Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

कोयंबटूर कार ब्लास्ट केस,NIA  की छापेमारी

DigitalDesk by DigitalDesk
November 10, 2022
in दिल्ली
0
कोयंबटूर कार ब्लास्ट केस,NIA  की छापेमारी

coimbatore car blast case

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

तमिलनाडु के कोयंबटूर कार ब्लास्ट केस में टेरर फंडिंग को लेकर NIA की टीम गुरुवार को छापेमारी कर रही है। टीम राजधानी चेन्नई समेत 45 ठिकानों पर तलाशी ले रही है। इनमें कोयंबटूर में स्थित 21 ठिकाने भी शामिल हैं। बता दें एनआईए के अधिकारियों ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर गुरुवार तड़के ये कार्रवाई शुरु की। जिसमें कोट्टामेडु, पोनविझा नगर, रथिनापुरी और उक्कदम जैसे इलाकों संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की।

ब्लास्ट में जमेशा की हुई थी मौत

बता दें कि पिछले 23 अक्टूबर को संगमेश्वर मंदिर के सामने एक कार में LPG सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। इस धमाके में जमेशा मुबीन की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट मुबीन से NIA अधिकारियों ने 2019 में कथित आतंकी लिंक के सिलसिले में पूछताछ की थी। उसका नाम मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर है।

Related posts

Teachers Day: शिक्षक दिवस से पहले PM मोदी की शिक्षकों को बड़ी सलाह, कहा- किताबों से बाहर निकलकर बच्चों के जीवन को समझना होगा

Teachers Day: शिक्षक दिवस से पहले PM मोदी की शिक्षकों को बड़ी सलाह, कहा- किताबों से बाहर निकलकर बच्चों के जीवन को समझना होगा

September 5, 2026
India among the world new powers the US is missing from the list so is the global power game changing

दुनिया की नई ताकतों की गिनती में भारत… अमेरिका का नाम नहीं, तो क्या बदल रहा है ग्लोबल पावर गेम?

September 2, 2026

मुबीन के घर से मिला विस्फोटक

पुलिस ने कार धमाका मामले में उक्कदम में मुबीन के घर से विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को जब्त किया था। पुलिस ने 75 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट, चारकोल, एल्यूमीनियम पाउडर और सल्फर जब्त किया था।

NIA के हाथ में पूरी जांच

केंद्रीय जांच एजेंसी ने 15 दिन पहले गृह मंत्रालय की काउंटर टेररिज्म एंड काउंटर रेडिकलाइजेशन यानी सीटीसीआर डिवीजन द्वारा जांच का आदेश जारी होने के बाद केस दर्ज किया था। राज्य के सीएम एमके स्टालिन द्वारा मामले की जांच एनआईए से कराए जाने की सिफारिश के एक दिन बाद ही गृह मंत्रालय की ओर से आदेश जारी हुआ था।

आधा दर्जन से अधिक की गिरफ्तारी

तमिलनाडु पुलिस इस मामले में अभी तक मामले में 6 से ज्यादा लोगों को अपनी गिरफ्त में ले चुकी है। आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम यानी यूएपीए लगाया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी जमीशा मुबीन के साथी माने जा रहे हैं। मोहम्मद थलका, मोहम्मद असरुद्दीन, मुहम्मद रियाज, फिरोज इस्माइल, मोहम्मद नवाज इस्माइल और अफसर खान शामिल हैं। अफसर खान मृतक मुबीन का चचेरा भाई है। अफसर को एसआईटी ने विस्फोट से दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया था।

Tags: coimbatore car blast caseNIA raidTamil Naduterror funding
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version