Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

सपा की इस खूबसूरत सांसद और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी अटकलों पर लगा विराम…प्रिया के पिता ने कही ये बड़ी बात…!

DigitalDesk by DigitalDesk
January 19, 2025
in उत्तर प्रदेश, मनोरंजन, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
Marriage of Samajwadi Party MP Priya Saroj and Indian cricketer Rinku Singh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी की जौनपुर मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। प्रिया के पिता विधायक तूफानी सरोज ने अपनी बेटी की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है।

यूपी के जौनपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सपा विधायक तूफानी सरोज ने स्पष्ट किया कि उनकी बेटी प्रिया और रिंकू सिंह के बीच रिश्ते की बात अभी प्रारंभिक स्तर पर है। तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों युवा एक-दूसरे की पसंद से सहमत हैं। पिछले एक साल से उनके बीच बातचीत चल रही है। हालांकि, शादी के लिये दोनों अपने-अपने परिवारों की सहमति चाहते हैं। तूफानी सरोज ने कहा कि रिंकू के पिता से मुलाकात और बातचीत हुई है, लेकिन अभी तक कोई औपचारिक सगाई नहीं हुई है।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026

इंटरनेट पर कोई भी कुछ भी पोस्ट कर सकता है…!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों के बारे में उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर कोई भी कुछ भी पोस्ट कर सकता है। वर्तमान में दोनों अपने-अपने कार्यों में व्यस्त हैं। आगे की बातचीत जारी रहेगी। जब दोनों युवा चाहेंगे और समय उपयुक्त होगा, तभी सगाई और विवाह की तिथि तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शादी के लिए दोनों परिवारों की सहमति है। हालांकि दोनों अभी अपने अपने कार्य क्षेत्रो में व्यस्त हैं। उपयुक्त समय मिलते ही शादी की बात की जायेगी।

सोशल मीडिया पर सगाई की बात होने लगी थी वायरल

बता दें पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर यह वायरल हो रहा था कि भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी को लेकर अटकलें भी चल रही थी। हालांकि प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने दोनों के रिश्तों पर मुहर तो लगा दी और कहा कि दोनों परिवारों को ये रिश्ता मंजूर है। जल्द ही रिंकू और सरोज की सगाई होगी।

बेहद गरीबी में गुजरा है रिंकू सिंह का बचपन

बता दे रिंकू सिंह आज भले ही भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, लेकिन उनका बचपन बेहद गरीबी में बिता है। रिंकू के पिता खानचंद सिंह एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी किया करते थे। रिंकू सिंह का क्रिकेट खेलना भी परिवार को पसंद नहीं था। क्रिकेट खेलने की वजह से रिंकू को पिता से कई बार मार पड़ी है। उन्होंने स्वयं क इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था।

सबसे पहले रिंकू नहीं जीती थी बाइक

हालांकि 2012 के एक स्‍कूल टूर्नमेंट में रिंकू सिंह ने जब क्रिकेट में अच्छा खलते हुए बाइक जीती थी तब से पिता का मन बदलने लगा। शुरुआत में क्रिकेट से जो पैसा कमाया, वह कर्ज चुकाने में ही चला गया। रिंकू सिंह 2017 से आईपीएल का हिस्सा हैं। पहले पंजाब किंग्स में रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 2018 में डेब्यू किया लेकिन ज्यादा समय बेंच पर ही रहते थे। गिने चुने मैचों में ही उन्हें मौका मिलता था। लेकिन 9 अप्रैल 2023 को सब कुछ बदल गया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ केकेआर को आखिरी 5 गेंद पर जीत के लिए 28 रन चाहिए थे। रिंकू ने यश दयाल की सभी 5 गेंदों पर छक्का मारकर केकेआर को जीत दिला दी। वहां से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 27 साल के रिंकू भारत के लिए 30 टी20 मैच में 46 की औसत और 165 की स्ट्राइक रेट से 507 रन बना चुके हैं। आईपीएल 2025 से पहले केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ में रिटेन किया।

Post Views: 513
Tags: #Indian cricketer Rinku Singh Marriage#Samajwadi Party MP Priya Saroj Marriage
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version