Friday, March 13, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में 2029 की तैयारी…पार्टी संगठन में होंगे कई अहम बदलाव,युवाओं के साथ अनुभवी नेताओं को मिलेगी नई जिम्मेदारी.प्रियंका को किसी नए स्टेट का प्रभार!

DigitalDesk by DigitalDesk
February 17, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Major changes in Congress after Delhi elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली खुशी दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद गायब हो गई है। कांग्रेस में मातम पसर गया है। ऐसे में कांग्रेस संगठन में इन दिनों संगठन में बदलाव दिख रहा है। हाल ही में जहां महाराष्ट्र में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नामों का ऐलान हुआ तो वहीं दूसरी ओर अगले दिन ही कांग्रेस के नौ राज्यों के प्रभारी दो महासचिव की नियुक्त कर दी गई। ऐसे में इन बदलावों के बाद कांग्रेस को उम्मीद नजर आ रही है।

दिल्ली चुनाव के बाद कांग्रेस में दिखाई देगा बड़ा बदलाव…

Related posts

New Delhi:मासिक धर्म अवकाश कानून बना तो महिलाएं नौकरी से वंचित हो सकती हैं’, सुप्रीम कोर्ट में बोले CJI सूर्यकांत

New Delhi:मासिक धर्म अवकाश कानून बना तो महिलाएं नौकरी से वंचित हो सकती हैं’, सुप्रीम कोर्ट में बोले CJI सूर्यकांत

March 13, 2026
बेटी की शादी, लेकिन घर में गैस नहीं: सिलेंडर के लिए दिनभर लाइन में लगा रहा पिता, आखिर लकड़ी के चूल्हे पर बने पकवान

बेटी की शादी, लेकिन घर में गैस नहीं: सिलेंडर के लिए दिनभर लाइन में लगा रहा पिता, आखिर लकड़ी के चूल्हे पर बने पकवान

March 13, 2026

युवाओं के साथ अनुभवी नेताओं को मिलेगी नई जिम्मेदारी

इस बदलाव में जहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की पसंद के साथ उनकी छाप दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के करीबी को भी संगठन में अहम जिम्मेदारी मिली है। हालांकि कुछ परिवर्तन पर खुद कांग्रेस के भीतर ही सवाल उठने लगे हैं।

  • जल्द ही होंगे संगठन में कुछ और बड़े बदलाव
  • पदाधिकारियों को मिल सकती है नई जिम्मेदारियां
  • राजस्थान के अशोक गहलोत को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
  • छत्तीसगढ़ के टीएस सिंहदेव, बीवी श्रीनिवास
  • सचिन राव, उत्तराखंड के गणेश गोदियाल
  • एआईसीसी के पूर्व सचिव प्रकाश जोशी को मिलेगी नई जिम्मेदारी
  • प्रियंका गांधी के लिए भी तय किया जा सकता है नए राज्य का प्रभार

कांग्रेस संगठन में और होंगे बदलाव

पार्टी सूत्रों की माने तो जल्द ही संगठन में कुछ और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां मिलने की बात कही जा रही है, उनमें राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत से लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम और पार्टी के सीनियर नेता टीएस सिंहदेव के साथ यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, सचिन राव, उत्तराखंड राज्य के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, एआईसीसी के पूर्व सचिव प्रकाश जोशी के नामों पर चर्चा तेज है। कहा तो यह भी जा रहा है कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के लिए भी प्रभार तय किया जा सकता है। हालांकि वे सक्रिय राजनीति में आने के बाद से लगातार पार्टी की महासचिव का पद संभाल रहीं हैं। उत्तरप्रदेश का प्रभार जाने के बाद से प्रियंका को अब तक कोई नया प्रभार नहीं मिला है।

कई राज्यों में बनाए जाएंगे नए प्रभारी

कांग्रेस संगठन में चर्चा है कि नागालैंड, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों के प्रभारी रह चुके अजय कुमार से फिलहाल राज्यों का प्रभार वापस ले लिया गया है। हालां​कि उन्हें एक अलग जिम्मेदारी देने की बात कही जा रही है। चर्चा यह भी है कि उन्हें मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय से जोड़ा जा सकता है। दरअसल मल्लिकाअर्नुन खरगे के कार्यालय और टीम के अहम सदस्य नासिर हुसैन को पार्टी की ओर से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का प्रभारी बनाया गया है। यहां जानना भी कम रोचक नहीं होगा कि जब राहुल गांधी के कार्यालय से के राजू हटाए गए थे तो अजय कुमार को ही उनकी जगह भेजने की बात की जा रही थी, लेकिन तब उन्हें इस जिम्मेदारी को नहीं सौंपा गया।

कृष्णा अलावरू बिहार के प्रभारी!

इस सभी परिवर्तनों में एक सबसे बड़ी हैरानी यह है कि बिहार के संगठन प्रभारी के रुप में कृष्णा अलावरू की नियुक्ति को लेकर है। एक सह सचिव के रुप में यूथ कांग्रेस का प्रचार संभाल रहे अलावरू को सीधे बिहार जैसे बड़े और राजनीतिक रूप से बेहद जागरूक स्टेट का प्रभार दिये जाने से कांग्रेस पार्टी के भीतर भी खासी चर्चा और सवाल खड़े हो रहे हैं। बिहार में अगले छह महीने में विधानसभा के चुनाव होना है। वहां एक गैर हिंदीभाषी को संगठन का प्रभार देकर पार्टी ने जो दांव खेला है, वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतर रहा है।

कांग्रेस संगठन में उठते सवाल

ऐसे में कांग्रेस पार्टी में भी यह सवाल उठ रहे हैं कि एक ओर पार्टी में अखिलेश प्रसाद सिंह, शकील अहमद, शकील अहमद खान, कौकब कादरी जैसे वरिष्ठ नेता हैं तो वहीं दूसरी ओर लालू यादव और तेजस्वी यादव जैसे घटक सहयोगी दल और नेताओं के साथ तालमेल जैसी अहम जिम्मेदारी भी है। इन दोनों बड़ी चुनौतियों से आखिर कृष्णा अलावरू कैसे निपटेंगे। वहीं कांग्रेस में यह भी चर्चा है कि कृष्णा अलावरू को दरअसल यह जिम्मेदारी बतौर इनाम के मिली है। जिसमें उन्होंने बिहार में एक अहम राजनीतिक भूमिका निभाई थी। बता दें कृरूणा अलावरू ने युवक कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब के साथ बिहार में मशाल जुलूस निकाला था। यह बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन परीक्षा के खिलाफ किया गया बड़ा आंदोलन था। हालांकि यूं तो कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों को बिहार में उस समय धरना देने वाले छात्रों के प्रति हमदर्दी थी, लेकिन यूथ कांग्रेस ने आगे आकर उन युवाओं की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाया। वहीं धरना प्रदर्शन काफी सफल रहा। कांग्रेस में एक खेमे की यह राय है कि साल 2017 में पंजाब और गुजरात विधानसभा चुनाव के समय जिस प्रकार से पर्दे के पीछे रहकर कृष्णा अलावरू ने पार्टी संगठन से जुड़ी चुनावी रणनीति बनाई, उसकी वजह से भी वे आलाकमान की नजर में आए थे।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 334
Tags: #Major changes #Congress 2025 #Delhi elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version