Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

आयुष्मान भव:…योजना में किये ये बदलाव लाएंगे पारदर्शिता और मिलेगी ये ढेर सारी सुविधाएं

DigitalDesk by DigitalDesk
January 22, 2025
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Ayushman Bharat Scheme Government made major changes
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आयुष्मान भारत योजना सरकार ने किये बड़े बदलाव किए हैं। अब इसमें योजना में वह बीमारी भी कवर होंगी जिसके इलाज के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों में 15 से 20 हजार रुपए तक खर्च करनी पड़ रहे थे। केन्द्र सरकार के इस बड़े बदलाव से देश की बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। वहीं ट्रांजेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम 2.0 टीएमएस के जरिए केन्द्र सरकार ने इसमें होने वाले फर्जीवाड़े पर भी रोक लगाने पर जोर दिया है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति परिवार सालाना पांच लाख रुपए तक का नि:शुल्क दपचार किया जाता है। अब तक इस योजना के तहत करीब 7500 तरह की विभिन्न बीमारियां कवर थीं। 21 दिसंबर 2024 से टीएमएस 2.0 के लाइव होते ही इसमें अब करीब 9000 बीमारियां कवर हो रहीं हैं। निजी अस्पताल में होने वाली सामान्य डिलिवरी से लेकर फ्रैक्चर प्लास्टर और तेज बुखार ही नहीं कुछ डेंटल संबंधी बीमारी भी अब इस योजना में कवर की जा रही हैं।

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

ऐप पर जल्द पता लगेगा बैलेंस

आयुष्मान भारत योजना मध्यप्रदेश के सीईओ डॉ.योगेश भरसट की माने तो मध्य प्रदेश में जल्द आयुष्मान कार्ड धारक अपने मोबाइल के माध्यम से ऐप के जरिए यह देख सकेंगे कि उनके वॉलेट में इस योजना की अब कितनी राशि शेष बची है। अब इसके लिए अस्पताल जाना पड़ता है। इसके लिए मध्य प्रदेश में एक ऐप विकसित करने की दिशा में भी काम चल रहा है। यह नवाचार करने वाला मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य होगा। इस ऐप में योजना के कार्ड धारक को आयुष्मान बैलेंस ही नहीं उसके खर्च का भी पूरा ब्यौरा मिलेगा। इसके लिए सभी अस्पतालों से मरीज के उपचार में होने वाले खर्च की ऑनलाइन एंट्री कराई जाएगी।

इमरजेंसी में इन नंबर पर मांगी जा सकती है मदद

आयुष्मान योजना के तहत नि:शुल्क इलाज पर अस्पताल में पैसों की मांग या असु़विधा होती है तो एनएचए हेल्पलाइन क्रमांक 14555 या एसएचए मध्यप्रदेश हेल्पलाइन क्रमांक 18002332085 पर मदद ली जा सकती है। किसी दवा या सेवा के लिए अस्पताल की ओर से अतिरिक्त राशि मांगने पर भी तुरंत शिकायत इसमें की जा सकती है।

डॉक्टर को सर्जरी का वीडियो भेजना होगा

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए टीएमएस 2.0 में प्रभावी कदम उठाए हैं। अब सर्जरी का वीडियो और ओटी से लाइव लोकेशन डॉक्टर को देना होगी। मरीज के साथ सेल्फी भी सॉफ्टवेयर पर डॉक्टर को अपलोड करनी होगी। गैर सरकारी अस्पताल ये दस्तावेज अपलोड नहीं करते हैं तो सर्जरी की फाइल रद्द हो जाएगी।

Post Views: 519
Tags: #Ayushman Bharat Scheme#Government made major changes
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version