Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

कौन बनेगा दिल्ली का सीएम…? BJP को एक ऐसे चेहरे की तलाश…जिसके जरिए दिल्ली ही नहीं बल्कि देशभर में दिया सके संदेश

DigitalDesk by DigitalDesk
February 18, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Who is the chief ministerial face of BJP after victory in Delhi Assembly elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कौन बनेगा दिल्ली का सीएम…? कब खत्म होगा सस्पेंस…बीजेपी में मंथन का दौर, 19 को होगी विधायक दल की बैठक

दिल्ली विधानसभा के चुनाव में मिली जीत के बाद बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा। इस पर सस्पेंस को खत्म करने के लिए पार्टी में मंथन का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के चेहरे के चयन के लिए 19 फरवरी को पार्टी विधायक दल की बैठक होने वाली है। इस बैठक जिसमें औपचारिक रूप से दिल्ली के अगले सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। जबकि अगले दिन 20 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री का भव्य शपथ ग्रहण आयोजित किया जाएगा

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • कब खत्म होगा सस्पेंस…
  • बीजेपी में मंथन का दौर
  • 19 को होगी विधायक दल की बैठक

प्रबल दावेदारों में कई नाम

  • नई दिल्ली सीट और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को चुनाव में हराये जाने को ही सीएम बनाए जाने का पैमाना बनाया गया तो पूर्व सीएम साहेब सिंह वर्मा के बेटे पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे है।
  • महिला चेहरे में रेखा गुप्ता और शिखा रॉय में रेस चल रही है।
  • वैश्य चेहरे के तौर पर विजेंदर गुप्ता आगे हैं।
  • पंजाबी दांव बीजेपी चलती है तो आशीष सूद या राजकुमार भाटिया में से किसी पर यह दां0 चल सकती है।

पार्टी सूत्र बताते हैं कि दरअसल बीजेपी को एक ऐसे चेहरे की तलाश है जिसके जरिए केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि देशभर में संदेश जाए। ऐसा चेहरा हो जो सियासत में लो प्रोफाइल रहते हुए पीएम नरेंद्र मोदी विजन को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो। सीएम चुनने में बीजेपी किन किन फैक्टर का ख्याल कर सकती है इस पर सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है।

महिला फैक्टर करेगा काम!

महिला वर्ग आज देश में बड़ा एक वोटबैंक का रुप ले चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही महिला बिल के जरिए इस वर्ग को साधने के लिए एक बड़ी कोशिश कर चुके हैं। एनडीए शासित करीब बीस राज्यों में किसी में भी कोई महिला मुख्यमंत्री के पद पर नहीं है। ऐसे में बीजेपी दिल्ली में किसी विधायक महिला को आगे कर देश में एक बड़ा संदेश दे सकती है। हालांकि फिलहाल चेहरे पर अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक में तय होगा।

व्यापारी वर्ग भी बड़ा फैक्टर है

माना जाता है कि बीजेपी के लिए वैश्य और व्यापारी वर्ग सबसे बड़ा और अटूट कोर वोटर है। दिल्ली में भी इस वर्ग का वर्चस्व है। वहीं बिहार में आने वाले समय में विधानसभा के चुनाव होना है। यह भी वह राज्य है जहां वैश्य वर्ग की आबादी अच्छी खासी है।
ऐसे में अगर इन सभी समीकरणों को बीजेपी ने देखा तो वैश्य वर्ग के चेहरे को दिल्ली में सीएम का मौका मिल सकता है।

दिल्ली में पंजाब का फैक्टर

दिल्ली में पंजाबी और सिक्ख मतदाताओं की संख्या अधिक है। चुनाव में यह वर्ग सबसे मजबूत और महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं पंजाब में बीजेपी अब तक मजबूत नहीं बन सकी है। ऐसे में बीजेपी दिल्ली से लेकर पंजाब तक के सियासी समीकरणों को साधना चाहेगी तो किसी पंजाबी चेहरे को दिल्ली सीएम कमान मिल सकती है। दिल्ली में पंजाबी और सिख समुदाय को मिलाकर मतदाताओंं की गिनती की जाए तो यह संख्या करीब 30 प्रतिशत बताई जाती है। बीजेपी ने इस बार एक सीट को छोड़ सभी पंजाबी मतदाता बहुल वाली विधानसभा सीटें जीतने में सफल रही है। ऐसे में इस वर्ग से संबंध रखने वाले किसी नेता की लॉटरी लग सकती है।

दिल्ली में छाए रहते हैं पूर्वांचल वोटर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद अपने संबोधन में पूर्वांचल के वोटर्स के प्रति विशेष आभार जताया था। दिल्ली में बीजेपी को पूर्वांचल बहुल विधानसभा सीटों पर जीत मिली है। चूंकि इसी साल 2025 के अंत में बिहार में चुनाव है ऐसे मेें माना जा रहा है कि इस फैक्टर पर बीजेपी गौर करती है तो किसी पूर्वांचली चेहरे को भी दिल्ली के सीएम की कुर्सीं सौंपने का दांव चल सकती है।

क्या हावी होगा 17 प्रतिशत वाला दलित फैक्टर

दिल्ली में 17 प्रतिशत से अधिक दलित वर्ग की आबादी निवास करती है। वहीं दिल्ली की आरक्षित 12 विधानसभा सीटों में में से बीजेपी को सिर्फ चार सीटों पर ही जीत मिली है। दूसरी ओर जिस तरह से विपक्ष संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी को देशभर में घेरने की कोशिश करता रहा है। उससे माना जाता है कि बीजेपी किसी दलित चेहरे के जरिए भी देश में संदेश देकर विपक्ष का मुंह बंद कर सकती है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 367
Tags: #BJP after victory#Delhi Assembly Elections#Who is the face of Delhi CM post?
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version