Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

सावधान अमेरिका में Recession आ रहा है!

DigitalDesk by DigitalDesk
November 11, 2022
in दिल्ली, स्पेशल
0
सावधान अमेरिका में Recession आ रहा है!

Job crisis in America

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दुनिया भर पर मंदी यानी  Recession का खतरा टला नहीं हे। इसकी जद में सबसे ज्यादा अमेरिका नजर आ रहा है। यहां 40 साल के उच्चस्तर पर महंगाई , ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी के साथ बेरोजगारी दर 53 साल के निचले स्तर पर आना कुछ इसी ओर इशारा कर रही है।

1969 के बाद का नौकरी का सबसे निचला स्तर

अमेरिका में सितंबर में 2.63 लाख लोगों को नौकरी मिली थी। यह आंकड़ा 1969 के बाद का सबसे निचला स्तर है। ऐसे में अब बैंक ऑफ अमेरिका की एक रिपोर्ट डरा रही है। जिसमें आशंका व्यक्त की गई है कि अगले साल की पहली छमाही यानी जनवरी से जून में अमेरिका मंदी की गिरफ्त में आ सकता है। ऐसा होने पर देश में हर महीने 1.75 लाख लोग बेरोजगार हो सकते हैं।

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

अमेरिकी शेयर बाजार में हलचल

महत्वपूर्ण फैसला। उसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिलता है। भारत को भी अमेरिकी उथल पुथल बड़े पैमाने पर प्रभावित करती है। ऐसे में मंदी की मार के बीच अगर अमेरिका में इतने बड़े स्तर पर नौकरियां जाती हैं, तो ऐसे भारतीय पेशेवर जो देश छोड़कर वहां नौकरी कर रहे हैं। वो भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। बता दें लाखों की तादात में भारतीय अमेरिका में नौकरी कर रहे हैं। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देशों के लिए भी ये परेशानी का सबब बनेगा।

ब्याज दरों में वृद्धि से बिगड़ेंगे हालात

बैंक ऑफ अमेरिका  में यूएस इकनॉमिक्स के हेड माइकल गैपन ने अगले एक साल में अमेरिका में बेरोजगारी दर 5 से बढ़कर 5.5 फीसदी होने का अनुमान लगाया है। ये अनुमान इसलिए ज्यादा खतरनाक नजर आता है। क्योंकि फेड ने भी अगले साल बेरोजगारी दर का अनुमान 4.4 फीसदी लगाया है। अमेरिका में महंगाई का हाल दुनिया के दूसरे विकसित देशों की तरह ही नजर आ रहा है। अमेरिका में चार दशक के उच्चस्तर पर पहुंची महंगाई को थामने के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व लगातार ब्याज दरों में इजाफा करना पड़ रहा है। ब्याज दरों में यह इजाफा न केवल अमेरिका, बल्कि दुनियाभर पर असर डालता है। निवेशकों के फैसले रातों रात फेड रिजर्व के एक निर्णय से बदल जाते हैं।

प्रभावित होगी ग्लोबल अर्थव्यवस्था

अमेरिका में लिए गए इस तरह के फैसलों का सिर्फ अमेरिका की इकोनॉमी पर ही नहीं। बल्कि ग्लोबल अर्थव्यवस्था पर भी प्रभावित करता है। फिलहाल अगर अमेरिकी अर्थव्यवस्था की बात करें तो बैंक ऑफ अमेरिका का कहना है कि ब्याज दरों में इजाफे का असर 2023 की शुरुआत से दिखाई देने लगेगा। हालात इतने भयानक हो सकते हैं कि हर महीने करीब पौने 2 लाख लोगों को रोलगार से हाथ धोना पड़ सकता है। बैंक ऑफ अमेरिका के अनुसार फेड रिजर्व जिस आक्रामक तरीके से ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहा है। उससे जल्दी ही हर सामान की डिमांड घट सकती है।

सबसे पहले गैर कृषि क्षेत्र में होगी छंटनी!

बैंक ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट पर भरोसा करें तो अक्टूबर से दिसंबर यानी मौजूदा तिमाही में जॉब ग्रोथ घटकर आधी रहने की उम्मीद है। इसके बाद अगने साल 2023 की पहली तिमाही जनवरी से मार्च तक महंगाई रोकने के लिए जारी फेड रिजर्व की ब्याज दरों को बढ़ाने समेत दूसरी मुहिम के नतीजे आने शुरु हो जाएंगे। जिसका असर सबसे अधिक 2023 की शुरुआत में गैर कृषि क्षेत्रों की नौकरियों पर संकट मंडरा सकता है। इससे पहली तिमाही में कुल सवा 5 लाख लोग बेरोजगार से हाथ धो सकते हैं। यही नहीं ये सिलसिला 2023 में पूरे साल जारी रहने की भी आशंका है। इसका मतलब ये है कि 2023 में  करीब 21 लाख लोगों को नौकरी से हाथा से हाथ धोना पड़ सकता है।

महंगाई पर करना होगा काबू

अमेरिका में 40 साल की सबसे ज्यादा महंगाई है। इसे नियंत्रित करने के लिए फेड रिजर्व ने भी ब्याज दरों को बीते चार दशक में सबसे तेजी से बढ़ाया।  फेड रिजर्व के अनुसार फिलहाल उनका लक्ष्य महंगाई पर नियंत्रण करना है। इसके असर से अर्थव्यवस्था के मंदी में आने का जोखिम भी लेना मजबूरी है। बैंक ऑफ अमेरिका में यूएस इकनॉमिक्स हेड माइकल गैपन की माने तो लेबर मार्केट में 6 महीनों तक कमजोरी बनी रहने की उम्मीद है। लेकिन ये कमजोरी 2008 या हाल में कोरोना के दौरान 2020 में बढ़ी बेरोजगारी दर जैसी नहीं होगी। अगर अभी बेरोजगारी दर से 5.5 फीसदी तक पहुंचने की आशंका है तो इसकी तुलना अप्रैल 2020 से करने पर डर का साया कुछ कम हो जाएगा क्योंकि ढाई साल पहले अप्रैल 2020 में अमेरिका में बेरोजगारी दर 15 फीसदी पर जो पहुंची थी।

 

Tags: America in recessionInflationJob crisis in AmericaRecessionunemploymentworldwide recession
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version