Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे प्रयागराज जंक्शन…कहा हमने 13 हजार ट्रेन चलाईं..केन्द्रीय मंत्री ने जानें किसे दिया महाकुंभ की सफलता का श्रेय

DigitalDesk by DigitalDesk
February 27, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
Railway Minister Ashwini Vaishnaw reached Prayagraj Junction me railway officials and said this regarding Mahakumbh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज प्रयागराज जंक्शन पहुंचे और रेलवे अधिकारियों से मुलाकात कर महाकुंभ के दौरान रेलवे की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ का यह आयोजन भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह भव्य आयोजन संभव हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने बिहार और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों का भी आभार जताया, जिनके सहयोग से रेलवे ने बेहतर समन्वय स्थापित किया और श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा की सुविधा दी।

  • रेलमंत्री ने की रेलवे अधिकारियों से की मुलाकात
  • अश्विनी वैष्णव ने महाकुंभ को बताया सामाजिक समरसता का प्रतीक
  • पीएम मोदी और सीएम योगी को दिया आयोजन की सफलता का श्रेय
  • महाकुंभ के दौरान रेलवे ने चलाईं थी 16 हजार से अधिक ट्रेन
  • 5 करोड़ श्रद्धालुओं को करायी सुरक्षित यात्रा की सुविधा
  • श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन का किया नवाचार
  • महाकुंभ से मिली सीख,रेलवे मैनुअल में होंगे स्थायी सुधार

रेल मंत्री ने बताया कि प्रारंभ में रेलवे ने 13 हजार ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई थी, लेकिन श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित संख्या को देखते हुए 16 हजार से अधिक ट्रेनों का सफल संचालन किया गया। इस दौरान लगभग 4.5 से 5 करोड़ श्रद्धालु सुरक्षित रूप से महाकुंभ पहुंचे और संगम स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। रेलवे ने राज्य पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और रेपिड एक्शन फोर्स के साथ मिलकर अभूतपूर्व समन्वय स्थापित किया, जिससे यातायात और भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाया जा सका।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार, श्रद्धालुओं को केवल भीड़ न समझकर उनकी श्रद्धा और भक्ति को प्राथमिकता दी गई। इसी दृष्टिकोण से रेलवे ने कई नवाचार किए, जिनमें खुशरोबाग, झूंसी, नैनी, छिवकी, प्रयाग जंक्शन और प्रयागराज जंक्शन में बड़े होर्डिंग एरिया विकसित किए गए। इससे यात्रियों को सुगमता मिली और भीड़ नियंत्रण प्रभावी ढंग से किया गया। महाकुंभ के 45 दिनों के इस महाआयोजन में रेलवे के विभिन्न विभागों ने अत्यंत समन्वित रूप से कार्य किया, जिससे संपूर्ण व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहीं और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी गई।

रेल मंत्री वैष्णव ने कहा महाकुंभ 2025से मिली सीख को रेलवे मैनुअल में अब स्थायी तौर पर शामिल किया जाएगा। जिससे ​कि भविष्य में इस तरह के बड़े आयोजनों में इसका लाभ मिल सके। केन्द्रीय मंत्री ने कहा रेलवे इस ऐतिहासिक अनुभव के आधार पर अपने भीड़ प्रबंधन के साथ रेल यात्री सुविधाओं में नए सुधार लाएगा। जिससे देशभर में यात्रियों को और अधिक बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

Post Views: 417
Tags: #MahaKumbh#Railway Minister Ashwini Vaishnaw#Railway Minister reached Prayagraj
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version