Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

टैक्‍स में कटौती के बाद ब्‍याज में घटौती का तोहफा… RBI ने 5 साल बाद की रेपो रेट में 0.25% की कटौती, आपकी EMI भी घटेगी…जानें क्या होता है रेपो रेट

DigitalDesk by DigitalDesk
February 7, 2025
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

RBI cuts repo rate: भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने देश को बड़ा तोहफा दिया है। खासतौर पर मध्यमवर्गीय परिवार को देखते हुए रेपो रेट में कमी की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार 7 फरवरी को अपनी ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की घोषणा की है।

RBI ने दिया cuts repo rate का तोहफा

  • RBI के नए गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने दिया तोहफा
  • मध्यम वर्गीय परिवार मिली बड़ी राहत
  • रेपो रेट में कमी की गई 0.25 प्रतिशत की कमी
  • आरबीआई ने ब्याज दरों में की 0.25 फीसदी की कटौती
  • RBI ने पांच साल बाद कम की अपनी ब्याज दर
  • रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत यानी 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती
  • होम लोन ही नहीं कार लोन समेत कई तमाम लोन होंगे सस्ते
  • आम लोगों को ईएमआई में मिलेगी बड़ी राहत

बता दें आरबीआई ने करीब पांच साल बाद अपनी ब्याज दर यानी रेपो रेट में कटौती की है। रेपो रेट में हुई 0.25 प्रतिशत यानी 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती से होम लोन ही नहीं कार लोन समेत कई तमाम लोन सस्ते हो जाएंगे। आम लोगों को ईएमआई में बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि रिजर्व बैंक ने आखिरी बार जून 2023 में रेपो रेट में वृद्धि करते हुए इसे करीब 6.5 प्रतिशत कर दिया था। जून 2023 के बाद से ही आरबीआई की ओर से रेपो रेट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया था।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

माना जा रहा है कि केन्द्र सरकार के बजट के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने भी मिडिल क्‍लास को बड़ी राहत दी है। रेपो रेट में कटौती कर मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी है। रेपो रेट में यह कटौती करीब 25 बेसिस पॉइंट की की गई है। जिसके चलते अब मौजूदा रेपो रेट 6.25 फीसदी हो गया है। 5 साल बाद रेपो रेट में यह कटौती की गई है।
इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक RBI की ओर से मई 2020 में रेपो रेट में कटौती की थी। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया गया था। आखिरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी 2023 में की गई थी।

भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने कहा कि बैठक में इकोनॉमी डेवलपमेंट को लेकर भी चर्चा की गई है। आरबीआई ने बैठक में फैसला किया है कि रेपो रेट को घटाया जा रहा है। अब रेपो रेट 6.50 से घटकर 6.25 हो गया है। रेपो रेट में 25 पॉइंट की कटौती के बाद अब आपके लोन की ईएमआई भी कम हो जाएगी।

गवर्नर ने यह भी कहा कि दरअसल ग्‍लोबल इकोनॉमी चुनौतियों से गुजर रहा है। इसके साथ ही वैश्विक स्‍तर पर लगातार महंगाई में भी वृद्धि हो रही है। फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से भी रेट में कमी की गई है। साथ जियो पॉलिटिकल टेंशन भी लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते दुनिया भर की इकोनॉमी पर इसका असर पड़ रहा है। भारतीय रुपया अभी दवाब में है। लिहाजा रिजर्व बैंक के सामने अभी कई बड़ी चुनौतियां हैं।

बता दें रीयल जीडीपी ग्रोथ का अनुमान इस वित्त वर्ष 2025 में करीब 6.5 फीसदी का है। यह पिछले साल 8.2 प्रतिशत लास्‍ट ईयर, इससे आने वाले सालों में जीडीपी में सुधार की सेभावा है। वहीं मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर में भी सुधार हुआ है। खनन सेक्‍टर में भी सुधार हुआ है। पीएमआई सर्विस में पिछली तिमाही में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं ग्रामीण में डिमांड लगातार बढ़ रही है।
आरबीआई के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने जोर देते हुए कहा कि रेपो रेट इस वित्त वर्ष 4.7 फीसदी महंगाई रहने का अनुमान है। वहीं आगे महंगाई दर और कम हो सकती है।

क्या होता है रेपो रेट और आपकी EMI से क्या है कनेक्शन

दरअसल रेपो रेट वह दर होती है जिस दर पर आरबीआई दूसरे बैंकों को पैसा उधार बंटता है। यदि रिजर्व बैंक कम ब्याज दर पर बैंकों को पैसा उधार देगा तो बैंक भी अपने कस्मर्स को कम ब्याज दर पर लोन मुहैया कराते हैं। इसमें होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन आदि शामिल होते हैं। रेपो रेट कम होने से मिडिल क्लास को सबसे अधिक फायदा होता है, क्योंकि इससे उन पर ईएमआई का बोझ कम हो जाता है।

आर्थिक मामलों के जानकारों का मानना है कि रिजर्व बैंक ने आम जनता को राहत दिए रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है। जिसका असर आपकी लोन ईएमआई पर पड़ेगा। अब यह जान लेते हैं कि आखिर रेपो रेट क्या होता है। दरअसल रेपो रेट वह दर होती है। जिस पर आरबीआई बाकी बैंकों को कर्ज देता है। जब रेपो रेट बढ़ता है तो बैंकों को केंद्रीय बैंक से महंगी दर पर कर्ज मिलता है।

क्या होता है रिवर्स रेपो रेट

रिवर्स रेपो रेट वह ब्याज दर होती है जिस पर आरबीआई अन्य बैंकों से कर्ज लेता है

रेपो रेट और EMI का कनेक्शन

होम लोन पर्सनल लोन या कर लोन जैसे बैंकों से मिलने वाले लोन रेपो रेट से जुड़े होते हैंं। जब बैंकों को आरबीआई से कम ब्याज पर यानी कम रेपो रेट पर कर्ज मिलता है तो वह अपने कस्टमर को सस्ता लोन दे सकते हैं।

रेपो रेट के बढ़ने से EMI पर क्या पड़ता है फर्क

रेपो रेट बढ़ने से बैंकों को महंगा कर्ज मिलता है। इसके बाद वे अपने कस्टमर को दिए जाने वाले किसी भी प्रकार के लोन की ब्याज दर बढ़ा देते हैं। जिससे कस्टमर की बैंक लोन की ईएमआई बढ़ जाती है।

कब बदला था रेपो रेट

फरवरी 2023 के बाद से रेपो रेट की दर 6.5% बरकरार है। तब से आरबीआई ने रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया था। इसके बाद इसमें बदलाव नहीं किया गया।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 468
Tags: #cuts repo rate#gave the gift#RBI cuts repo rate#RBI Governor Sanjay Malhotra#reverse repo rate#What is repo rateRBIReserve Bank of India
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version