Monday, March 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

दिल्ली के बाद अब नजर बिहार पर…राहुल गांधी ने बनाई कांग्रेस के लिए यह नई रणनीति…जानें कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

DigitalDesk by DigitalDesk
February 21, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Bihar Assembly Elections 2025 Congress made this strategy
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली के बाद अब नजर बिहार पर…राहुल गांधी ने बनाई कांग्रेस के लिए यह नई रणनीति…जानें कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अब पूरे देश की नजर बिहार पर टिक गई है। यहां साल 2025 के अंत में ​विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव होना हैं, जिन पर नजरें टिकी है। चुनाव की सुगबुगाहट के बीच चुनावी की रणभूमि सजने लगी है।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026
  • नवंबर दिसंबर में होना है बिहार विस चुनाव
  • विधानसभा की सभी 243 सीटों पर होंगे चुनाव
  • कांग्रेस ने बनाई जीतने वाली सीटों पर रणनीति
  • घटक दलों से जीतने वाली सीट ही मांगेगी कांग्रेस
  • संख्या के बजाय जीतने की संभावना वाली सीट पर नजर
  • 2020 के चुनाव में 19 सीट ही जीती थी कांग्रेस

पांच साल बाद एक बार फिर बिहार में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने वाली है। एक ओर महागठबंधन कमर कस कर तैयार है तो वहीं दूसरी तरफ NDA ने बिहार में फिर से सत्ता पाने के लिए किलेबंदी अभी से शुरू कर दी है। दोनों ही खेमों में महत्वाकांक्षा पाले बैठे नेताओं के पाला बदलने की भी रस्म निभाई जाने लगी है। आरजेडी अगर NDA के कुछ महत्वाकांक्षी नेताओं को अपने दल में शामिल करा चुकी है तो JDU-BJP की ओर से भी राजद के पाला बदलने वाले नेताओं को अपने साथ ले लिया है।

इस बीच देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है। बिहार विधानसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस अपनी रणनीति बदल रही है। लालू यादव के नेतृत्व वाला दल राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां बिहार में गठबंधन में चुनाव लड़ता आ रहा है। इसके साथ ही एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के साथ भी यह दोनों पार्टियां चुनाव लड़ चुकी है।

1990 के दशक के बाद बिहार में कांग्रेस हुई कमजोर

बता दें 1990 के दशक के बाद बिहार में कांग्रेस का अस्तित्व कमजोर हुआ है। बिहार में कांग्रेस अब तक हआरजेडी के भरोसे ही चुनाव लड़ती रही है। कांग्रेस ने पिछले दिनों बिहार में हाल के दिनों में अपनी चुनावी रणनीति में बदलाव किया है। जिसकी झलक दिल्ली के विधानसभा चुनाव में देखने को मिली है।
इसी साल होने वाले बिहार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ेगी लेकिन घटक दलों के बीच सीट बंटवारे में कांग्रेस ने इस बार अधिक सीट पर चुनाव लड़ने की जिद्द के बजाय जिन सीटों पर कांग्रेस की जीत की संभावना है ऐसी सीट हासिल करने की कोशिश करेगी।

पांच दर्जन सीटों पर कांग्रेस उतार सकती है उम्मीदवार

बता दें विधानसभा के चुनाव की तैयारियों और सीट बंटवारे पर आरजेडी और दूसरे घटक दलों के साथ बातचीत से पहले कांग्रेस की ओर से सर्वे कराया गया है। इस सर्वे के अनुसार कांग्रेस को सीट की संख्या के बजाय जीतने की संभावना वाली सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए है। राज्य की करीब पांच दर्जन सीट पर कांग्रेस के पास संगठन और बेहतर उम्मीदवार मौजूद हैं। बताया जाता है कि पार्टी गठबंधन के सहयोगियों के साथ विध्ण्धानसभा की कुछ सीट की अदला-बदली भी करेगी। पार्टी ने साल 2020 के चुनाव में 70 सीट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन इनमें ज्यादातर सीट केवल गिनती बढ़ाने के लिए थी। ऐसे में कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गठबंधन के घटकदलों के साथ सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई है। हालांकि इतना साफ है कि कांग्रेस इस बार विधानसभा की सीट की संख्या बढ़ाने के बजाय जीतने वाली सीटों पर ज्यादा ध्यान देगी। बता दें साल 2020 के चुनाव में कांग्रेस 243 सीटों में से केवल 19 सीट जीत सकी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस को गठबंधन में पसंदीदा सीट मिलती है, तो वह कम सीट पर भी चुनाव लड़ सकती है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 386
Tags: #Bihar Assembly Elections 2025#Congress strategy
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version