Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

महाकुंभ: प्रयागराज की धरती पर अब तक उतरे 700 से अधिक चार्टर प्लेन…सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया निवेश को लेकर यह दावा

DigitalDesk by DigitalDesk
February 18, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
More than 700 charter planes have landed on the land of Mahakumbh Prayagraj so far
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाकुंभ: प्रयागराज की धरती पर अब तक उतरे 700 से अधिक चार्टर प्लेन…सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया निवेश को लेकर यह दावा

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में लगभग 60 करोड़ श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी संगम पर स्नान करेंगे। इससे राज्य की जीडीपी में करीब सवा तीन से साढ़े तीन लाख करोड़ की वृद्धि होगी।

Related posts

GOLD

Gold Silver Price Today: तेज उछाल के साथ लौटा सोना-चांदी, एमसीएक्स पर चमकी कीमतें

March 10, 2026
Mayawati expels Vikram Singh

बसपा में बड़ा एक्शन: मायावती ने विक्रम सिंह को पार्टी से निकाला, अपराधियों को सदस्यता दिलाने का आरोप

March 10, 2026
  • आस्था का ”अर्थ” से संबंध
  • आस्था को सम्मान..आर्थिक पहलू भी महत्वपूर्ण
  • 40 रूटीन फ्लाइट…700 से अधिक चार्टर लैंड
  • सड़क पर दौड़ रहीं 14 हजार सरकारी बसें
  • निवेश करने वालों ने पहले तीन दिन में कमाया दो गुना लाभ
  • जीडीपी में सवा तीन से साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये की वृद्धि

प्रयागराज में 13 जनवरी से प्रारंभ महाकुंभ में पिछले दिनों में 40 रूटीन फ्लाइट के साथ ही करीब 700 से अधिक चार्टर लैंड हुए हैं। वहीं रेलवे ने प्रयागराज में 9 स्टेशनों का विस्तार किया है। यहां प्रतिदिन 10 से 20 लाख तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं। सड़क मार्ग की बात करें तो रोडवेज की करीब 14 हजार बसों का बेड़ा सड़कों पर दौड़ रहा है। महाकुंभ के दौरान यहां प्रयागराज में निवेश करने वालों ने महज तीन सप्ताह के दौरान ही दोगुना लाभ कमा लिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा करते हुए कहा कि अनुमान है कि स्नानार्थियों की संख्या इस बार 60 करोड़ तक पहुंच सकती है। ऐसा होता है तो राज्य की जीडीपी में सवा तीन से साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त वृद्धि होने वाली है।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किया बड़ा हिस्सा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवा उद्यमियों से संवाद के दौरान कहा महाकुंभ पहले महज 1000 एकड़ के क्षेत्रफल में ही होता था। इस बार सरकार ने उसे दस गुना बढ़ाकर 10 हजार एकड़ क्षेत्रफल में फैलाया है। सीएम ने कहा आरोप-प्रत्यारोप करने वाले लोग कहा करते थे कि महाकुंभ में पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। हमने महाकुंभ के आयोजन में इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब साढ़े सात हजार करोड़ रुपये व्यय किए हैं। जिससे 14 नए फ्लाईओवर बनाए गए। छह अंडरपास, 200 से अधिक सड़कें चौड़ी की गईं।

महाकुंभ के लिए 1500 करोड़ का बजट

महाकुंभ मेले की व्यवस्था की दृष्टि से सरकार ने 1500 करोड़ रुपये का बजट रखा था। अब आरोप लगाने वाले लोग ही कहते हैं कि आपने इतने कम जगह में आयोजन क्यों किया। तब हमने बताया कि तुम्हारी सोच से 10 गुना अधिक बढा़कर आयोजन किया गया है। इन लोगों के नए और पुराने बयानों को उठाकर देखकर हंसी आ जाएगी।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 447
Tags: #Maha Kumbh 700 charter plane#Maha Kumbh Prayagraj
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version