Saturday, June 13, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

pariksha pe charcha 2025:पीएम मोदी थोड़ी देर में करेंगे ”परीक्षा पे चर्चा”..जानें कैसे कम होगा स्टूडेंट, शिक्षक और अभिभावक का तनाव….!

DigitalDesk by DigitalDesk
February 10, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Prime Minister Narendra Modi exam discussion program
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

pariksha pe charcha 2025: पीएम नरेन्द्र मोदी आज परीक्षा पे चर्चा करने वाले हैं। यह कार्यक्रम बहुत खास होने वाला है। इस बार इस कार्यक्रम का आठवां संस्करण 10 फरवरी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पीएम देशभर के छात्रों, शिक्षकों के साथ अभिभावकों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन ही नहीं पीएमओ यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा। इस बार का परीक्षा पे चर्चा काफी अलग होने वाला है। इसमें पीएम के साथ कुछ अन्य विशेषज्ञ भी वर्चुअली जुड़ेंगे। साथ ही कई मशहूर हस्ती भी इसमें शामिल होंगी।
पीएम नरेन्द्र मोदी का यह कार्यक्रम इस बार काफी बड़ा और आकर्षक होने वाला है। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में कई ​प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज भी शामिल होंगे। जिनमें आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के साथ सिने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, खेल मैदान से बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनी लेखरा भी इस आयोजन में शामिल होंगी।

  • दीपिका पादुकोण समेत शामिल होंगी कई हस्तियां
  • आज होगा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम
  • परीक्षा पे चर्चा का आठवां संस्करण
  • आज पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे परीक्षा पे चर्चा
  • दिल्ली के भारत मंडपम में होगा कार्यक्रम आयोजित
  • ये संस्करण काफी बड़ा और आकर्षक होगा
  • कई मशहूर सेलिब्रिटीज भी करेंगे शिरकत
  • आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु भी होंगे शामिल
  • अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी होंगी शामिल
  • ‘परीक्षा पे चर्चा’ में कई हस्तियां भी होंगी शामिल
  • पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनी भी शामिल होंगी

दरअसल इस कार्यक्रम में सद्गुरु के साथ दीपिका पादुकोण, मैरी कॉम और अवनी लेखरा के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो चलाए जाएंगे। जिसमें इन हस्तियों के संदेश शामिल होंगे। वीडियो में सद्गुरु जहां तनाव प्रबंधन के साथ माइंडफुलनेस पर चर्चा करेंगे तो वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर छात्र छात्राओं से चर्चा करेंगी। वहीं बॉक्सर मैरी कॉम और अवनी लेखरा छात्र छात्राओं से जीवन की चुनौतियों से निपटने के अपने अनुभव शेयर करेंगी।

Related posts

Dharmendra Pradhan: भोपाल में शिक्षा, खेल और विकसित भारत पर मंथन: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CM मोहन यादव से की अहम चर्चा

Dharmendra Pradhan: भोपाल में शिक्षा, खेल और विकसित भारत पर मंथन: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CM मोहन यादव से की अहम चर्चा

June 13, 2026
IIT में सीट मिलने पर छोड़ा एडमिशन, फिर भी रोकी फीस! अब आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला

IIT में सीट मिलने पर छोड़ा एडमिशन, फिर भी रोकी फीस! अब आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला

June 13, 2026

इस बार 3 करोड़ से अधिक स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन

परीक्षा पे चर्चा के लिए इस साल 3 करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। स्टूडेंट की यह संख्या अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इनमें करीब 3 करोड़ स्टूडेंट्स है तो वहीं 2 करोड़ 7 लाख शिक्षक और 5 करोड़ 5 लाख अभिभावक भी शामिल हैं।

बताया जाता है कि इस साल 2500 सिलेक्ट किए गए स्टूडेंट्स को लाइव प्रोग्राम के लिए भी बुलाया हे। यह भी खास बात है कि इन स्टूडेंट में से टॉप टेन लीजेंडरी एग्जामिनेशन वॉरियर्स को पीएम नरेन्द्र मोदी के आवास पर जाने का मौका भी मिलेगा। बता दें परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का उद्देश्य स्टूडेंट्स, टीचर और पेरेंटस में परीक्षा को लेकर होने वाले तनाव को कम करना है। पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिए अपने संवाद के दौरान खास टिप्स से स्टूडेंट्स को तनाव से निपटने का सुझाव देते हैं। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में किस तरह से बेहतर प्रदर्शन किया जाए इसके लिए भी टिप्स देते हैं। जिससे स्टूडेंट्स को अपने सपनों को पूरा करने में मदद मिलती है।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 501
Tags: #pariksha pe charcha 2025#PM Narendra Modi exam
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version