Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Budget 2025 : वित्तमंत्री ने किया बड़ा ऐलान अब 12 लाख तक की आय पर नहीं लगेगा कोई, टैक्स,मिडिल क्लास को मिली बड़ी राहत, बजट से बिहार में बहार….!

DigitalDesk by DigitalDesk
February 1, 2025
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान किया है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुड़ी 36 प्रकार की दवाइयों को पूरी तरह से ड्यूटी फ्री कर दिया गया है। केन्द्रीय वित्त मंत्री ने मोदी सरकार के बजट में सबसे बड़ा ऐलान किया है। जिसमें अब 12 लाख तक की वार्षिक कमाई करने वाले लोगों को किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होगा।

इस प्रकार है नई इनकम टैक्स रिजीम रेट्स और स्लैब्स

  • 0-12 लाख की आए पर 0 टैक्स
  • 12-15 लाख की आय पर 15% टैक्स
  • 15-20 लाख की आय पर 20% टैक्स
  • 25 लाख से अधिक की आय पर 30% टैक्स

बजट में दी गई सीनियर सिटीजन को बड़ी राहत

वित्तमंत्री ने बताया कि ITR और टीडीएस की सीमा बढ़ा दी गई है। जिसमें टीडीएस की सीमा को बढ़ाकर 10 लाख किया गया है। टैक्स डिडक्शन में भी बुजुर्गों के लिए वित्तमंत्री ने बड़ा ऐलान किया गया है। अब चार साल तक रिटर्न भर सकेंगे। साथ ही सीनियर सिटीजन को टैक्स पर छूट भी दोगुनी कर दी गई है। वहीं छूट को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दिया गया है।

Related posts

CM Yogi Adityanath in mathura

अयोध्या की तरह ब्रजधाम का विकास…श्री कृष्ण के दर्शन कर सीएम योगी ने की ये बड़ी घोषणा

March 8, 2026
New picture of empowerment on Women Day

छत्तीसगढ़ में महतारी गौरव वर्ष: सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति…

March 8, 2026

बजट में वित्तमंत्री ने किये बड़े ऐलान

  • मोबाइल, टीवी, इलेक्ट्रिक कार
  • कपड़े समेत कई सामान हुए सस्ते
  • सस्ती होगी बैटरी वाली कार
  • सस्ती होगी लैदर जैकेट
  • सस्ती होगी एलईडी टीवी
  • सस्ता होगा मोबाइल फोन
  • कैंसर जैसी बीमारी से जुड़ी 36 दवाइयां ड्यूटी फ्री
  • गंभीर बीमारियों की 36 प्रकार की दवाएं ड्यूटी फ्री
  • इंश्योरेंस सेक्टर में 100% FDI को मिली मंजूरी
  • नया इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते आएगा

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कहा कि नया इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया 36 प्रकार की जीवन रक्षक दवाओं पर से पूरी तरह से ड्यूटी टैक्स खत्म कर दिया गया है। सभी सरकारी अस्पतालों में अब कैंसर डे केयर सेंटर स्थापित किये जाएंगे। कैंसर के उपचार की दवाओं को सस्ता किया जाएगा। 6 प्रकार की जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी टैक्स की जाती है।

सरकारी स्कूलों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी

केन्द्रीय वित्तमंत्री सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया और कहा डिजिटल शिक्षण संसाधनों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।

स्टार्टअप्स के लिए फंड का इंतजाम

केन्द्रीय वित्त मंत्री ने कहा मोदी सरकार के 10,000 करोड़ रुपये के योगदान से स्टार्टअप्स के लिए फंड के इंतजाम किये जाएंगे। वित्तमंत्री ने यह भी कहा है कि सरकार पहली बार देश की पांच लाख महिलाओं और एससी, एसटी उद्यमियों के लिए दो करोड़ रुपये का ऋण प्रदान करेगी।

बजट में बिहार की बहार

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में बिहार के लोगों को कई राहत दी है। उन्हें बमबम कर दिया है। बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तो दिया ही है इसके साथ-साथ पटना, बिहटा एयरपोर्ट का निर्माण और उसका विस्तार करना, बिहार में मखाना बोर्ड का गठन करना। फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट का निर्माण करना। आईआईटी पटना की सीटों के साथ छात्रावास का विस्तार करना और बिहार के मिथिलांचल की 50 हजार हेक्टेयर जमीन पर किसानों को ‘सोना’ उगाने के लिए वेस्टर्न कोसी कैनाल प्रोजेक्ट की बजट में मंजूरी मिल गई है।

Post Views: 482
Tags: #Finance Minister made a big announcement#no income tax 12 lakh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version