Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

पुणे में इंटरेक्टिव सत्र, निवेशकों को लुभाने की एक और पहल…अगले माह भोपाल में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट,अब तक मिले इतने करोड़ के निवेश प्रस्ताव

DigitalDesk by DigitalDesk
January 22, 2025
in बिजनेस, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Maharashtra Pune Interactive Session Madhya Pradesh Investors Bhopal Global Investors Summit
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की ओर से औद्योगिक विकास और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज बुूधवार 22 जनवरी को महाराष्ट्र के पुणे में इंटरेक्टिव सत्र आयोजित होगा। दरअसल पीएम नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में 24 और 25 फरवरी में एमपी की राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाली “ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” की तैयारियों का यह एक अहम हिस्सा है।

  • सीएम डॉ.मोहन यादव करेंगे संवाद
  • निवेशकों और उद्योगपतियों से करेंगे सीधा संवाद
  • पुणे के होटल रिट्ज़ कार्लटन में इंटरेक्टिव सत्र
  • भोपाल में होगी अगले माह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समि​ट
  • पीएम नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समि​ट
  • 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समि​ट
  • GIS की तैयारियों का अहम हिस्सा है इंटरेक्टिव सत्र

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव पुणे में ‘मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर’ पर आयोजित इस इंटरेक्टिव सत्र में निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ सीधा संवाद करेंगे। बता दें यह सत्र न केवल मध्यप्रदेश में निवेश अवसरों को प्रदर्शित करेगा बल्कि प्रदेश में निवेशकों को दी जाने वाली रियायतों पर भी फोकस करेगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

यह प्रसिद्ध उद्योगपति होंगे शामिल

महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन में उद्योग जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो रहीं हैं। किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के चेयरमैन संजय किर्लोस्कर इस सेशन के विशेष अतिथि होंगे। वहीं पिनेकल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन सुधीर मेहता नेटवर्किंग डिनर के मेजबानी होंगे। वहीं फोर्स मोटर्स के चेयरमैन डॉ.अभय फिरोदिया के साथ ब्रिजस्टोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हिरोशी योशिजाना भी इस सत्र में अपने अनुभवों और सुझावों को साझा करेंगे।

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और कोयंबटूर में मध्यप्रदेश सरकार को मिली सफलता के बाद महाराष्ट्र के पुणे का यह सत्र आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश को निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में देश भर में स्थापित किया जा सके। यह सत्र इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पुणे में ‘मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर’ पर आयोजित इस इंटरेक्टिव सत्र में निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पुणे में महाराष्ट्र के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से एमपी में औद्योगिक, आईटी, आईटीईएस, पर्यटन और ईएसडीएम क्षेत्र के लिए सकारात्मक वातावरण के साथ निवेश की संभावनाओं पर मंथन करेंगे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पुणे में इंटरेक्टिव सत्र में शामिल निवेशकों, उद्योगपतियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ नेटवर्किंग डिनर में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह, पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला के साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय दुबे अपने अपने विभाग का प्रजेन्टेशन देंगे।

अब तक मिले 4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव

बता दें सीएम डॉ.यादव ने एमपी को निवेश-अनुकूल नीतियों, उत्कृष्ट बुनियादी ढाँचे के साथ कुशल मानव संसाधन के जरिए निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य तय किया है। अब तक मध्यप्रदेश को करीब चार लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए इंटरेक्टिव सेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले मुंबई के साथ कोलकाता, बेंगलुरु, और कोयंबटूर में इस तरह के इंटरेक्टिव सेशन आयोजित किए जा चुके हैं।

भोपाल में होगी अगले माह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समि​ट

दरअसल पीएम नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में 24 और 25 फरवरी में एमपी की राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाली “ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” की तैयारियों का यह एक अहम हिस्सा है। जिसे लेकर देश और विदेश के निवेशकों में काफ़ी उत्साह है। मध्यप्रदेश अपने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ धार्मिक स्थलों और विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचे के साथ निवेशकों के लिए एक आकर्षक प्लेस के रूप में उभर रहा है।

Post Views: 439
Tags: #Bhopal Global Investors Summit#Investors#Madhya Pradesh CM#Pune Interactive Session
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version