Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: ट्रंप की धमकी…ब्रिक्स देशों पर लगायेंगे 150 % टैरिफ,महाकुंभ से स्नान के बाद लौट रहे पटना के छह श्रद्धालुओं की मौत,बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म छावा,

DigitalDesk by DigitalDesk
February 21, 2025
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ट्रंप की धमकी…ब्रिक्स देशों पर लगायेंगे 150 % टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स BRICS संगठन को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान जारी किया है। ट्रंप ने कहा है कि ब्रिक्स पर 150 फीसदी टैरिफ चार्ज करने की धमकी के बाद पांच देशों का समूह ब्रिक्स तितर-बितर हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी डॉलर को चुनौती देने की ब्रिक्स की कोशिशों से कोई लाभ नहीं होगा। ब्रिक्स देश दरअसल अमेरिकन डॉलर को तबाह करने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रिक्स देश नई करेंसी को शुरू करना चाहते हैं। लिहाजा जब वे सत्ता में आये तो उन्होंनेने पहली बात यही कही कि ब्रिक्स का जो भी देश नई करेंसी की चर्चा करेगा उस पर 150 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा।

नीतिश की पुलिस ने पकड़ा बड़ा हवाला कारोबारी, नोट गिनने बुलाना पड़ी मशीन

बिहार के गया में पुलिस की टीम ने एक हवाला कारोबारी के ठीकाने पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान 1 करोड़ से अधिक की राशि बरामद की गई। इतने सारे कैश को गिनने के लिए पुलिस की टीम को मशीन मंगवानी पड़ी। अब पुलिस ने हवाला कारोबारी को गिरफ्तार करने के साथ ही उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

महाकुंभ से स्नान के बाद लौट रहे पटना के छह श्रद्धालुओं की मौत

बिहार के भोजपुर जिले में स्थित जगदीशपुर थाना क्षेत्र के आर-मोहनियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। यहां दुल्हनगंज बाजार के निकट शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार कार के खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे पटना के छह श्रद्धालुओ की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज में महाकुंभ से स्नान कर श्रद्धालु कार से वापस लौट रहे थे। इस दौरान दुल्हनगंज बबाजार के पास तेज रफ्तार पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले से खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार पर सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म छावा, कमाई 219 करोड़ के पार

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की नई फिल्म छावा ने पहले सप्ताह में भारतीय फिल्म बाजार में करीब 219 करोड़ की शानदार कमाई की है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल को महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में दिखाया गया है। वहीं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में नजर आ रही हैं।

तेल अवीव में आतंकी हमला,तीन बसों में धमाका

इज़रायल के तेल अवीव क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक साथ तीन खाली बसों में धमाका हुआ जबकि कम से कम दो दूसरी बसों में विस्फोटक सामग्री और उपकरण पाए गए। स्थानीय पुलिस ने इन धमाकों को “आतंकवादी हमला” बताया है। इज़रायल के मैगन डेविड एडोम बचाव सेवा की ओर से कहा गया है कि इस विस्फोट में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताय जाता है कि यह धमाका तेल अवीव के दक्षिणी उपनगर बैट याम में खड़ी बसों में हुआ है। जिसका ऑनलाइन वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वाहनों में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं।

मायावती ने कांग्रेस को बताया BJP की B टीम

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने दिल्ली का चुनाव BJP की B टीम बनकर चुनाव लड़ा था।

महाकुंभ में महाशिवरात्रि स्नान को लेकर रेलवे अलर्ट

महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में अमृत स्नान को लेकर रेलवे की ओर से भी अपनी तैयारी की है। देश भर में उत्तर मध्य रेलवे के साथ उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाये गए हैं। खासकर प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किये गये है। यह होल्डिंग एरिया प्लेटफॉर्म के बाहर बनाए गए हैं। जिससे यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और भीड़भाड़ को रोकने में मदद मिल सके।

पंजाब विधानसभा में कांग्रेस उतारेगी नए चेहरे

साल 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव चुनाव होना हैंं। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा है कि साल 2027 विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस कम से कम 60-70 नए चेहरों को मैदान में उतार कर मौका देने वाली है। पंजाब यूथ कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी बैठक के दौरान यह घोषणा की। वहीं वडिंग की ओर से कहा गया कि यह नए चेहरे न केवल राजनीति में बदलाव लाएंगे बल्कि जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

Post Views: 397
Tags: #150 percent tariff on BRICS#BRICS organization#Chhaava film dominates the box office#US President Donald Trump
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version