Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

गुजरात चुनाव,बीजेपी ने की 160 प्रत्याशियों की घोषणा,किसे कहां से मिला टिकट

DigitalDesk by DigitalDesk
November 10, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
गुजरात चुनाव,बीजेपी ने की 160 प्रत्याशियों की घोषणा,किसे कहां से मिला टिकट

bjp candidate in gujarat assembly election

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

69 मौजूदा विधायकों को फिर से मौका

गुजरात विधानसभा चुनाव की जंग में बीजेपी ने अपने योद्धाओं यानी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हर दी है। बीजेपी ने पहली सूची में 160 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसका एलान किया। उन्होंने बताया कि सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया सीट से चुनाव लड़ेंगे। तो वहीं क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को भी टिकट दिया गया है। बीजेपी लिस्‍ट में मोरबी हादसे का भी असर दिखा है। बीजेपी की लिस्ट में मौजूदा विधायक और मंत्री ब्रजेश मेरजा का नाम नहीं है। उनकी जगह कांति अमृतिया को टिकट दिया गया है। इसके अलावा बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 14 महिलाओं के नाम भी शामिल किए हैं। बीजेपी के 38 मौजूदा विधायकों के नाम पहली लिस्‍ट में नहीं हैं।

मोरबी से कांतिलाल को टिकट

बीजेपी ने मांडवी से अनिरुद्ध भाई, अंजार से त्रिकम भाई, गांधीधाम से मालती बेन, मोरबी से कांतिलाल और कालवाड़ से वेगजी भाई को टिकट दिया गया है। जाम नगर ग्रामीण से राघव जी, महुआ से शिवाभाई और जैतपुर से जयेश भाई ताल ठोंकेंगे। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को जामनगर नॉर्थ से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इस सीट से 2017 में भाजपा के धर्मेंद्र सिंह जडेजा जीते थे।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

कई नेताओं ने किया चुनाव नहीं लड़ने का फैसला

गुजरात भाजपा के कई नेताओं ने चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। इनमें नितिन पटेल, विजय रुपाणी सरकार के मंत्री मंडल में शिक्षा और राजस्व मंत्री रहे भूपेंद्र सिंह चुडासमा, गृह राज्यमंत्री प्रदीपसिंह जडेजा, ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल शामिल हैं। वहीं भावनगर से विधायक और रुपाणी सरकार में मंत्री रहे विभावरी बेन दवे, मंत्री कौशिक पटेल, वल्लभ काकड़िया और योगेश पटेल ने भी चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है।

पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान

गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को मतदान होगा। इसके लिए पांच नवंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है। 14 नवंबर तक नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 15 नवंबर को होगी।

दो चरण में 182 सीटों पर मतदान

गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। दो चरणों में इन सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में 89 सीटों पर और दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण के लिए वोट एक दिसंबर और दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।

देखें किसे कहा से मिला है टिकट

भाजपा के उम्मीदवार
भाजपा के उम्मीदवार
भाजपा के उम्मीदवार
भाजपा के उम्मीदवार

भाजपा के उम्मीदवार

Post Views: 286
Tags: BJP's first list of candidates released CM Bhupendra Patelcricketer Ravindra Jadeja's wife Rivaba also got ticketeffect of Morbi accidentgujarat assembly election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version