Monday, June 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली में इस योजना को लेकर हो रहा पूर्व सीएम आतिशी और सीएम रेखा गुप्ता में सियासी दंगल….

DigitalDesk by DigitalDesk
February 22, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Mahila Samriddhi Yojana Delhi BJP Government Chief Minister Rekha Gupta Former CM Atishi Aam Aadmi Party
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली में इस योजना को लेकर हो रहा पूर्व सीएम आतिशी और सीएम रेखा गुप्ता में सियासी दंगल….

दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद बीजेपी लौटी है। बीजेपी ने पहले ही द‍िन बड़ी घोषणा कर दी कि मह‍िला समृद्ध‍ि योजना के तहत दिल्ली की पात्र मह‍िलाओं के खाते में 8 मार्च 2025 से 2500 रुपये आने शुरू हो जाएंगे। हालांकि योजना का लाभ दिल्ली की हर महिला को नहीं मिलेगा। बल्कि इसके लिए भी कुछ पात्रता तय की गई हैं। जानते हैं किन महिलाओं को 2500 रुपए का लाभ मिलेगा।

Related posts

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत! गहलोत के बयान से पायलट बनाम गहलोत विवाद को मिली नई हवा

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत! गहलोत के बयान से पायलट बनाम गहलोत विवाद को मिली नई हवा

June 8, 2026
WWDC 2026 पर दुनिया की नजर, AI से बदलेगा Apple का भविष्य? टिम कुक के आखिरी बड़े इवेंट से बड़ी उम्मीदें

WWDC 2026 पर दुनिया की नजर, AI से बदलेगा Apple का भविष्य? टिम कुक के आखिरी बड़े इवेंट से बड़ी उम्मीदें

June 8, 2026

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण के बाद गुरुवार को दिल्ली का कार्यभार संभाला और दिल्ली की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही सीएम रेखा गुप्ता पर विपक्षी दल आम आदमी पार्टी AAP की ओर से लगातार हमले किये जा रहे हैं।

दिल्ली की पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दूसरे ही दिन बीजेपी की महिला समृद्धि योजना को लेकर सवाल उठाए और सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी को घेरना भी शुरू कर दिया है। पूर्व सीएम आतिशी ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर सवाल उठाते हुए कहा पीएम मोदी ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण वादा किया था। यह वादा सीएम रेखा गुप्ता ने झूठा साबित कर दिया है।
आतिशी ने सवाल करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद दिल्ली की हर महिलाओं के बैंक खाते में आठ मार्च तक 2500 ढाई हजार रुपये पहुंचेंगे। इसके अतिरिक्त पीए मोदी ने यह भी दावा किया था कि दिल्ली की पहली ही कैबिनेट बैठक में ही इस अहम योजना को मंजूरी दी जाएगी। चुनाव में उन्होंने दिल्ली की महिला वोटर्स से अपील की थी कि वे अपने बैंक खाते को अपने फोन नंबर से भी लिंक करें, ताकि उन्हें यह राशि सीधे बैंक खाते में मिल सके।

यह योजना पीएम मोदी के वादे के विपरीत…’

आतिशी ने कहा कि लेकिन नई नई सीएम बनीं रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में महिला समृद्धि योजना के प्रस्ताव को पारित नहीं किया। यह योजना अब चुनाव में किये गये पीएम मोदी के वादे के विपरीत साबित हुई। जिससे यह भी सवाल उठने लगा कि क्या मोदी जी की गारंटी सिर्फ एक चुनावी जुमला थी। दिल्ली की सीएम रेखा के इस फैसले के बाद पीएम मोदी जी के वादे को भी झूठा साबित कर दिया। साथ ही यह भी साबित कर दिया कि यह भी महज चुनावी वादा था।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 392
Tags: # Delhi BJP Government# Former CM Atishi Aam Aadmi Party#Chief Minister Rekha Gupta#Mahila Samriddhi Yojana
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version