Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी की जीत…! क्या अखिलेश को भारी पड़ गया उनका अति आत्मविश्वास…? जानें सपा की हार की क्या थी बड़ी वजह

DigitalDesk by DigitalDesk
February 8, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ
0
Samajwadi Party defeat in Milkipur assembly seat of Uttar Pradesh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी में लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को अयोध्या सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी को मिली इस हार का बदला पार्टी मिल्कीपुर में बंपर जीत के साथ लेती दिखाई दे रही है। बीजेपी के उम्मीदवार चंद्रभान पासवान ने सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद पर निर्णायक बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। मिल्कीपुर में भगवा लहराने लगा है। पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। इस जीत के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद चुनावी बागडोर संभाली थी। दर्जनों मंत्रियों की ड्यूटी चुनाव में प्रचार के दौरान लगाई गई। जिसका असर परिणामों में दिखाई दिया है।

लोकसभा चुनाव के बाद से साइकिल ने छोड़ा ट्रैक ?

लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में मिली सपा को बंपर जीत मिली थी, जिससे सपा गदगद थी। अयोध्या फैजावाद सीट पर भी सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने बीजेपी को धूल चटाई दी लेकिन उपचुनाव में इस बार सपा का प्रदर्शन फीका रहा। अयोध्या जीतने वाले अवधेश के बेटे मिल्कीपुर में कठीन दौर से गुजर रहे हैं। पिछली बार 9 सीटों पर उपचुनाव में हुए थे। सपा को केवल 2 सीट करहल और सीसामऊ पर ही जीत मिली थी। यहां भी जीत का अंतर कम हो गया था। वहीं अब अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर पिछड़ने के बाद सपा ने​तृत्व पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर क्या वजह रही कि पार्टी इस तरह लड़खड़ाती दिख रही है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

सपा की मिल्कीपुर में हार की वजह

9 सीटों पर उपचुनाव में हार के बाद सपा को मिल्कीपुर सीट भी हाथ से फिसलती दिखाई दे रही है। बीजेपी यहां भी कुंदरकी वाला कमाल दोहराते नजर आ रही है। सपा का मिल्कीपुर का अभेद किला माना जाता है, जो आखिर कैसे ध्वस्त हो गया, इसे लेकर भी अब सवाल खड़े होना शुरू हो गये हैं। सपा की ओर से 6 महीने पहले ही मिल्कीपुर में उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया गया था। सपा ने मिल्कीपुर में विधायक रहे अवधेश प्रसाद के फैजाबाद सीट से सांसद चुने जाने के बाद उनके बेटे अजीत प्रसाद को मिल्कीपुर से उम्मीदवार बनाया था. लेकिन यह दांव भी काम नहीं कर सका।

पिता की सीट बचाने में असफल अजीत प्रसाद

समाजवादी पार्टी की हार के पीछे रहने की वजह अति आत्मविश्वास को भी माना जा रहा है। मिल्कीपुर उपचुनाव में यहां के सियासी समीकरण के चलते समावादी पार्टी सेफ सीट मानकर चल रही थी। ऐसे में अवधेश प्रसाद जो लोकसभा चुनाव जीतकर सपा को गदगद करते नजर आए वे मिल्कीपुर में अपने ही बेटे को हार से नहीं बचा पाए। जबकि चुनावी कमान सांसद अवधेश प्रसाद को सौंपी गई थी। उनके बेटे को ही उम्मीदवार बनाया थी। लेकिन अजीत प्रसाद पिता की सीट बचाने में असफल साबित हो गए।।

Post Views: 466
Tags: # Uttar Pradesh Amroha#defeat in Milkipur assembly seatSamajwadi Party
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version