Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली में जीत के बाद BJP में CM फेस को लेकर मंथन शुरु…वेलेंटाइन-डे के बाद मिलेगा दिल्ली को नया सीएम…!

DigitalDesk by DigitalDesk
February 10, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, वीडियो, शहर और राज्य, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता एक बार फिर एंट्री हुई है। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन भाजपा की आंधी में झाड़ू के तिनके बिखर गए और उसकी सरकार का सफाया हो गया है। जीत हासिल करने के बाद अब शपथ ग्रहण की तैयारी की जा रही है। माना जा रह है कि 14 फरवरी के बाद शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

दिल्ली विधानसभा की 48 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है। वहीं आम आदमी पार्टी को महज 22 सीट ही हासिल हुईं। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के संयोजक पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ही नहीं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज समेत कई बड़े दिग्गजों को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। अब दिल्ली की कुर्सी पर बैठने के बाद बीजेपी में सीएम और मंत्रियों को लेकर मंथन का दौर शुरु हो गया है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

PM के विदेश दौरे के बाद शपथ-ग्रहण समारोह

सूत्रों की माने तो दिल्ली में शपथग्रहण समारोह 14 फरवरी के बाद ही होने की संभावना है। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी 10 से 13 फरवरी तक विदेश दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी पहले फ्रांस जाएंगे वहीं से पीएम अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी के विदेश दौरे से लौटने पर ही दिल्ली में शपथग्रहण समारोह होने की संभावना है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने जीते हुए पार्टी के सभी विधायकों से मुलाकात की। इससे पहले शनिवार शाम भाजपा मुख्यालय में पीएम नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा के साथ शपथग्रहण और दिल्ली में बनने वाली नई सरकार की रूपरेखा को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है कि शपथग्रहण समारोह काफी भव्य होगा। एनडीए नेताओं और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

दिल्ली बीजेपी ने बुलाई बैठक

दिल्ली में जीत के बाद अब बीजेपी दिल्ली के नए सीएम को चुनने के लिए चर्चा कर रही है। दिल्ली बीजेपी की ओर से सभी विधायकों के साथ बैठक कर मंथन किया गया। दिल्ली बीजेपी ऑफिस में यह बैठक बुलाई गई है। मीटिंग शाम 5 बजे के आसपास शुरू होगी। जिसमें सीएम, डिप्टी सीएम और मंत्रियों के नाम को लेकर मंथन किया जाएगा। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ प्रभारी बैजयंत पांडा और राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष इस मीटिंग में मौजूद रहेंगे।

Post Views: 436
Tags: #delhi BJP victory#Delhi churning in BJP#regarding CM face
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version