Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

महाकुंभ 2025: पवित्र गंगा में स्नान के बाद इन मंदिरों में अवश्य करें दर्शन….प्रयागराज में प्रसिद्ध है हनुमान जी का ये मंदिर

DigitalDesk by DigitalDesk
January 15, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
Darshan of the holy Mahakumbh famous Hanuman temple in Tirtharaj Prayag
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

तीर्थराज प्रयाग में पावन महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम तट पर डुबकी लगाने के लिए करोड़ो श्रद्धालु हर दिन प्रयागराज पहुंच रहे हैं। हम बताते हैं कि आप पुण्य कमाने तीर्थराज प्रयागराज जा रहे हैं तो इन मंदिरों के दर्शन करना न भूलें।

तीर्थराज प्रयागराज को दुनिया के सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ की शुरूआत हो चुकी है। हर दिन कई करोड़ लोगों ने प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। श्रद्धालुओं के प्रयागराज पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रयागराज में जिन मंदिरों में दर्शन के लिए भीड़ जुट रही है ​उनमें अक्षयवट भी शामिल है। अक्षयवट जिसे अविनाशी वटवृक्ष कहा जाता है, जो पौराणिक कथाओं और धार्मिक ग्रंथों में वर्णित एक पवित्र बरगद का पेड़ है। ऐसा कहा जाता है कि वनवास के दौरान भगवान श्री राम, लक्ष्मण और मां सीता ने यहां पर विश्राम किया था।

Related posts

IDBI Bank JAM Recruitment 2026-27: 1100 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और जरूरी तारीखें

IDBI Bank JAM Recruitment 2026-27: 1100 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और जरूरी तारीखें

March 10, 2026
SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

March 10, 2026

प्रयागराज में प्रसिद्ध है श्री लेटे हुए हनुमान का मंदिर

दारागंज में गंगा जी के तट पर लेटे हुए हनुमान जी प्रसिद्ध मंदिर है। ऐसी मान्यता है कि यहां राम भक्त श्री हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना संत समर्थ गुरु रामदास जी ने की थी। यहां पर शिव-पार्वती के साथ गणेश, भैरव, दुर्गा, काली और नवग्रह की प्रतिमा भी मंदिर परिसर में स्थापित हैं। इस मंदिर के समीप ही श्री राम जानकी मंदिर और हरित माधव मंदिर भी स्थित है। मान्यता है कि संत समर्थ गुरु रामदास जी महाराज ने यहां हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की थी।

गंगा के तट पर पवित्र सरस्वती कुआं

सरस्वती कूप एक पवित्र कुआं भी स्थित है। यह त्रिवेणी संगम स्थित अकबर के किले के अंदर है। यहां किले में स्थित सरस्वती कुंआ के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूजा की थी।

प्राचीन पातालपुरी मंदिर

प्रयागराज में प्राचीन पातालपुरी मंदिर भी है। कहते हैं यह भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। इस मंदिर का इतिहास वैदिक काल से जुड़ा बताया जाता है। यहां भूमिगत मंदिर प्रयागराज किले के अंदर अक्षयवट के नजदीक बना हुआ है।

मनकामेश्वर मंदिर में पूरी होती हैं मनोकामना

प्रयागराज किले में पश्चिम यमुना तट पर स्थित मिंटो पार्क के समीप स्थित मनकामेश्वर मंदिर में काले पत्थर की भगवान शिव का एक लिंग स्थापित है। साथ ही श्री गणेश और नंदी की मूर्तियां भी स्थापित हैं। मंदिर में हनुमान जी की भी एक बड़ी प्रतिमा स्थापित है। वहीं मनकामेश्वर मंदिर के समीप ही पीपल का एक प्राचीन पेड़ है।

आस्था का केन्द्र है महर्षि भारद्वाज आश्रम

प्रयागराज में भारद्वाज मुनि से जुड़ा एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी है। बता दें भारद्वाज मुनि के समय यह शिक्षा का एक बड़ा केंद्र हुआ करता था। ऐसी धार्मिक मान्यता भी है कि वनवास के दौरान चित्रकूट जाते समय भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ इस स्थान पर आए थे।

नगर देवता का वेणी माधव मंदिर

प्रयागराज में भगवान वेणी माधव को तीर्थराज प्रयागराज का नगर देवता माना जाता है। वेणी माधव मंदिर संगम तट के समीप दारागंज में स्थित है। यहां भगवान विष्णु 12 स्वरूप में विद्यमान हैं।

Post Views: 921
Tags: #Darshan of the holy Mahakumbh#famous Hanuman temple#Tirtharaj Prayag
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version