Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली-NCR, UP, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में लगे भूकंप के झटके,दहशत में घर से निकले लोग,पीएम ने की अलर्ट और शांत रहने की अपील

DigitalDesk by DigitalDesk
February 17, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Earthquake occurred in Delhi NCR UP Bihar Odisha and Haryana
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली समेत उत्तरप्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में आज सोमवार 17 फरवरी को सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप के इन जोरदार झटकों के चलते लोगों में दहशत फैल गई। सुबह के समय लोग नींद में थे। जिनकी निंद इन झटकों से खुल गई और वे अपने घरों से बाहर निकलकर आ गए। दिल्ली-एनसीआर के बाद बिहार ही नहीं ओडिशा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

  • गड़गड़ाहट की आवाज सुन घरों से निकले लोग
  • दिल्ली NCR में लगे भूकंप के झटके,घर से निकले लोग

बता दें दिल्ली-एनसीआर आज सोमवार 17 फरवरी को तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.0 दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र नई दिल्ली में ही था। बताया जाता है कि भूकंप का केंद्र धौला कुआं स्थित दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास था। यहां सुबह 5:36 बजे ये भूकंप आया। जिसकी गहराई पांच किलोमीटर पर थी। हालांकि गनीमत की बात यह है कि भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • दिल्ली एनसीआर में 4.0 तीव्रता का भूकंप
  • घबराकर घरों से बाहर निकले लोग
  • PM ने की लोगों से शांत रहने की अपील
  • अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखे-PM
  • सुबह करीब 5:36 बजे आए भूकंप के झटके
  • किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं

उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में भूकंप के झटके

  • भूकंप से घबराकर घरों से निकले लोग
  • ट्रेन के डिब्बे जैसा वाइब्रेशन हुआ महसूस
  • गाजियाबाद, नोएडा,मेरठ 7 जिलों में भूकंप
  • आगरा, मथुरा, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद में भूकंप
  • 4.0 तीव्रता का भूकंप,NCS ने दी जानकारी

बिहार के सीवान में भी लगे भूकंप के झटके

बिहार के सीवान में भी सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। अचानक आए भूकंप के इन झटकों से लोग दहशत में आकर अपने अपने घरों से बाहर निकलकर खुले मैदान में आ गए। बता दें सीवान में आए भूकंप की तीव्रता भी करीब 4.0 बताई जा रही है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट केमुताबिक बिहार में सुबह करीब 8 बजकर 2 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर करीब 4.0 मापी गई है। इसका केंद्र बिहार के सीवान में जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि सीवान के आसपास के जिलों में इस तरह के भूकंप के झटके की कोई सूचना नहीं है। वहीं भूकंप से फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की भी कोई खबर नहीं है।

ओडिशा में 8.15 बजे आया भूकंप

दिल्ली-NCR और बिहार के बाद आज सोमवार को ही सुबह करीब सवा 8 बजे ओडिशा के पुरी जिले में भी 4.7 तीव्रता के जोरदार भूकंप के झटके महसूस किये गये। हालांकि भूकंप के इस झटके का ओडिशा के अन्य दूसरे शहरों में कोई प्रभाव नहीं पड़ा। भूकंप में किसी तरह के नुकसान की भी अब तक कोई सूचना नहीं है।

अगर दूसरे शहरों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुरादाबाद, अलवर, मथुरा और ताज नगरी आगरा में भी झटके महसूस हुए। वहीं हरियाणा में कुरुक्षेत्र, हिसार और कैथल तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि इसमें किसी शहर में नुकसान होने की कोई जानकारी नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी ने की अलर्ट रहने की अपील

वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के बाद लोगों से अलर्ट रहने की अपील की । पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा है कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। वे सभी से अपील करते हैं शांत रहें और सुरक्षा सावधानियां का पालन कर संभावित झटकों को लेकर सतर्क रहें। अधिकारी हर स्थिति पर अपनी कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 493
Tags: # #Delhi Earthquake#Big news related to earthquake#NCR UP Bihar Earthquake#Odisha and Haryana EarthquakeEarthquakeNational Center for Seismology
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version