Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पीएम मोदी जाएंगे अमेरिका…इस दिन होगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात, जानें क्या है पीएम की अमेरिका यात्रा शेड्यूल

DigitalDesk by DigitalDesk
February 9, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Prime Minister Narendra Modi to go on official visit to America
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम मोदी जाएंगे अमेरिका…इस दिन होगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात, जानें क्या है पीएम की अमेरिका यात्रा शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाने वाले हैं। पीएम 12 फरवरी को अमेरिका जाएंगे। बता दें डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी की यह पहली यात्रा होगी। यह यात्रा भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती साझेदारी के महत्व को दर्शाती है। जिसमें अवैध भारतीय अप्रवासियों से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित हो सकता है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • विदेश सचिव ने दी पीएम के दौरे की जानकारी
  • विक्रम मिसरी ने दी पीएम मोदी के US दौरे की जानकारी
  • भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्व को दर्शाता है पीएम का दौरा
  • अवैध प्रवासियों को US से भेजे जाने के मुद्दा
  • बोले विदेश सचिव— यह नया मुद्दा नहीं है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह 12 फरवरी को अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका में दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी की पहली अमेरिका यात्रा है। विदेश मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री के अमेरिका टूर की पुष्टि की गई है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर पीएम मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिका के आधिकारिक टूर पर जाएंगे।

विदेश सचिव ने कहा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के शुरू होने के बाद पीएम मोदी की अमेरिका की यह पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कार्यभार संभालने के बाद अमेरिका का दौरा करने वाले पहले कुछ विश्व नेताओं में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, यह तथ्य कि नए प्रशासन के पदभार ग्रहण करने के बमुश्किल तीन सप्ताह के भीतर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिका का निमंत्रण मिला है।

भारत और अमेरिका साझेदारी का महत्व

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने यह भी कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी को निमंत्रण भारत और अमेरिका साझेदारी के महत्व को भी दर्शाता है। यह अमेरिका में इस साझेदारी को हासिल द्विदलीय समर्थन को भी दर्शाता है। वहीं अवैध भारतीय अप्रवासियों के अमेरिका से निर्वासन पर विदेश सचिव ने कहा विदेश मंत्री की तरफ से पहले ही प्रतिबंधों के उपयोग से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया का विवरण दिया जा चुकेा है। जिसके बारे में आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन के साथ ही अमेरिकी अधिकारियों की ओर से सूचित किया गया है।

अवैध प्रवासियों के दुर्व्यवहार के मुद्दा पर निगाह

विदेश सचिव मिसरी ने कहा भारत के विदेश मंत्री ने इस तथ्य की ओर भी ध्यान आकर्षित किया है कि अवैध प्रवासियों का मुद्दा नया नहीं है। यह लंबे समय से हैं। वहीं दुर्व्यवहार के मुद्दे पर कहा यह उठाने के लिए एक वैध मुद्दा है। भारत अमेरिकी अधिकारियों पर जोर देगा कि निर्वासितों के साथ किसी प्रकार का कोई दुर्व्यवहार न हो। भारत दुर्व्यवहार के किसी भी मामले को उठाता रहेगा। हालांकि उन्होंने कहा अवैध आव्रजन को बढ़ावा देने वाले अंतर्निहित इकोसिस्टम के विरुद्ध पूरे तंत्र को लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Post Views: 255
Tags: #PM visit to AmericaPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version