Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

देवभूमि उत्तराखंड में इस दिन लागू होगा UCC…जानें आखिर UCC में क्या क्या प्रावधान हैं …!

DigitalDesk by DigitalDesk
January 26, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Uttarakhand UCC implemented Chief Minister Pushkar Singh Dhami
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तराखंड में देश का ऐसा पहल राज्य है जहां समान नागरिक संहिता यूसीसी लागू होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजधानी देहरादून दौरे से एक दिन पहले 27 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 12:30 बजे सचिवालय में यूसीसी पोर्टल का उद्घाटन करने वाले हैं। बताया जाता है कि कार्यान्वयन की पुष्टि करने वाली एक अधिसूचना भी इस दिन 27 जनवरी को जारी की जाएगी। बता दें देवभूमि उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य है।

  • 28 जनवरी को पीएम मोदी आएंगे देहरादून
  • 27 जनवरी को सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे उद्घाटन
  • CM धामी करेंगे यूसीसी का उद्घाटन
  • 20 जनवरी 2024 को कैबिनेट ने दी थी मंजूरी
  • UCC कानून के नियम बनाने के समिति बनी
  • 18 अक्तूबर 2024 को नियमावली सौंपी
  • 20 जनवरी 2025 को कैबिनेट ने दी मंजूरी
  • नियमावली को धामी की कैबिनेट ने दी मंजूरी
  • UCC लागू करने वाला उत्तराखंड भारत का पहला राज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव शैलेश बगोली की ओर से इस संबंध में सभी विभागों को पत्र भेजा है। जिसमें राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है। दरअसल मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा चुनाव से पहले 12 फरवरी 2022 को उत्तराखंड में यूसीसी की घोषणा की थी। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाकर बहुमत हासिल किया और मुख्यमंत्री बनने के साथ ही पहली बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी लाने के फैसले का ऐलान किया था।

Related posts

Dharmendra Pradhan: भोपाल में शिक्षा, खेल और विकसित भारत पर मंथन: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CM मोहन यादव से की अहम चर्चा

Dharmendra Pradhan: भोपाल में शिक्षा, खेल और विकसित भारत पर मंथन: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CM मोहन यादव से की अहम चर्चा

June 13, 2026
IIT में सीट मिलने पर छोड़ा एडमिशन, फिर भी रोकी फीस! अब आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला

IIT में सीट मिलने पर छोड़ा एडमिशन, फिर भी रोकी फीस! अब आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला

June 13, 2026

शादी, तलाक की एक ही व्यवस्था

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मई 2022 में इसे लेकर विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर मई 2022 में एक विशेषज्ञ समिति बनाई गई थी। विशेषज्ञों की समिति सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित की गई थी। इस दौरान समिति को ऑफलाइन और ऑनलाइन करीब 20 लाख सुझाव मिले थे। करीब 2.50 लाख लोगों से इसे लेकर सीधा संवाद किया गया था।

मंथन के बाद विशेषज्ञ समिति ने पिछले साल 2 फरवरी 2024 को ड्राफ्ट रिपोर्ट राज्य के मुख्यमंत्री धामी को सौंपी थी। इसके बाद 6 फरवरी को यूसीसी विधेयक विधानसभा में पेश किया। इसके अगले ही दिन यह विधेयक विधानसभा में पारित भी हो गया था। इसके बाद राज्यपाल की ओर से विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा गया। जिसे राष्ट्रपति की ओर से भी 11 मार्च को मंजूरी दे दी।

उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद सभी धर्म और समुदायों के लोगों को तलाक से लेकर विवाह, गुजारा भत्ता और विरासत के लिए एक ही कानून लागू किया जाएगा। इसके साथ ही 26 मार्च 2010 के बाद से हर जोड़े को शादी और तलाक का पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। कोई यदि पंजीकरण नहीं करता है तो उस पर अधिकतम 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। कोई यदि पंजीकरण नहीं कराता है तो उसे सरकारी सुविधाएं भी नहीं मिलेगी। इसी तरह से धामी सरकार ने यूसीसी में कई और भी प्रावधान किए गये हैं।

Post Views: 486
Tags: #ucc in uttarakhand #day UCC will be implemented #What are the provisions in UCC
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version