Friday, March 13, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़: सच और सियासत..जानें पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव क्यों कहा…कुंभ का क्या मतलब है,फालतू है कुंभ…!

DigitalDesk by DigitalDesk
February 16, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Stampede at New Delhi Railway Station Political rhetoric Former Railway Minister Lalu Prasad Yadav
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ से कई लोगों से उनके अपने बिछड़ गये। दरअसल वीकेंड के चलते रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्रियों की भीड़ उमड़ी। खबर के अनुसार नई दिल्ली रेलवे के प्लेटफॉर्म क्रमंक 14 पर प्रयागराज एक्सप्रेस खड़ी थी। इस बीच भुवनेश्वर राजधानी-स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के पहुंचने में देरी थी। इन ट्रेनों को प्लेटफॉर्म क्रमांक 12-13 से जाना था। इस बीच 12 नंबर की ट्रेन का प्लेअफार्म 16 नंबर से जाने का अनाउंसमेंट होता है। इसके बाद यात्री प्लेटफॉर्म क्रमांक 12 से प्लेटफॉर्म 16 की ओर दौड़ते हैं। प्लेटफॉर्म 14 पर पहले से ही यात्रियों की भीड़ भी, जिसके चलते भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में करीब 18 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में 10 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं भगदड़ की चपेट में आने से 25 से ज्यादा यात्री घायल हैं।

  • नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़
  • 3 बच्चों समेत 18 यात्रियों की गई जान
  • महाकुंभ जाने के लिए इंतजार कर रहे थे यात्री
  • घटना के प्रभावित यात्रियों को मुआवजे का ऐलान
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगदड़ पर जताया दुख
  • मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा
  • गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख का मुआवजा
  • मामूली घायलों को एक लाख का मुआवजा

रेलवे ने किया प्लेटफार्म में बदलाव के एनाउंसमेंट से इनकार

वहीं उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय हादसे को लेकर कहा “शनिवार को जब यह दुखद घटना हुई उस समय प्लेटफार्म क्रंमाक 14 पर पटना की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस और प्लेटफार्म क्रमांक 15 पर जम्मू की ओर जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस खड़ी थी। इस बीच दोनों प्लेटफार्म के बीच सीढ़ियों पर यात्री के फिसल कर गिरने से उनके पीछे के कई यात्री इसकी चपेट में आ गए। इसके बाद यह दुखद घटना घटित हुई। हादसे की उच्च स्तरीय कमेटी की ओर से जांच की जा रही है। इस घटना की की उच्च स्तरीय समिति की ओर से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कोई भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया और न ही प्लेटफार्म में कोई बदलाव किया गया था। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में करीब 18 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जांच की जा रही है, इसलिए समिति की ओर से अपनी जांच रिपोर्ट और निष्कर्ष प्रस्तुत करने दें। प्लेटफार्म पर अब स्थिति सामान्य है। सभी ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं।

Related posts

New Delhi:मासिक धर्म अवकाश कानून बना तो महिलाएं नौकरी से वंचित हो सकती हैं’, सुप्रीम कोर्ट में बोले CJI सूर्यकांत

New Delhi:मासिक धर्म अवकाश कानून बना तो महिलाएं नौकरी से वंचित हो सकती हैं’, सुप्रीम कोर्ट में बोले CJI सूर्यकांत

March 13, 2026
बेटी की शादी, लेकिन घर में गैस नहीं: सिलेंडर के लिए दिनभर लाइन में लगा रहा पिता, आखिर लकड़ी के चूल्हे पर बने पकवान

बेटी की शादी, लेकिन घर में गैस नहीं: सिलेंडर के लिए दिनभर लाइन में लगा रहा पिता, आखिर लकड़ी के चूल्हे पर बने पकवान

March 13, 2026

तीर्थ यात्रियों की मौत बेहद दुखद और पीड़ादायक- केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हुई भगदड़ की घटना को लेकर दुख जताया है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के हादसे में प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है। वे प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर दिवंगत यात्रियों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया उन सभी के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

कांग्रेस ने मांगा रेल मंत्री से इस्तीफा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर लापरवाही और अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस पार्टी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट की गई है। जिसमें रेल मंत्री को इस्तीफा देने और देश से माफी मांगने के लिए कहा गया है।

बदइंतजामी के चलते स्टेशन पर मची भगदड़-राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर रेलवे को जिम्मेदार ठहराया है। भगदड़ में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं राहुल गांधी ने कहा भगदड़ रेलवे स्टेशन पर सरकार की बदइंतजामी और लापरवाही का नतीजा है। रेलवे संवेदनशीलता से काम करता तो इस तरह का दुखद हादसा नहीं होता।

लालू बोले- रेल मंत्री को लेना चाहिए जिम्मेदारी

पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भगदड़ पर दुख जताते हुए कहा “यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वे पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। यह रेलवे का कुप्रबंधन है। जिसके चलते इतने सारे यात्रियों की जान चली गई। इस हादसे की रेल मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। लालू प्रसाद ने कहा कुंभ का क्या मतलब है। फालतू है कुंभ।

बेहतर इंतज़ाम होते तो नहीं होती भगदड़ : अशोक गहलोत

राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रे नेता अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात को हुई भगदड़ में कई यात्रियों के मारे जाने की खबर अत्यंत ही दुखद है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार होने वाले पीड़ित परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। राजस्थान के पूर्व सीएम ने कहा महाकुंभ के चलते उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के लिए रेलवे की ओर से बेहतर इंतज़ाम किए जा सकते थे। जिससे ऐसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सकता था। वे आशा करते हैं कि इस हादसे के जिम्मेदारों के खिलाफ शीघ्र सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे हालात फिर दुबारा न बनें इस ओर भी रेल मंत्रालय की ओर से ध्यान दिया जाएगा।

मृतकों की सूची

  • 01 आहा देवी—79 वर्ष पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, बिहार
  • 02 पूनम देवी—40 वर्ष पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, बिहार
  • 03 ललिता देवी— 35 वर्ष पत्नी संतोष निवासी परना, बिहार
  • 04 सुरुचि —11 वर्ष पुत्री मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार
  • 05 कृष्णा देवी— 40 वर्ष पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, बिहार
  • 06 विजय साह— 15 वर्ष पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, बिहार
  • 07 नीरज— 12 वर्ष पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, बिहार
  • 08 शांति देवी — 40 वर्ष पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार
  • 09 पूजा कुमारी —8 वर्ष पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार
  • 10 पिंकी देवी—41 वर्ष पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार, दिल्ली
  • 11 शीला देवी —50 वर्ष पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, दिल्ली
  • 12 व्योम— 25 वर्ष पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, दिल्ली
  • 13 मनोज —47 वर्ष पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई, दिल्ली
  • 14 पूनम— 34 वर्ष पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव, दिल्ली
  • 15 ममता झा —40 वर्ष पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई, दिल्ली
  • 16 रिया सिंह—7 वर्ष पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर, दिल्ली
  • 17 बेबी कुमारी—24 वर्ष पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन, दिल्ली
  • 18 संगीता मलिक —34 वर्ष पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी, हरियाणा

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 321
Tags: #Former Railway Minister Lalu Prasad Yadav#Political rhetoric#Stampede at New Delhi Railway Station
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version