इलाज किया गया
स्वच्छता
4 लाख डस्टबिन लगे, 11 हजार कर्मियों ने सफाई की। हर 25 मीटर पर एक डस्टबिन
कारोबार
मेला क्षेत्र में 3 लाख करोड़ के लेन-देन का अनुमान

सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम के साथ प्रयागराज पहुंचे थे। महाकुंभ के समापन पर योगी ने पहले अरैल घाट पर झाड़ू लगाई। गंगा नदी से कचरा निकाला। फिर गंगा पूजन भी की। योगी ने सफाईकर्मियों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया। दोनों डिप्टी ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा बुधवार को महाकुंभ की पूर्णाहुति हुई। आस्था का इतना बड़ा समागम दुनिया के अंदर कहीं नहीं हुआ। कोई घटना नहीं हुई। सपा पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा-विरोधी दूरबीन और माइक्रोस्कोप लगाकर बैठे हुए थे। फिर भी वे घटनाएं उजागर नहीं कर पाए। दुष्प्रचार का कोई मौका उन्होंने नहीं छोड़ा।

वेलफेयर के लिए करते रहेंगे काम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित हुए इस भव्य और दिव्य आयोजन के बाद आज आप सभी का अभिनंदन करने के लिए पूरी प्रदेश सरकार आपके बीच में है। इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने में स्वच्छता और स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष योगदान है। हमारी सरकार आपसे वादा करती है कि आपके वेलफेयर के लिए हम आगे भी लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ जब कोई कार्य होता है तो उसके परिणाम ऐसे ही होते हैं जैसे प्रयागराज महाकुम्भ में आज हमको देखने को मिल रहे हैं। आज आप सबने साबित कर दिया कि अगर थोड़ी भी इच्छा शक्ति हो और सही सपोर्ट मिले तो परिणाम कुछ भी लाया जा सकता है। सीएम योगी ने सभी स्वच्छता कर्मियों से अपील की कि स्वच्छता कार्यक्रम को अब नए सिरे से प्रस्तुत करना है। स्वच्छता का विशेष अभियान चलाना होगा। आज हमने इसकी शुरुआत की है। अब सभी अधिकारी, कर्मचारी भी इस अभियान में जुटें। मां गंगा के प्रति हमारी कृतज्ञता ज्ञापित होनी चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा वे सभी का सम्मान करते हुए और सहभोज में हिस्सा बनकर पूरा मंत्रिमंडल अभिभूत है।

प्रयागराज स्मार्ट सिटी के रूप में चमक रहा

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज महाकुम्भ के शुभारंभ के लिए यहां आए थे। उससे पहले भी और उस दौरान भी उन्होंने बहुत सारा मार्गदर्शन दिया। भारत सरकार के सभी अधिकारी, सभी मंत्रालय इस आयोजन को उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर सफलता की नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए प्राण प्रण से जुटे थे। हर विभाग में अपने स्तर पर इस आयोजन में भरपूर सहयोग किया और इसमें आर्थिक रूप से भी सहयोग करते हुए प्रयागराज के कायाकल्प को सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि आज महाकुम्भ के बहाने प्रयागराज शहर एक स्मार्ट सिटी के रूप में चमक रहा है।

Post Views: 340
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version